🚆ट्रेन में बजाया बाजा तो बजेगी बैंड! 🎶
⚠️ ट्रेन में मोबाइल स्पीकर पर गाना, वीडियो या रील चलाकर दूसरों को परेशान किया तो हो सकती है कार्रवाई!
🔴 ₹1,000 तक जुर्माना और ट्रेन से उतारे जाने की कार्रवाई संभव
🔴 रेलवे एक्ट की धारा 145(2)(a) के तहत उपद्रव पर कार्रवाई
🔴 चेतावनी के बाद भी नहीं माने तो 6 महीने तक की साधारण कैद या ₹5,000 तक जुर्माना, या दोनों
🔴 सफर में गाने सुनने हैं तो ईयरफोन लगाएं, सहयात्रियों का भी रखें ध्यान!
📌 ये निर्देश दक्षिण रेलवे के हैं और 20 अक्टूबर तक सभी तरह के प्रचार, जागरूक करने के उपाए करने का निर्देश
#RailwayAlert #IndianRailways #TrainTravel
@ZeeBusiness@GMSRailway
📱Airtel के वॉइस-SMS प्लान लॉन्च, बिना डेटा के भी रिचार्ज का विकल्प!
@TRAI के नए फ्रेमवर्क के तहत @airtelindia ने वॉइस और SMS-only प्लान पेश किए।
▪️ ₹185 — 28 दिन की वैधता
▪️ ₹203 — 30 दिन की वैधता
▪️ ₹206 — 1 महीने की वैधता
▪️ तीनों प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 300 SMS
▪️ डेटा बंडल नहीं, यानी इंटरनेट डेटा की जरूरत न रखने वाले ग्राहकों के लिए विकल्प
▪️ कॉलिंग पर फोकस करने वाले यूजर्स को अपनी जरूरत के हिसाब से रिचार्ज चुनने की सुविधा
#Airtel #TRAI #Telecom
जिस नींद के लिए घर पर डांट पड़ती है जापान में उसी के लाखों मिल रहे हैं।
टोक्यो में आयोजित 90 मिनट कि स्लीपिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई जहां प्रतिभागियों की नींद कि गहराई, गुणवत्ता, स्थिरता और जल्दी सोने के आधार पर अंक दिये गये।
स्लीप माॅनिटरिंग डिवाइस से नींद कि निगरानी कि गयी और विजेता को 22 लाख येन कि राशि इनाम स्वरूप प्रदान कि गयी।💰💰
अब तो नींद भी जापान में हूनर बन गई है।😀
आधार कार्ड में नाम बदलने या स्पेलिंग सुधारने का प्रोसेस बदल गया है. UIDAI ने नाम अपडेट करने के लिए नया SOP जारी किया है.
जानिए, आधार में नाम बदलने या अपडेट करने के लिए नया पूरा प्रोसेस क्या है.
Aadhar Card | Spelling | UIDAI
पैरासिटामोल बुखार और बदन दर्द में इस्तेमाल होने वाली आम दवा है, लेकिन इसकी ओवरडोज़ गंभीर और जानलेवा हो सकती है. वेल्स के 20 वर्षीय राइली लुबास ने सर्दी-जुकाम के दौरान ऐसी दो दवाएं लीं, जिनमें पैरासिटामोल मौजूद था. इसके बाद उनका लीवर फेल होने लगा और उन्हें लाइफ़ सपोर्ट पर रखना पड़ा. कई हफ्तों के इलाज के बाद वे ठीक हुए. इस वीडियो में जानिए पैरासिटामोल की ओवरडोज़ से क्या खतरे हो सकते हैं और दवा लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
रिपोर्ट: एंटोनिया मैथ्यूज और ऑस्कर एडवर्ड्स
प्रेज़ेंटर: मुकुंद झा (@mukunnd_ )
वीडियो एडिटर: तारिक़ ख़ान
उज्जैन में 170 साल पुराने हनुमान की प्रतिमा नहीं हिला पाया प्रशासन, क्रेनें भी फेल
दो दिन, कई प्रयास…विज्ञान बेबस, क्रेनें फेल! हनुमान जी की मूर्ति नहीं हिला पाया प्रशासन उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण के लिए करीब 170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर को स्थानांतरित करने की कोशिश की जा रही है
#ATDigital #Ujjain #HanumanTemple
मशीनें हार गईं, ताकतें झुक गईं... पर उज्जैन के खड़े हनुमान जी टस से मस नहीं हुए! 🚩
170 साल पुराने इस पावन धाम को हटाने की जितनी कोशिशें हुईं, महाबली की शक्ति के आगे सब बेअसर साबित हुईं। जब भारी-भरकम JCB और इंसान दोनों थककर हार मान गए, तो अंत में केवल हाथ जोड़कर नमन करना ही बचा।
हनुमान जी की मर्जी के बिना एक पत्ता भी नहीं हिल सकता, फिर महाबली को अपनी जगह से कौन डिगा सकता है!
