श्मशान की राख देखकर मन में एक विचार आया...
आख़िर में ,
हर इंसान को केवल राख ही बनना है,
फिर भी पूरी ज़िंदगी...
किसी की तरक्की से जलना,
किसी की खुशियों से ईर्ष्या करना,
किसी को नीचा दिखाने में समय गंवाना...
क्या सच में इसकी कोई कीमत है?
बेहतर है कि जल��� नहीं,
प्रेम, सम्मान और अच्छे कर्म छोड़कर जाएँ।
क्योंकि अंत में साथ सिर्फ़ कर्म ही जाते हैं।
प्रेम और स्पर्श... ❤️
कुछ स्पर्श ऐसे होते हैं..
जो पूरी ज़िंदगी सुकून दे जाते हैं और कुछ ऐसे, जो जीवनभर का घाव बन जाते हैं।
लेकिन सच कहूँ...
���र स्पर्श हाथों से नहीं होता,
कभी किसी की आवाज़ हमें संभाल लेती है,
कभी एक मुस्कान टूटे हुए मन को जोड़ देती है,
कभी किसी का "मैं हूँ न..." सारी बेचैनी मिटा देता है, और कभी एक कठोर शब्द...
वर्षों तक दिल में चुभा रहता है।
प्रेम केवल शरीर को छूना नहीं जानता,
वह आत्मा को छूना जानता है।
प्रेम का सबसे पहला स्पर्श सुरक्षा का एहसास है।
हम अक्सर समझते हैं कि प्रेम का प्रमाण साथ रहना है।
नहीं...
प्रेम का सबसे ��ड़ा प्रमाण है— किसी को यह महसूस कराना कि, "तुम जैसे हो... वैसे ही मेरे लिए पर्याप्त हो।"
जिस दिन कोई तुम्हें बिना शर्त स्वीकार कर ले, उस दिन प्रेम जन्म लेता है।
और जिस दिन कोई तुम्हें यह महसूस करा दे कि तुम सिर्फ़ एक विकल्प हो...
उसी दिन प्रेम घायल हो जाता है।
याद रखिए...
सबसे गहरे घाव हाथों से नहीं, शब्दों से लगते हैं।
और सबसे असरदार मरहम दवा नहीं, एक सच्ची आवाज़, एक सच्चा अपनापन, और एक सच्चा "मैं तु���्हारे साथ हूँ" होता है।
इस दुनिया में करोड़ों लोग एक-दूसरे को छूते हैं...
लेकिन बहुत कम लोग ऐसे होते हैं, जो एक-दूसरे को महसूस करते हैं।
प्रेम वहीं जन्म लेता है...
जहाँ तुम्हें किसी स्पष्टीकरण की ज़रूरत नहीं पड़ती, जहाँ तुम्हारा मौन भी समझ लिया जाता है, जहाँ तुम्हारे आँसू छिपाने नहीं पड़ते, और जहाँ तुम्हें बदलने की नहीं, अपनाने की कोशिश की जाती है।
प्रेम वह एहसास है, जो तुम्हें कभी टूटने न दे।
प्रेम वह आवाज़ है, जो अँधेरे में भी उम्मीद बन जाए।
शरीर का स्पर्श कुछ पल के लिए होता है
लेकिन आत्मा का स्पर्श ...
कई बार जन्मों तक साथ चलता है...💞❤️✨
जिसने गाँव का सावन देखा है,
वही जानता है कि असली खुशी क्या होती है 💚
पेड़ पर बंधा झूला, हल्की-हल्की बारिश, दोस्तों की शरारतें, और बिना किसी टेंशन के घंटों झूलना...💚
बताइए मित्रों...
आप में से कितने लोग इ�� तरह देसी झूले पर झूल चुके हैं? 🙋♂️🙋♀️
#Sawan
#VillageLife
Happy Friendship Day to all my dear X friends! 🤝❤️
#FriendshipDay#FriendsForever
Friendship doesn't always begin with meeting in person. Sometimes, a few words, kind replies, likes, and genuine support are enough to build a bond that lasts.
Thank you for being part of my journey and for your constant love and encouragement. I'm truly grateful to have such an amazing X Family.
Wishing our friendship continues to grow stronger with time. ❤️
Happy Girlfriends Day🌹😂
Gf & bf वाले सभी दोस्त आज Busy हैं...
Single Girls & boys.. comment करो
देखते हैं हमारी Team कितनी बड़ी है 😎
सच-सच बताओ.👇
❤️ Gf / Bf था,
💔 अब नहीं है
🤦 Crush है, हिम्मत नहीं
😂 आज तक कोई मिली/ म��ला ही नहीं
#GirlfriendsDay
प्रभु श्रीराम और माता सीता का प्रेम हमें सिखाता है कि आदर्श प्रेम अटूट विश्वास, मर्यादा, समर्पण और हर परिस्थिति में एक-दूसरे का साथ निभाने का नाम है।
#Ramayana#RanbirKapoor#SaiPallavi