बीजेपी प्रवक्ता के आरोप गंभीर हैं — परीक्षा से पहले ही पेपर लीक!
राजस्थान में ऐसा कौन सा ‘अधिकारयुक्त अधिकारी’ आ गया है जो युवाओं के भविष्य से खेल रहा है?
जिसके आगे पार्टी अध्यक्ष, दोनों डिप्टी CM और 40 विधायक भी बौने साबित हो रहे हैं!
@narendramodi@AmitShah
आपके राज में यह “अधिकारशाही” कैसा? ज़रा नज़र-ए-इनायत फ़रमाइए…
हुकूमतें बदलती हैं, मगर अफ़सर वही रहते हैं,
ज़ुल्म का चेहरा बदलता है, निज़ाम वही रहते हैं!
#Rajasthan
RAS-2024 की मेन्स परीक्षा को लेकर सरकार में अनिर्णय और असमंजस की स्थिति क्यों हैं? वो भी तब, जब परीक्षा में महज़ 4 दिन बचे हैं।
प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष, दोनों उप-मुख्यमंत्री, कई मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारी तक मुख्यमंत्री को #RAS_मुख्य_परीक्षा को आगे बढ़ाने के लिए पत्र लिख चुके हैं, सोचिए हालात कितने गंभीर होंगे कि सत्ता पक्ष के ही लोग परीक्षा स्थगन की मांग कर रहे हैं।
लेकिन अफ़सोस की बात यह है कि मुख्यमंत्री कार्यालय से अब तक कोई जवाब तक नहीं आया।
यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब सरकार के ही मंत्री, जनप्रतिनिधि परीक्षा को टालने की अपील कर रहे हों और फिर भी सरकार के मुखिया मूक दर्शक बने बैठे हों।
- RAS भर्ती 2023 अभी अधूरी है, उसके इंटरव्यू चल रहे हैं।
- वही अभ्यर्थी अब 2024 की प्री परीक्षा में चयनित हैं और मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।
- एक साथ इंटरव्यू और मुख्य परीक्षा की तैयारी करना न तो व्यावहारिक है और न ही न्यायसंगत।
छात्रों की यह मांग पूरी तरह वाजिब है कि RAS 2024 की मुख्य परीक्षा को कुछ समय के लिए स्थगित किया जाए ताकि उन्हें न्याय मिल सके।
मैं मुख्यमंत्री जी से आग्रह करता हूं कि आंदोलनरत अभ्यर्थियों की भावनाओं को समझें, उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय लें।
अन्यथा कांग्रेस पार्टी इन बेरोज़गारों की आवाज़ को सड़कों से लेकर सदन तक उठाएगी और उनके अधिकार की लड़ाई लड़ेगी।
@RajGovOfficial@RajCMO@BhajanlalBjp
Jaipur, Rajasthan: At the main gate of Rajasthan University, protests have been ongoing for several days regarding the RAS recruitment examination
An aspirant says, "We don't understand what's going on. Why is our future being played with? To a large extent, RPSC is responsible for the mistakes that have occurred..."