यूपी की BJP सरकार ने छात्रों और युवाओं के साथ धोखा किया है। उन्हें बड़े-बड़े सपने दिखाकर ठगा है।
राज्य की कई भर्ती परीक्षाओं में भारी गड़बड़ियां हुईं हैं, इसलिए आज युवा लखनऊ में इकट्ठा होकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।
युवाओं की मांग है कि 👇
• लेखपाल भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ियों की जांच हो
• UP SI भर्ती समेत अन्य परीक्षाओं का स्कोर कार्ड जारी हो
• भर्ती परीक्षाएं समय पर हों, एग्जाम कैलेंडर जारी किया जाए
• नॉर्मलाइजेशन का डेटा दिया जाए, युवाओं की शिकायत सुनी जाए
इन युवाओं की मांग जायज है। BJP सरकार को तत्काल इन मांगों पर कार्यवाही करनी चाहिए, ताकि उनके साथ अन्याय न हो।
जब इतने सारे लोग इकट्ठे हो रहे है और ये आवाज उठा रहे है कि #uplekhppal में गड़बड़िया है
तो क्या सरकार को संज्ञान लेकर इस पर कोई जाँच नहीं करनी चाहिए कोई कार्यवाही नहीं करनी चाहिए ?
🚨लखनऊ धरना: छात्र शक्ति का आह्वान🚨
कल 12 जून, इको गार्डन में हमारा आंदोलन है, यह छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों का स्वैच्छिक आंदोलन है। हमारा किसी भी राजनीतिक पार्टी या संगठन से कोई लेना-देना नहीं है।
❌ चेतावनी: कुछ बाहरी तत्व और राजनीतिक स्वार्थ वाले लोग इसे 'CJP का प्रोटेस्ट' नाम देकर या किसी अन्य तरीके से हाईजैक करने की कोशिश करेंगे।
हमें इनसे दूरी बनाए रखनी है और अपने मुद्दों (परीक्षाओं में हो रही धांधली, पेपर लीक पर रोक, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और स्कोरकार्ड जारी करने) पर अडिग रहना है।
⚠️ प्रशासन से अपील: हम हक के लिए शांतिपूर्ण आवाज उठा रहे हैं, दंगा नहीं। प्राइवेसी भंग करना, डराना-धमकाना या FIR का डर दिखाना बंद करें।
हम नियम मानने वाले युवा हैं, हमें हमारे अधिकार के लिए लड़ने का संवैधानिक मौका दें।
मीडिया और प्रशासन से निवेदन है: इस आंदोलन को राजनीतिक चश्मे से न देखें। यह उत्तर प्रदेश के युवाओं के भविष्य का सवाल है। शांति बनाए रखें, सतर्क रहें और सिर्फ अपने हक की बात करें। 💪
#EcoGardenProtest #UPYouthVoice #PaperLeak #UPGovtJobs #StudentsVoice #Lucknow #TransparencyInExams
#UPSSSC #लखनऊ #लखनऊ_धरना #UPSI #StudentsProtest #पेपर_लीक
प्रयागराज में छात्रों के पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर चर्चा करने से रोकना युवाओं के साथ तानाशाही और मेरे संसदीय विशेषाधिकारो का हनन है।
आज मैंने राज्यसभा के मा. सभापति को कार्यवाही हेतु प्रयागराज के ADM सिटी सत्यम मिश्रा के ख़िलाफ़ विशेषाधिकारों के हनन का नोटिस दिया है।
मैं गृह मंत्रालय की संसदीय स्थाई समिति का सदस्य भी हूँ।
प्रयागराज में मोदी-योगी की डबल इंजन सरकार ने "संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच" के संयोजक पंकज पांडे को जेल में डाल दिया।
आज 5 साल के बाद पंकज को TGT की परीक्षा देने का मौका मिला था।
लेकिन तानाशाह BJP सरकार ने पंकज पांडेय को जेल में रखा परीक्षा देने का मौक़ा नही दिया।
युवाओं को ये अन्याय याद रखना होगा।
रेल, सेल, तेल, कोयला, गैस, पोर्ट, एयरपोर्ट, और आपका पेपर बेंचने के बाद, आज़ाद भारत के इतिहास में पहली बार मोदी ने 1 लाख 14 हज़ार करोड़ का देश का सोना भी बेंच दिया।
देश की आर्थिक हालत अतिगम्भीर है।
मोदी तो झोला लेकर चल देंगे, आप सोंचिए आपका क्या होगा?
कल छात्र नेता आशुतोष पांडे की परीक्षा है, लेकिन भाजपा सरकार की तानाशाही देखिए कि 151 की सामान्य धारा में भी आशुतोष को अबतक जेल में रखा गया है। छात्र इस अत्याचार का हिसाब लेंगे।