साहिल की FIR दर्ज हुई। यह न्याय की तरफ़ पहला क़दम है।
पर सोचिए - एक FIR लिखने की इजाज़त तक गृह मंत्रालय से आनी पड़ी। अब समझ आया कि न्याय पर लगाम किसने लगा रखी है।
कभीं शांत प्रदेश का तमगा टांग
इठला के चलने वाला छत्तीसगढ़िया
आज खौफ और डर के साये में जीने
को मजबूर है,
12 दिन ने 8 हत्याएँ,
हम तो ऐसे नहीं थे अचानक ऐसा क्या हुआ?
कुछ सालों में प्रदेश में अपराध और अपराधी इतने कैसे बढ़ गए?
ये सरकार की नाकामी का नतीजा ही है।
@rpsinghraipur
सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🇮🇳
राष्ट्रीय आंदोलन में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों को हम विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
पिछले 79 वर्षों की हमारी यात्रा अनेक उपलब्धियों, संघर्षों और संकल्पों की यात्रा रही है। हमने बहुत कुछ हासिल किया है, लेकिन एक राष्ट्र के रूप में अभी बहुत कुछ हासिल करना बाकी है।
हमारे लिए स्वतंत्रता केवल अंग्रेज़ी हुकूमत से मुक्ति नहीं है। यह संविधान से मिला वह भरोसा है, जो हर भारतीय को समानता, सम्मान, न्याय और अपनी बात कहने का अधिकार देता है। यही हमारे लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति और हर नागरिक का सबसे मजबूत सुरक्षा कवच है।
बीते एक दशक में हमारे संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक संस्थाओं और सामाजिक सद्भाव के सामने कई चुनौतियां खड़ी हुई हैं। युवाओं के सपनों को अवसर चाहिए, किसानों की मेहनत को सम्मान और न्याय चाहिए, महिलाओं को समान अधिकार और सशक्त भागीदारी चाहिए। दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को संविधान में निहित समानता और न्याय का पूरा अधिकार मिलना चाहिए।
इस स्वतंत्रता दिवस पर हमारा सबसे बड़ा संकल्प उम्मीद है।
उम्मीद हमारे युवाओं की बुलंद आवाज़ में है, किसानों के परिश्रम में है, महिलाओं के साहस में है और करोड़ों भारतीयों के उस विश्वास में है कि हम मिलकर हर चुनौती का सामना कर सकते हैं और देश को सही दिशा दे सकते हैं।
आइए, ऐसी आज़ादी की रक्षा करें जिसमें हर आवाज़ को सम्मान मिले, हर सपने को अवसर मिले और हर भारतीय को आगे बढ़ने का समान अधिकार मिले।
जय हिंद।
: कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge
शिक्षा व्यवस्था का ये हाल है छत्तीसगढ़ में कि स्कूल में त्रैमासिक परीक्षा शुरू होने वाली है और अब तक बच्चों को पुस्तकें तक नहीं मिली है। पिछले साल भी यही स्थिति थी और इस साल भी यही स्थिति है। 1 साल सरकार ने कुछ सीखा नहीं है। शायद डिपो में पड़े-पड़े पुस्तकें अंडे देंगे।
@GajendraYdvBJP@ChhattisgarhCMO@SchoolEduCgGov@BilaspurDist
जय जोहार!
दुनिया भर में बसे जम्मो छत्तीसगढ़िया भाई बहिनी अउ लोग लइका मन ला हमर छत्तीसगढ़ के पहिली तिहार हरेली के गाड़ा गाड़ा बधई।
हमर छत्तीसगढ़ के माटी, खेती-किसानी अउ लोकपरंपरा ले जुड़े हरेली तिहार के ये पावन परब आप जम्मो झन के जिनगी म सुख, समृद्धि अउ खुशहाली लेके आवय।
आवव, हमर समृद्ध संस्कृति अउ परंपरा ल संजोए रखे के संकल्प लेवन। #जय_जोहार_हरेली_तिहार
हरेली छत्तीसगढ़ की पहचान, संस्कृति और अस्मिता का पर्व है।पूरे रायपुर में हरेली के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए, लेकिन उनमें कहीं भी छत्तीसगढ़ महतारी का चित्र दिखाई नहीं दिया।
छत्तीसगढ़ महतारी की उपेक्षा, करोड़ों छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाली बात है।
छत्तीसगढ़ के जम्मो संगवारी, दाई-बहिनी अऊ लईका-सियान मन ला हमर पहिली तिहार हरेली के गाड़ा-गाड़ा बधई अऊ सुभकामना।
छत्तीसगढ़ महतारी के आसीरवाद ले जम्मो किसान भाई मन के फसल अच्छा होवय अऊ सब्बो झन के कोरा धन-धान्य ले भरे राहय।
#जय_जोहार_हरेली_तिहार
भाजपा द्वारा जिस तरीके से हरेली तिहार का एक तरह से बहिष्कार किया गया, वह दुखद है.
हमारे त्यौहार, हमारी परंपराएँ, हमारी संस्कृति राजनीति से बहुत ऊपर हैं.
भाजपा को ऐसा नहीं करना चाहिए था.
छत्तीसगढ़ के लोग बहुत आहत हैं, ग़ुस्से में हैं.
बात हे अभिमान के
छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के
विश्व आदिवासी दिवस पर छत्तीसगढ़ के भाजपा के मंत्री-नेताओं द्वारा किसी भी तरह की बधाई और कोई भी पोस्ट नहीं करना बताता है कि सरकार किसके नियंत्रण में है। जब विपक्ष में तब तो बधाई देते नहीं थक रहे थे। अब सत्ता में हैं तब उनकी याद नहीं आ रही है। बस समय वोट लेने के समय उनकी याद आती है।
आज ही के दिन, वर्ष 2009 में स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह जी के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) लागू कर हर बच्चे के लिए निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार सुनिश्चित किया।
आप सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाकर सत्य, धैर्य, जिज्ञासा और करुणा का मार्ग दिखाने वाले सभी गुरुजनों को सादर नमन।
अन्याय के खिलाफ लड़ाई में छात्र अकेले नहीं हैं ✊
📞 9811867474 पर मिस्ड कॉल दें, अगर पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने पर आपको👇
⦿ पुलिस नोटिस मिला है
⦿ हिरासत में लिया गया है
⦿ पूछताछ के लिए बुलाया गया है
⦿ लीगल कार्रवाई का सामना कर रहे हैं
⦿ BJP या राइट विंग समर्थक धमका रहे हैं
⦿ आपका ऑनलाइन उत्पीड़न किया जा रहा है
आप अपनी शिकायत-परेशानी साझा करने के लिए नीचे दिए गए QR कोड को भी स्कैन कर सकते हैं।
भाजपा सरकार ने राहत के नाम पर वादे किए, लेकिन स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिलों ने जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। एक हाथ से ₹1000 देकर दूसरे हाथ से उससे कई गुना ज्यादा वसूली स्वीकार नहीं होगा
जनता बताए...क्या आपका बिजली बिल स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़ा है..?