इस संसार में गुरु और शिष्य का रिश्ता माता-पिता व भगवान-भक्त के समतुल्य माना गया है।
आज किसी कार्यक्रम में जाते वक्त हमारे बाड़मेर के शिक्षक तिलोका राम जी के स्थानांतरण का वीडियो सामने आया, सच में मुझे गुरु महिमा और गुरुशिष्य का स्नेह नजर आया।
@madandilawar@BhajanlalBjp
थार की बेटी वंदना चौधरी ने आज माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं के परीक्षा परिणाम में बाड़मेर जिले में प्रथम एवं प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है,पूरे थार परिवार की तरफ़ से वंदना और उनके परिजनों एवं विद्वान गुरुजनों को बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह कामयाबी थार की बेटियों के लिए गौरवमयी और प्रेरणादायी है।
#थार_की_बेटियां
एक लड़का घने जंगलों में भेड़ें चरा रहा होता है तभी उसके पास एक फोन आता है, फोन पर उसका दोस्त होता है और वह कहता है,
बिरदेव तू पास हो गया, तू पास हो गया, तेरी UPSC में 551वीं रैंक आई है, तू अफ़सर बन गया।
यह सुनकर बिरदेव की आंखों में आंसू आ जाते हैं क्योंकि
बिरदेव एक बेहद ही ग़रीब परिवार से आते हैं, वह भेड़ें और बकरियों को चराने का काम करते हैं, उनके पिता जी भी यही करते हैं,
बिरदेव का आर्थिक तंगी से लड़ते हुए देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त करना अद्वितीय है।