पक्ष-विपक्ष से दूर मेरा धर्म 'निष्पक्ष' सत्ता से गलियों तक सिर्फ सच का शोर।
🖋️ TheVikasExpose — पत्रकारिता मेरा पेशा नहीं,भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरा संकल्प है।
@RailwaySeva@GM_NRly@drmlko25gmailc1@drmljn@RailSeva_PRO@drmbsbner महोदय,
यह व्यक्तिगत परिवाद या PNR का विषय नहीं,अपितु 'रेल अधिनियम' व लोकहित के अंतर्गत आम यात्रियों के गरिमापूर्ण सफ़र के वैधानिक अधिकार का हनन है।
इस व्यापक सार्वजनिक अव्यवस्था और संकुलन(Overcrowding)पर स्वचालित उत्तरों के स्थान पर तत्काल नीतिगत सुधारात्मक कार्रवाई अपेक्षित है।
भीड़ का दर्द निराला है, डिब्बा आधा ताला है!
#KashiVishwanathExp (15127) में आगे के जनरल डिब्बों को आधा काटकर डाक सेवा के लिए सील करने से यात्री भूसे की तरह भरने को मजबूर हैं। आम यात्रियों को कब राहत मिलेगी? अलग से पार्सल वैन क्यों नहीं जोड़ी जाती?
@RailMinIndia@AshwiniVaishnaw
@RailMinIndia@RailwaySeva @drmncrald मामला सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़ा है और किसी एक यात्री के PNR तक सीमित नहीं है।
मैंने जो मुद्दा उठाया है, वह कोच में गेट ब्लॉक कर अवैध तरीके से सामान रखने से संबंधित है, जो किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकता है।
कृपया इस पर तत्काल संज्ञान लेकर जांच व कार्रवाई सुनिश्चित करें।
🚨 प्रयागराज जंक्शन पर गंभीर लापरवाही!
ट्रेन 22184 के S9 कोच में गेट के पास पानी की बोतलों के गत्ते,बर्फ की सिल्ली लगाकर पूरी दुकान सजा दी गई है। आपात स्थिति में यह सीधे-सीधे जानलेवा साबित हो सकता है।
अगर कोई हादसा होता है तो जिम्मेदार कौन?
@RailMinIndia@RailwaySeva @drmncrald
@IRCTCofficial मामला सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़ा है और किसी एक यात्री के PNR तक सीमित नहीं है।
मैंने जो मुद्दा उठाया है, वह कोच में गेट ब्लॉक कर अवैध तरीके से सामान रखने से संबंधित है, जो किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकता है।
कृपया इस पर तत्काल संज्ञान लेकर जांच व कार्रवाई सुनिश्चित करें।
वायरलविडियो #अमेठी का बताया जा रहा है, अनुशासनहीनता और गैर-जिम्मेदाराना तरीके से धड़ल्ले से दौड़ रही टैक्सी वाहन,दर्जनों सवारियों की जान से खिलवाड़ विडियोवायरल कार्रवाई अब तक नहीं @amethipolice कृपया संज्ञान लें @DmAmethi@Uppolice@dgpup नियमों उल्लंघन @uptransportdept सूचनार्थ

#प्रयागराज: कोल्ड स्टोरेज हादसा
बिल्डिंग ढहने से मलबे में दबे कई श्रमिक, अमोनिया गैस के रिसाव ने बढ़ाई मुश्किल। पुलिस और प्रशासन मौके पर मुस्तैद। हादसे के कारणों की जांच शुरू। घायलों की कुशलता की प्रार्थना।
प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग ढह गई है। घटना के वक्त वहां 20 लोग काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि सभी मलबे में दब गए हैं। अमोनिया गैस के रिसाव की भी खबर है।
एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस के मुताबिक, हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। इसकी जांच की जा रही है। कोल्ड स्टोरेज सपा के पूर्व विधायक अंसार अहमद का बताया जा रहा है।
@Uppolice@prayagraj_pol #SDRF #ColdStorageCollapse #Prayagraj

#अमेठी में चोरी का हैरतअंगेज मामला! 🗞️
अमेठी के जामों थाना क्षेत्र में चोरों ने ट्रांसफार्मर को ही निशाना बना लिया। शातिर चोरों ने ट्रांसफार्मर के टुकड़े-टुकड़े कर उसमें लगे कीमती तांबे के तार उड़ा लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप है और सुबह से ही लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। पुलिस और विद्युत कर्मियों ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है, लेकिन अपराधियों का इस तरह बेखौफ होना चिंताजनक है।
#AmethiNews #Journalism #CrimeUpdate #Amethi #UttarPradesh
@Uppolice@UPGovt@amethipolice
क्या प्रशासन का काम सिर्फ एक-दूसरे पर जिम्मेदारी टालना है? अमेठी रेलवे क्रॉसिंग के पास 4 दिनों से मृत गोवंश सड़ रहे हैं, संक्रमण फैलने का खतरा है।
नगर पंचायत और रेल विभाग की आपसी खींचतान में स्थानीय जनता क्यों भुगते? शर्मनाक!
