पौड़ी जिले के सतपुली-गुमखाल राजमार्ग पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। राजमार्ग पर अचानक पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने से स्विफ्ट कार उसकी चपेट में आ गई।राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय होने और लगातार खराब मौसम की आशंका को देखते हुए केदारनाथ धाम के लिए संचालित हेली सेवाओं पर 5 जुलाई तक रोक लगा दी गई है। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
पर्यटन विभाग के जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेंद्र पांडेय निलंबित
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) ने देहरादून के जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेंद्र पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र की बर्फीली चोटियों से होने वाला कीड़ाजड़ी का कारोबार आर्थिक तौर पर जितना समृद्ध नजर आता है इसको करने वाले लोग उतनी की मुश्किलों में घिरे हुए हैं।18 हजार फीट से भी ऊंची चोटियों से कीड़ाजड़ी निकालने वाले लोग लीवर से जुड़ी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे है
देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग क्षेत्र में सोमवार को दो वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोतवाली देवप्रयाग क्षेत्र के मूल्यागांव के समीप मंगलवार सुबह करीब 9:05 बजे कर्णप्रयाग जा रही बस (यूके11 पीए 0316) और बुलेट बाइक (यूके12 जी 1916) की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।