पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आई पूल कार, दो छात्रों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक लेवल क्रॉसिंग पर भीषण दुर्घटना सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रेन ने स्कूल पूल कार को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दो स्कूली बच्चों सहित कुल तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गुजरात एटीएस (ATS) को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पाटन जिले से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट में पेशी के बाद अदालत ने सभी आरोपियों को 24 जुलाई तक के लिए एटीएस की रिमांड पर भेज दिया है, जहाँ उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी।
भारतीय रेलवे का नया इतिहास: देश में दौड़ी पहली हाइड्रोजन ट्रेन! 🚆🌱
भारतीय रेलवे ने पर्यावरण-अनुकूल (Eco-friendly) सफर की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद और सोनीपत के बीच देश की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस बड़ी कामयाबी के साथ भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जो इस अत्याधुनिक और प्रदूषण-मुक्त तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं।
रूट: यह ट्रेन हरियाणा के जींद और सोनीपत के बीच चलाई गई है।
ग्लोबल अचीवमेंट: हाइड्रोजन तकनीक से ट्रेन चलाने वाला भारत दुनिया का छठा देश बन गया है।
जीरो एमिशन: यह ट्रेन पूरी तरह प्रदूषण-मुक्त है, जिससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुँचेगा।
नया भारत, ग्रीन भारत: यह शुरुआत देश के 'नेट-जीरो कार्बन उत्सर्जन' के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगी।
वाराणसी में एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन: 50 हजार की रिश्वत लेते महिला अधिकारी गिरफ्तार, दबोचने में छूटे पसीने
यूपी एंटी करप्शन टीम ने वाराणसी में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला अधिकारी को ₹50,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। इस गिरफ्तारी का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सिविल ड्रेस में मौजूद चार महिला सब-इंस्पेक्टर्स (दारोगा) आरोपी अधिकारी को काबू करने के लिए कड़ी मशक्कत करती नजर आ रही हैं।
गोरखपुर: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्वेता राय का वीडियो वायरल, एम्स प्रशासन पर लगाया इलाज न करने का आरोप
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्वेता राय ने एम्स (AIIMS) गोरखपुर के डॉक्टरों पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया है। श्वेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बता रही हैं कि सड़क हादसे में घायल उनके भाई को तुरंत एम्स लाया गया था। लेकिन उनका आरोप है कि कई घंटे बीत जाने के बाद भी किसी डॉक्टर ने मरीज को अटेंड नहीं किया। देखें यह वायरल वीडियो...
कुडनकुलम परमाणु प्लांट से जुड़े संवेदनशील डेटा लीक, डार्क वेब पर आए हज़ारों दस्तावेज़
भारत के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा केंद्र, तमिलनाडु के 'कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट' से जुड़ी एक बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है। न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, 'वर्ल्ड लीक्स' नाम के एक बदनाम रैनसमवेयर गैंग ने डार्क वेब पर इस प्लांट से जुड़े हज़ारों बेहद संवेदनशील दस्तावेज़ अपलोड कर दिए हैं। दावा किया जा रहा है कि हैकर्स ने यह डेटा अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप के सर्वर्स को हैक करके चुराया है, जिसमें कुडनकुलम न्यूक्लियर प्रोजेक्ट से जुड़ी कई महत्वपूर्ण और गोपनीय जानकारियां शामिल हैं।
बिहार सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों को लेकर एक बड़ा नीतिगत फैसला किया है। अब शहरों की तर्ज पर सूबे के गांवों में भी होल्डिंग टैक्स (Holding Tax) वसूलने की तैयारी कर ली गई है। कैबिनेट की हालिया बैठक में ग्राम पंचायत क्षेत्रों में इस टैक्स को लागू करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है।
इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद ग्रामीण इलाकों में टैक्स का दायरा कुछ इस तरह होगा:
हर घर से वसूली: गांवों के सभी रिहायशी (आवासीय) घरों को अब होल्डिंग टैक्स के दायरे में लाया जाएगा।
कमर्शियल जमीन पर टैक्स: व्यावसायिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल होने वाली जमीनों पर भी टैक्स लगेगा।
पानी और बाजार शुल्क: इसके अलावा, पानी के इस्तेमाल और स्थानीय ग्रामीण बाजारों (हाट-बाजारों) से भी टैक्स वसूला जाएगा।
@drmrnc@RailwaySeva अब no. देने की क्या फ़ायदा जब मैं उस स्टेशन से उसी समय कही और के लिए ट्रेन लेकर आ गया हु तो, आपलोग वहा के स्टेशन अधीक्षक से बातकर के वहा के स्टाफ से बात करो न।
अभी मैं झारखंड के मुरी स्टेशन पर हु, मै यहा जेनरल टिकट के लिए गया तो यहा 2 ATVM (Automatic Ticket Vending Machine) है, जिसमे प्रिंटर पेपर ही नही है, फिर मैं काउंटर पर गया तो वहा टिकट क्लर्क बोलता है की आनलाइन पेमेंट नही होगा, जबकि आनलाइन पेमेंट मशीन चालू थी, जिसके कारण मुझे कैस के लिए बहुत सारी दुकाने घुमने पङे क्योकि मेरे पास कैस नही थी और यहा कोई ATM भी नही और मै यहा किसी को जानता भी नही क्योकि मैं यहा बस ट्रेन बदली करने के लिए उतरा था, मुझे बस सरकार और रेलवे से यही पूछनी थी की क्या यही है मोदी जी की cashless India, जब सरकारी कार्यालय मे ही बिना cash का काम नही हो रहा तो बाहर कही कहा से होगा।
@JharkhandRail@serailwaykol@drmrnc
सोनम वांगचुक:
अनशन का 18वां दिन,
सोनम वांगचुक के अनशन को आज (15 जुलाई) 18 दिन पूरे हो चुके हैं। जंतर-मंतर पर डटे वांगचुक का शरीर भले ही समय के साथ कमज़ोर हो रहा हो, लेकिन उनका हौसला और संकल्प अब भी उतना ही मजबूत है।
देखिए विडिओ........