जय श्री राम 🚩 बोलो संकटमोचन हनुमान की जय! 🙏
#ujjain #khadehanumanji #hanumanji #chamatkar #jaishriram
होई है सोई जो राम रचि राखा।
को करि तरक बढ़ावहिं साखा।।
एक जूम कॉल पर 900 कर्मियों को जॉब से निकालने वाले भारतीय मूल के विवादित CEO विशाल गर्ग को कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया है. साल 2021 की बात है. क्रिसमस से ठीक पहले कंपनी के CEO ने एक जूम मीटिंग ली. करीब 900 कर्मी ऑनलाइन जुड़े थे. CEO ने बोलना शुरू किया- अगर आप इस जूम कॉल पर हैं तो आप उन बदकिस्मत लोगों में से हैं, जिन्हें अभी के अभी नौकरी से निकाला जा रहा है. इस तरह उसने महज 4 मिनट की जूम मीटिंग में 900 कर्मियों को कंपनी से निकाल दिया था. उस घटना को साढ़े चार साल से ज्यादा बीत गए. अब कंपनी ने उस CEO को ही नौकरी से निकाल दिया है.
डिजिटल मॉर्गेज लेंडर कंपनी बेटर होम एंड फाइनेंस के भारतीय मूल के विवादित CEO विशाल गर्ग आज खुद उसी मोड़ पर पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने 900 कर्मियों को एक झटके में पहुंचा दिया था. कंपनी ने बोर्ड ने उन्हें काम से निकाला और अब महज 1 डॉलर भी देने को तैयार नहीं. गर्ग कंपनी में बने रहने के लिए 1 डॉलर की टोकन सैलरी पर भी काम करने को तैयार हैं, लेकिन बोर्ड उन्हें फ्री में भी रखने को तैयार नहीं!
1 अगस्त 2026 से इंडियन रेलवे में खिड़की पर तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है.
नए टोकन सिस्टम में तत्काल टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को पहले टोकन दिया जाएगा. इसके बाद टोकन नंबर के हिसाब से उनकी बारी आएगी और टिकट बुक किया जाएगा.
Indian Railway | Ticket
देखिए, बाड़ ही खेत को खा रही है
शिक्षक खुद नकल करवा रहे हैं
यह है हमारे खत्म हो चुके नैतिक चरित्र का उदाहरण है जो सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुआ है। जैसलमेर के श्री करणी महाविद्यालय कजोई केंद्र पर मंगलवार को बीए द्वितीय वर्ष हिंदी साहित्य की परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात इनविजीलेटर शिक्षक ही 93 स्टूडेंट्स को सवालों के जवाब बोलकर लिखवा रहे थे। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय की फ्लाइंग स्क्वाड ने मौके पर पहुंचकर 93 उत्तर पुस्तिकाएं सील कीं और सामूहिक नकल का मामला दर्ज किया।
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर की फ्लाइंग स्क्वॉड के सदस्य डॉ अमन सिंह, डॉ सुरेश चौधरी, डॉ ललित झाला और डॉ गौरव जैन ने केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया यहां परीक्षा कक्ष में दो शिक्षक स्टूडेंट्स को उत्तर लिखवा रहे थे। जब काॅपियों का मिलान किया तो अधिकांश उत्तर एक जैसे मिले। सीसीटीवी फुटेज की जांच में भी नकल करवाने की पुष्टि हुई।
छात्र नकल करने की कोशिश करें तो समझ में आता है लेकिन अगर शिक्षक ही नकल करवा रहे हैं तो फिर रोकेगा कौन? कल यही लोग भर्ती परीक्षामें बैठेंगे और वहां भी नकल ही करने की कोशिश करेंगे। यही लोग धरना प्रदर्शन भी करेंगे।
इस देश का कुछ नहीं हो सकता
जब श्री गुलाब चंद कटारिया जी, श्री राजेंद्र राठौड़ जी, डॉ. सी.पी. जोशी जी, श्री प्रद्युम्न सिंह जी, श्री घनश्याम तिवाड़ी जी, डॉ. नाथू सिंह गुर्जर जी और श्री राजपाल शेखावत जी तर्क के साथ बोलते थे तो पूरा सदन सुनता था, पर आज ऐसा नहीं है।
#Rajasthan#RajasthanVidhansabhaAt75 #RajasthanAssembly2026
FILE PHOTO : 2018