@Nalanda_Rising@ManikantXing 24 ghanta phle se 12391 ka rake Rajgir pahuch jata hai..phir bhi Rajgir depot wale se eska PM nhi ho pata or Roj Ke Roj Reshedule kar dete hai...1 Express train sambhali nhi ja rahi or duaare duaare train mangte phir rahe
बक्सर के लोग वर्षों से Pitline, Coaching Complex,पुनर्विकास, AC Waiting Hall और रांची, कोलकाता, पुरी, धनबाद जैसी महत्वपूर्ण रेल कनेक्टिविटी की मांग कर रहे हैं।
लेकिन हर बार कुछ छोटे तकनीकी कार्य और बुनियादी सुविधाएं गिनवाकर मामले को खत्म करने की कोशिश की जाती है। @anandmishraips
बक्सर की रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने, स्थानीय व्यापार को गति देने तथा हमारे रेल यात्रियों की वर्षों पुरानी समस्याओं का स्थायी समाधान करने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बक्सर, जिसे हम 'बिहार का प्रवेश द्वार' कहते हैं, उसकी गरिमा और आवश्यकताओं के अनुरूप रेल सुविधाओं का कायाकल्प करने के उद्देश्य से मैंने रेल मंत्रालय को एक व्यापक प्रस्ताव पत्र सौंपा है। बक्सर के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, मैंने इस पत्र के माध्यम से क्षेत्र की जनता की उन बुनियादी और दीर्घकालिक मांगों को मजबूती से उठाया है जो लंबे समय से लंबित थीं।
इस व्यापक प्रस्ताव में बक्सर से गुजरने वाली और यहाँ से शुरू होने वाली प्रमुख रेल सेवाओं के विस्तार, संचालन और ठहराव की मांग की गई है। इसके अंतर्गत राजेंद्र नगर–हावड़ा एक्सप्रेस (12351/52) और रांची–आरा एक्सप्रेस (18640) का विस्तार बक्सर तक करने, आरा–कोलकाता गरीब रथ (13127/28) व आरा–दुर्ग एक्सप्रेस (13287/88) का परिचालन बक्सर से ही प्रारंभ और समाप्त करने की मांग शामिल है। इसके साथ ही, औद्योगिक क्षेत्रों से बेहतर जुड़ाव के लिए टाटा–बक्सर स्पेशल (08183/84) को नियमित करने, अमृत भारत एक्सप्रेस (21906) का यहाँ व्यावसायिक ठहराव सुनिश्चित करने और बक्सर में प्रीमियम रेल सेवाओं की उच्च मांग को देखते हुए रांची–वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (20887/88) का स्टॉपेज निर्धारित करने का आग्रह किया गया है।
ट्रेनों के परिचालन के साथ-साथ बक्सर स्टेशन के Infrastructure को आधुनिक बनाने पर भी इस प्रस्ताव में विशेष बल दिया गया है। अमृत भारत योजना के अंतर्गत बक्सर रेलवे स्टेशन के दक्षिणी हिस्से का संपूर्ण विकास कर वहाँ एक भव्य भवन, सुंदर सर्कुलेटिंग एरिया और यात्रियों की सुविधा के लिए नए टिकट काउंटरों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया गया है। बक्सर से लंबी दूरी की नई ट्रेनों की शुरुआत के लिए नदाँव हॉल्ट की तरफ उपलब्ध रेलवे भूमि पर एक आधुनिक कोचिंग कॉम्प्लेक्स और वॉशिंग पिट का निर्माण बेहद आवश्यक है, जिसे इस प्रस्ताव में प्रमुखता दी गई है। इसके अलावा, स्थानीय व्यापारिक समुदाय की सहूलियत के लिए जर्जर हो चुके गुड्स शेड रोड के तत्काल पक्के सुदृढ़ीकरण और दो राज्यों को जोड़ने वाली वर्षों से प्रतीक्षित बक्सर–बलिया रेल लाइन परियोजना को धरातल पर उतारने का पुरजोर अनुरोध किया गया है।