अनुरोध है कि इसे तत्काल हटवाएं।
@DmAmethi@UPGovt@RailwaySeva@RailMinIndia@cdoamethi@dpro_amethi@NagarVikas_UP
#AmethiNews #PublicHealth #CleanIndia #Responsibility
वाराणसी के यूपी कॉलेज में दिनदहाड़े छात्र की नृशंस हत्या,परिसर में फायरिंग से फैली सनसनी आरोपी गिरफ्तार !
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के प्रतिष्ठित उदय प्रताप (यूपी) कॉलेज परिसर में शुक्रवार को हुई एक हृदयविदारक घटना ने पूरे शिक्षा जगत को झकझोर कर रख दिया है। कॉलेज के कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के गलियारे में एक छात्र की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई,जिसके बाद पूरे कैंपस में अफरा-तफरी और भारी उपद्रव मच गया।
शुक्रवार सुबह लगभग 11:00 बजे बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह (23) की उसके सहपाठी मंजीत चौहान ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर जान ले ली। चश्मदीदों के
मुताबिक,हमलावर मंजीत ने पहले एक छोटी झड़प के बाद प्रतिशोध की भावना से इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने न केवल सूर्य प्रताप पर नजदीक से गोलियां चलाईं,बल्कि उसके गिरने के बाद भी उसके सिर और सीने पर निशाना साधकर क्रूरता की हदें पार कर दीं।
प्राथमिक जांच से पता चला है कि यह वारदात पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम थी। घटना के कुछ घंटे पहले ही दोनों पक्षों के बीच कॉलेज परिसर में मारपीट हुई थी,जिसका बदला लेने के लिए मंजीत चौहान अवैध असलहे के साथ दोबारा कैंपस में दाखिल हुआ।
घटना के बाद उपजे आक्रोश और कॉलेज परिसर में हुई तोड़फोड़ को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने क्षेत्र में भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती सुनिश्चित की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मंजीत चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। उसके सहयोगी अनुज ठाकुर के खिलाफ भी नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) (हत्या),191/190 (दंगा),और आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
इस घटना ने शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सवाल यह है कि एक छात्र कॉलेज परिसर के अंदर अवैध हथियार (पिस्तौल) लेकर कैसे दाखिल हुआ? कॉलेज प्रशासन और स्थानीय पुलिस अब कैंपस की सुरक्षा मानकों की उच्च-स्तरीय समीक्षा कर रही है।
#Varanasi #UPCollege #CrimeReport #UPPolice #वाराणसी
#वाराणसी: यूपी कॉलेज परिसर में दिनदहाड़े छात्र की हत्या से सनसनी।
बीएससी के छात्र सूर्य प्रताप सिंह (गाजीपुर निवासी) पर हमलावर ने ताबड़तोड़ 8 गोलियां चलाईं। वारदात के बाद हमलावर पिस्टल फेंककर फरार। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात। कैंपस के भीतर इस तरह की घटना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाती है।
#Varanasi #UPCollege #CrimeUpdate #UttarPradesh #BreakingNews
#VaranasiNews #CrimeScene #UPCollegeVaranasi #Journalism
@Uppolice@varanasipolice@adgzonevaranasi