नोएडा में बड़ा हादसा: स्कूटी चार्जिंग के दौरान धमाका, 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग; 2 की मौत, 50 परिवारों को सीढ़ियों से निकाला बाहर।
#breakingnews#noidafire#noida
मुंबई कोस्टल रोड टनल में चलती कार बनी आग का गोला, मची अफरातफरी
मुंबई: बुधवार को मुंबई कोस्टल रोड सुरंग (Tunnel) के अंदर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। टनल के भीतर धुआं और आग की लपटें देखकर वहां मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया, जिसके चलते कुछ समय के लिए भारी ट्रैफिक जाम लग गया।
घटना के वक्त वहां मौजूद एक चश्मदीद ने आपबीती बताते हुए कहा, "सुरंग के अंदर अचानक कार में आग लगते ही हर तरफ अफरातफरी मच गई। हालात को भांपते हुए मैंने तुरंत अपनी गाड़ी वहीं छोड़ी और जान बचाने के लिए टनल से बाहर भाग रही भीड़ के साथ सुरक्षित बाहर निकल आया।"
बड़ी घोषणा: अब जनता देख सकेगी बंगाल विधानसभा की लाइव कार्रवाई
पश्चिम बंगाल: राज्य के कद्दावर नेता और विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने एक बड़ा एलान किया है। अब पश्चिम बंगाल विधानसभा की पूरी कार्यवाही का सीधा प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) किया जाएगा। इस ऐतिहासिक फैसले पर अपनी बात रखते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में यह बेहद ज़रूरी है कि जनता को पूरी पारदर्शिता के साथ यह पता चले कि सदन के भीतर उनके प्रतिनिधि क्या कर रहे हैं और वहाँ क्या चल रहा है।
अभी मैं झारखंड के मुरी स्टेशन पर हु, मै यहा जेनरल टिकट के लिए गया तो यहा 2 ATVM (Automatic Ticket Vending Machine) है, जिसमे प्रिंटर पेपर ही नही है, फिर मैं काउंटर पर गया तो वहा टिकट क्लर्क बोलता है की आनलाइन पेमेंट नही होगा, जबकि आनलाइन पेमेंट मशीन चालू थी, जिसके कारण मुझे कैस के लिए बहुत सारी दुकाने घुमने पङे क्योकि मेरे पास कैस नही थी और यहा कोई ATM भी नही और मै यहा किसी को जानता भी नही क्योकि मैं यहा बस ट्रेन बदली करने के लिए उतरा था, मुझे बस सरकार और रेलवे से यही पूछनी थी की क्या यही है मोदी जी की cashless India, जब सरकारी कार्यालय मे ही बिना cash का काम नही हो रहा तो बाहर कही कहा से होगा।
@JharkhandRail@serailwaykol@drmrnc
BSNL Q1 Revenue Surges 10% to ₹4,418 Crore as ARPU Ticks Upward
State-owned telecom operator BSNL registered a 10% year-on-year growth in its provisional, unaudited operational revenue, reaching ₹4,418 crore for the first quarter. Alongside this top-line growth, BSNL's Average Revenue Per User (ARPU) climbed to ₹102.7, up from ₹100 in the same quarter last year, reflecting a steady improvement in user monetization.
https://t.co/Fg1x9D40d9
#WATCH VIDEO || DEHRADUN: Tensions escalated late into the night at Dehradun's Parade Ground as Congress workers gathered to protest the cancellation of the venue for MP Rahul Gandhi’s upcoming rally. Leading the protest, Leader of the Opposition Yashpal Arya accused the state government of deliberately blocking the event out of political fear.
Arya questioned the administration's sudden reversal, noting that the Municipal Corporation had initially granted permission after the party paid a fee of ₹1.77 lakh. "The government is clearly intimidated by Rahul Gandhi and wants to prevent his program," Arya told reporters. He affirmed that the opposition remains undeterred and confirmed that Gandhi’s July 17 visit to advocate for youth rights would proceed.
शिंदे का वार: 'युवाओं को भड़काने की साजिश'
"सोनम वांगचुक के आंदोलन को उद्धव ठाकरे का समर्थन देना पूरी तरह से राजनीतिक स्वार्थ है। वे बांग्लादेश और नेपाल में हुए तख्तापलट का हवाला देकर हमारे युवाओं को उकसाने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि हकीकत यह है कि उन देशों में जनता बदहाल अर्थव्यवस्था के कारण सड़कों पर उतरी थी, जिसकी तुलना यहाँ से नहीं की जा सकती।"
— एकनाथ शिंदे (उपमुख्यमंत्री, महाराष्ट्र)