जो राम को लाए है हम उनसे मिलकर आये है….
कल विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का करौली की सभा के पश्चात छोटी काशी गुलाबी नगरी जयपुर पधारने पर सांगानेर एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।।
@BJP4Rajasthan@BJPindia__
आज अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत आयोजित राज्य स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक में अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित प्रकरणों की स्थिति तथा पीड़ितों को समयबद्ध न्याय, राहत एवं पुनर्वास की प्रगति की समीक्षा की।
अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण में संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ितों को समयबद्ध न्याय मिल सके।
हमारी सरकार सामाजिक न्याय के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार के प्रभावी प्रयासों से अत्याचार के प्रकरणों में उल्लेखनीय कमी आई है तथा पीड़ितों को त्वरित न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को संबोधित किया।
दशकों से लंबित पड़े इस समझौते से शेखावाटी सहित प्रदेश के एक बड़े हिस्से के जीवन में समृद्धि और खुशहाली का नया सवेरा आएगा।
यह आभार मेरा नहीं, बल्कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व का है, जिनकी प्रेरणा से यह भागीरथी प्रयास सफल हुआ है। प्रदेश की डबल इंजन सरकार प्रत्येक नागरिक के जीवन को सुगम बनाने के लिए संकल्पित हैं।
इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री @Rajendra4BJP जी, नगरीय विकास और स्वायत्त शासन राज्य मंत्री (स्वत्रंत प्रभार) श्री @officialkharra जी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ नेता गण एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
आज मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित RAJ-UNNATI की बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर में संचालित विकास परियोजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही, राजस्थान संपर्क एवं मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त परिवेदनाओं के विभिन्न परिवादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का संवेदनशीलता, जवाबदेही और समयबद्धता के साथ समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में संचालित सेवा शिविरों की अवधि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक नागरिक सरल, सुगम और समयबद्ध तरीके से अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकें।
सभी विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता, अनावश्यक विलंब या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रत्येक परियोजना निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता और पूर्ण पारदर्शिता के साथ पूरी हो तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुँचे, यही हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता और सुशासन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री मदन प्रजापत जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
@BJP4Rajasthan@mlkumhar
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद श्री विनोद तावड़े जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
@TawdeVinod@BJPindia__
डीग-कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. शैलेश दिगम्बर सिंह जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु श्रीराम जी आपको आरोग्यता, दीर्घायु व सुयशपूर्ण जीवन प्रदान करें, यही प्रार्थना है।
@DRSHAILESHBJP@BJP4Rajasthan
महान क्रांतिकारी, अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक, अमर शहीद बटुकेश्वर दत्त जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन!
उनका अद्वितीय बलिदान और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण हम सभी को कर्तव्यनिष्ठा, देशभक्ति और राष्ट्रहित के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।
आज प्रदेश भाजपा कार्यालय, जयपुर में आयोजित विधानसभा प्रवासी कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक को प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore जी के साथ सम्बोधित किया।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री @m_dadheech जी व श्री @JodhaNahar जी एवं प्रदेश महामंत्री श्री @mithileshjaipur जी उपस्थित रहे।
@BJP4Rajasthan
प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नायक, अदम्य साहस एवं राष्ट्रभक्ति के प्रतीक, अमर क्रांतिकारी मंगल पांडे जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन!
विदेशी शासन के विरुद्ध उनके अद्वितीय साहस और बलिदान ने स्वतंत्रता आंदोलन की अलख जगाई। मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए उनका समर्पण और राष्ट्रप्रेम हम सभी को सदैव देशसेवा एवं राष्ट्रहित के लिए प्रेरित करता रहेगा।
नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री रामस्वरूप जी लाम्बा को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ ।
@RamswroopLamba@BJP4Rajasthan
आज खाटूश्यामजी में जयपुर संभाग की संगठनात्मक बैठक का प्रथम सत्र आयोजित हुआ। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान तथा संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री @ajaeybjp, उपमुख्यमंत्री डॉ. @DrPremBairwa, राज्यसभा सांसद श्री @gtiwariindia, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री @mpbhagirathbjp, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री @m_dadheech, प्रदेश महामंत्री श्री @SharwanBagdiBjp, श्री @bjpbhupendraRYB, जयपुर ग्रामीण सांसद श्री @RaoRajendraBJP, जयपुर शहर सांसद श्रीमती @Manju4bjp, प्रदेश मंत्री श्री @MandanAjit, श्रीमती @EktaAgarwalBJP, श्री नारायण मीणा सहित मंत्रीगण, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी व सह प्रभारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भारत के प्रथम निजी रूप से विकसित ऑर्बिटल प्रक्षेपण यान 'विक्रम-1' का सफल प्रक्षेपण देश के अंतरिक्ष इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय है। यह गौरवशाली उपलब्धि भारत की वैज्ञानिक प्रगति, तकनीकी आत्मनिर्भरता और नवाचार की शक्ति का प्रतीक है, जो प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में अंतरिक्ष क्षेत्र में हुए क्रांतिकारी सुधारों ने निजी क्षेत्र की प्रतिभा के लिए असीम अवसरों के द्वार खोले हैं और भारत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का मार्ग प्रशस्त किया है।
यह सफलता भारतीय वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और युवा नवप्रवर्तकों की प्रतिभा, अथक परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट उदाहरण है। साथ ही, यह अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को और अधिक सुदृढ़ करती है।
इस अभूतपूर्व सफलता के लिए @SkyrootA की समस्त टीम को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक मंगलकामनाएं।
#IndiaWithVikram1
अद्वितीय शौर्य और अदम्य साहस के प्रतीक, परमवीर चक्र से अलंकृत अमर शहीद मेजर पीरू सिंह शेखावत जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन!
उनका प्रेरणादायी जीवन हम सभी को राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।
सनातन संस्कृति के संवाहक, कांची कामकोटि पीठ के 69वें पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी जयेन्द्र सरस्वती जी की जयंती पर उनके श्रीचरणों में कोटिशः नमन!
उनके आध्यात्मिक मार्गदर्शन, लोककल्याण के प्रति समर्पण और मानवीय मूल्यों पर आधारित जीवन-दृष्टि से समाज निरंतर प्रेरणा प्राप्त करता रहेगा।
माननीय केंद्रीय रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफल जनसेवा की कामना करता हूँ।
@AshwiniVaishnaw
दौसा प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore का आज दौसा रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया।
जय माँ करणी!
बीकानेर जिले के देशनोक में स्थित करोड़ो श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र श्री करणी माता के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। माँ करणी से प्रार्थना है कि समस्त प्रदेशवासियों पर अपनी अनुपम कृपा बनाये रखें।
#karnimatadeshnok#bikaner
माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री श्री अजय टम्टा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें, ईश्वर आपको सुदीर्घ जीवन प्रदान करें।
@AjayTamtaBJP