The Red Mike in Iran, Tehran पहुंचने वाला पहला Indian News Platform.
देखिए ईरान से @Saurabh_Unmute और Saurabh Shahi की Super Exclusive Ground Report #TheRedMike के यूट्यूब चैनल पर।
#Iran#Tehran
पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में स्कूल की बदहाली को सामने लाने के लिए चलाए जा रहे ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान से जुड़े कार्यकर्ता अब्दुल की कहानी सिर्फ एक हमले की कहानी नहीं है। यह उस परिवार की कहानी है, जिसने अपने घर में हिंसा देखी, पुलिस से मदद मांगी, अस्पताल पहुंचा लेकिन इलाज नहीं मिला और आखिरकार अपने परिवार के मुखिया को खो दिया।
कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े अब्दुल का दावा है कि 13 अगस्त की रात उनके घर पर हमला हुआ और उनके पिता शेख मोहम्मद माफिक को बुरी तरह पीटा गया। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। द रेड माइक से एक्सक्लूसिव बातचीत में अब्दुल ने उस रात की पूरी घटना बताई। उन्होंने बताया कि कैसे स्कूलों की बदहाली दिखाने की उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ी।
ख़बर का लिंक - https://t.co/ByGyAqKYdA