आज प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में उ.प्र. कांग्रेस की 'पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी' की अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक मेरी अध्यक्षता एवं यूपी कांग्रेस प्रभारी श्री @AdvRajendraPal जी की गरिमामयी उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
बैठक में राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और संगठन की आगामी कार्ययोजना पर बेहद गंभीरता से विस्तृत मंथन किया गया।
बैठक में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सांसदगण व विधायकगण उपस्थित रहे। सभी ने प्रदेश में पार्टी की जमीनी पकड़ को मजबूत करने व जनहित के मुद्दों को पूरी प्रखरता से उठाने का संकल्प लिया।
यह बैठक सिर्फ एक विमर्श नहीं, बल्कि प्रदेश की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जन-आंदोलन का शंखनाद है। कांग्रेस का एक-एक सिपाही अब सड़क पर उतरकर जनता के हक का हिसाब मांगेगा। बदलाव तय है!
जय हिंद, जय कांग्रेस! 🇮🇳