यह पूरी पहल बक्सर और इसके आस-पास के सीमावर्ती जिलों के आर्थिक और सामाजिक परिदृश्य को बदलने में एक मील का पत्थर साबित होगी। मैं अपनी बक्सर की देवतुल्य जनता को पूर्ण विश्वास दिलाता हूँ कि इस प्रस्ताव पत्र को केवल सौंपने तक ही मेरा प्रयास सीमित नहीं रहेगा बल्कि इन सभी मांगों की धरातल पर स्वीकृति हेतु मैं रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और माननीय रेल मंत्री जी के साथ निरंतर संपर्क में बना रहूँगा और इसकी प्रगति पर Follow-up करता रहूँगा। क्षेत्र का विकास और आपकी सुख-सुविधा ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
@BJP4Bihar@BJP4India@RailMinIndia@AshwiniVaishnaw
🚆 बक्सर यात्रियों के लिए बड़ी राहत।
📍 12355/56 अर्चना एक्सप्रेस में 14/07/2026 से तथा 12395 ज़ियारत एक्सप्रेस में 15/07/2026 से बक्सर स्टेशन के लिए GNWL (General Waiting List) कोटा लागू कर दिया गया है।
🙏 इस सकारात्मक पहल के लिए @drmdnr और @ECRlyHJP का धन्यवाद।
बलिया-रघुनाथपुर-आरा रेल परियोजना को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है।
ब्रह्मपुर विधायक शंभूनाथ सिंह यादव ने भी रेल मंत्री को पत्र भेजकर प्रस्तावित रेल लाइन का एलाइनमेंट रघुनाथपुर स्टेशन से करने की मांग की है।
@anandmishraips
@Rishii_Jais999@drmdnr@GM_ECRly@ECRlyHJP बात दूरी की है तो दानापुर से आरा भी ज्यादा दूरी नहीं है लेकिन आरा में भी वाशिंग पिट लाइन बन गया है और जब बक्सर में बनाने का समय आया तो इन्हें बहाना ना मिल पाने पर दूरी का बहाना बनाने लगे.
ये कौन सा दोहरा मापदंड है महोदय? कि आरा में वॉशिंग पिट है तो अभी बक्सर में इसकी योजना नहीं। आपलोगों के अनुसार यदि बक्सर में वॉशिंग पिट की ज़रूरत नहीं तो फ़िर हमें धनबाद, रायपुर, रांची, पुरी, विशाखापट्टनम आदि शहरों के लिए सीधी ट्रेन उपलब्ध करा दीजिए।
@drmdnr@GM_ECRly@ECRlyHJP
@Buxarrail शाम के समय में कोटा पटना एक्स्प्रेस से पटना जाने वाले यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा है Dumraon रेल्वे स्टेशन प़र. इसलिए जल्द से जल्द 13239/40 का भी ठहराव दिया जाए.
डुमरांव में पटना–कोटा एक्सप्रेस के नियमित ठहराव की मांग तेज।
स्थानीय यात्रियों और सामाजिक संगठनों ने 13237/38 एवं 13239/40 पटना–कोटा एक्सप्रेस के डुमरांव स्टेशन पर नियमित ठहराव की मांग उठाई है।
👉 यात्रियों का कहना है कि पहले दिए गए ठहराव को नियमित नहीं किया गया !!
@Buxarrail@anandmishraips@drmdnr@ECRlyHJP@_Sudhaker_singh@drpankajbjp@MPNeerajShekhar पिट लाइन बनाने में आरा और बक्सर की दूरी देखी जा रही तो ये भी देखिए कि दानापुर से राजेंद्र नगर की दूरी मात्र 12Km की दूरी है लेकिन दोनों जगह पिट लाइन है तब ऐसा भेदभाव नहीं देखा गया ??
और जब बक्सर की बारी आई तो आरा और बक्सर की 68Km की दूरी को कम दूरी बताया जा रहा है.
रेलवे ने कहा है कि बक्सर में Washing Pit बनाने की कोई योजना नहीं है, क्योंकि आरा में पहले से सुविधा मौजूद है और दोनों स्टेशनों के बीच दूरी सिर्फ 68 KM है।
लेकिन सवाल यह है कि जब अन्य स्टेशनों को लगातार नई रेल सुविधाएं मिल सकती हैं, तो बक्सर को क्यों नहीं?
@anandmishraips
@Buxarrail@_Sudhaker_singh@ECRlyHJP@drmdnr@AshwiniVaishnaw B ग्रेड का स्टेशन होने के बाद भी Dumraon को हर सुविधा से वंचित कर दिया गया है. बहुत बार आवाज उठाने के बाद भी यहां प़र 13239/40 पटना कोटा पटना एक्स्प्रेस का ठहराव नहीं दिया गया है. अच्छी पानी की सुविधा बैठने के लिए शेड की कमी है.