सूरज जैसा बनना है, तो सूरज जितना जलना होगा;
नदियों सा आदर पाना है, तो पर्वत छोड़ निकलना होगा;
और हम भारत माँ के बेटे हैं, क्यों सोचे राह सरल होगा;
कुछ ज्यादा वक्त लगेगा, पर संघर्ष जरुर सफल होगा;
हर एक संकट का हल होगा, आज नहीं तो कल होगा।
#राष्ट्रीय_मतदाता_दिवस पर गयादीन विश्वकर्मा इण्टर कालेज, प्रयागराज में अमृत एजुकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा #मेरा_युवा_भारत के सहयोग से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नए मतदाताओं को प्रारूप-6, सम्मान एवं मतदान शपथ दिलाई गई।
#मतदाता_जागरूकता#युवा_लोकतंत्र
राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत अमृत एजुकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा समाज सेवा दिवस पर जरूरतमंदों को कम्बल एवं खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया गया। युवा शक्ति को सेवा, समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने का सार्थक प्रयास।
#राष्ट्रीय_युवा_सप्ताह#कंबल_वितरण
सेवा ही संकल्प: अमृत एजुकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से निःशुल्क नेत्र जाँच, मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं कंबल वितरण जैसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों द्वारा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य, सम्मान और संवेदना पहुँचाने का निरंतर प्रयास जारी है।
अमृत एजुकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट, प्रयागराज के तत्वावधान में गयादीन विश्वकर्मा इण्टरमीडिएट कालेज के विद्यार्थियों ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक रूप से गाया राष्ट्रीय गीत 🇮🇳
पूरा परिसर गूंज उठा भारत माता की जय! 🙏🎵
सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर गयादीन विश्वकर्मा इण्टर कालेज, में संगोष्ठी, एकता रैली, प्रश्नोत्तरी व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा ली और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
आज अमृत एजुकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट, प्रयागराज के तत्वावधान में गयादीन विश्वकर्मा इण्टरमीडिएट कालेज, भिदिउरा, थरवई, प्रयागराज में भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती "विश्व विद्यार्थी दिवस" के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से थाना थरवई, कमिश्नरेट प्रयागराज में एक प्रेरणादायक पहल की गई। इस पहल के अंतर्गत गयादीन विश्वकर्मा इण्टरमीडिएट कालेज, भिदिउरा, थरवई, प्रयागराज की कक्षा 12 की छात्रा मोहिनी ने एक दिन के लिए थानाध्यक्ष की कुर्सी संभाली, वहीं छात्रा राधिका ने वरिष्ठ उप निरीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर दोनों छात्राओं ने थाना परिसर एवं मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों और जागरूकता अभियानों से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अभिलेखों का अवलोकन किया और फरियादियों की शिकायतें सुनकर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश भी दिए।
इस दौरान थानाध्यक्ष थरवई संतोष पाण्डेय, उपनिरीक्षक ऋचा वर्मा, दिव्या यादव, निधि पटेल सहित समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।
थानाध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने इस अवसर पर कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत इस तरह की पहल से बालिकाओं में आत्मविश्वास का संचार होता है और वे समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित होती हैं।
विद्यालय के प्रबंधक तीर्थराज विश्वकर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं में जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक चेतना को बढ़ावा देते हैं। हमें गर्व है कि हमारी छात्राओं ने यह अवसर प्राप्त कर उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।
यह पहल न केवल मिशन शक्ति अभियान की सार्थकता को दर्शाती है बल्कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध हुई।
@ChiefSecyUP@CMOfficeUP@InfoDeptUP
"मिशन शक्ति फेज-05" के तहत बालिकाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने को प्रेरित करने के उद्देश्य से 01 दिवस की सांकेतिक थाना प्रभारी सुश्री मोहिनी ने थाना थरवई में पुलिसिंग को समझा व जनसुनवाई करते हुए समस्याओं को सुनकर यथाशीघ्र निस्तारण हेतु निर्देश दिये।#MissionShakti5
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर भारत सरकार के मेरा युवा भारत , स्थानीय थाना थरवई तथा अमृत एजुकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट, प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में गयादीन विश्वकर्मा इण्टर कालेज, भिदिउरा, थरवई, प्रयागराज में बालिका दिवस के शुभ अवसर पर मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जागरूकता एवं प्रेरणात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, आत्मनिर्भरता तथा समाज में उनके सशक्त योगदान के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री जागृति पाण्डेय, उपनिदेशक, मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार रहीं। उन्होंने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि आज की बालिका कल की राष्ट्र निर्माता है। प्रत्येक बालिका में अपार क्षमता छिपी होती है, आवश्यकता है तो केवल उस क्षमता को पहचानने और उसे उचित दिशा देने की। उन्होंने छात्राओं से आत्मविश्वासी बनने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और अपने सपनों को साकार करने हेतु निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर थाना थरवई, कमिश्नरेट प्रयागराज से उपनिरीक्षक निधि पटेल, ऋचा वर्मा, पूनम बिंद, धर्मेंद्र यादव एवं कांस्टेबल गोविंद सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी। मिशन शक्ति सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सामाजिक, आर्थिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना है। पुलिस विभाग की टीम ने उपस्थित छात्राओं को सुरक्षा एवं सहायता से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर, 1090 वुमेन पावर लाइन, 1030 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन आदि की जानकारी दी, इन्होंने छात्राओं को बताया कि संकट या किसी भी असुरक्षित स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से त्वरित सहायता प्राप्त की जा सकती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अमृत एजुकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष तीर्थराज विश्वकर्मा ने की। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा, जागरूकता और सेवा के माध्यम से नवाचार लाना है। उन्होंने बताया कि संस्था निरंतर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रचार-प्रसार, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण की दिशा में कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से राम मूरत विश्वकर्मा ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की सुरक्षा और शिक्षा दोनों ही राष्ट्र के विकास की बुनियाद हैं। यदि हम प्रत्येक बालिका को शिक्षा और आत्मविश्वास का अवसर दें, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन निश्चित रूप से दिखाई देगा।
इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा जनपद स्तरीय विद्या प्रतिभा स्पर्धा परीक्षा का शुभारंभ भी किया गया। इस प्रतियोगी परीक्षा में जनपद प्रयागराज के कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। परीक्षा का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों में प्रतियोगी भावना, आत्मविश्वास और शैक्षिक विकास को प्रोत्साहित करना है। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को साइकिल देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, रचनात्मकता और समाज के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देना ही इसका मुख्य लक्ष्य है। @ChiefSecyUP@InfoDeptUP@CMOfficeUP
"विश्वकर्मा पूजा" के अवसर पर निर्माण एवं सृजन के प्रतीक, शिल्पकला में सर्वोच्च, देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी को कोटि-कोटि नमन एवं अपने परिश्रम, रचनात्मकता और सृजनशीलता से राष्ट्रनिर्माण में जुटे आधुनिक भारत के समस्त शिल्पियों को विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ।