संसद का शीतकालीन सत्र आज से प्रारंभ हो रहा है। मुझे विश्वास है कि सत्र के दौरान सभी माननीय सदस्यों के सकारात्मक संवाद और सहयोग के मा��्यम से जनहित के विषय प्रतिबिंबित होंगे। इससे न केवल सदन की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी हमारे योगदान का मार्ग प्रशस्त होगा। मैं आशान्वित हूँ कि सभी माननीय सदस्य संसदीय प्रक्रियाओं का सदुपयोग करते हुए सदन में प्रभावी कार्यकरण सुनिश्चित करेंगे।
#WinterSession
अपनी सरल, सहज और सक्षम कार्यशैली से लोकसभा अध्यक्ष के रूप में विशिष्ट पहचान बनाने वाले ओम बिरला जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। लोकतांत्रिक मर्यादा और संसदीय गरिमा की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन प्रदान करे।
@ombirlakota
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिवस पर हार्दिक मंगलकामनाएं। राष्ट्र के विकास में लीन आपकी कर्मठ साधना निरंतर प्रेरणा देती है। ईश्वर आपके ध्येय को और बलवती बनाएं। आप सदा स्वस्थ, सक्रिय और सानंद रहें, मेरी ओर से अनेक शुभकामनाएं।
@AmitShah
संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी प्रवास के दौरान कोटा स्थित कार्यालय में आमजन से भेंट की। क्षेत्रवासियों से संवाद के दौरान उनकी आशाओं-अपेक्षाओं को जानने का अवसर मिला। इस दौरान उनके द्वारा बताई समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। मेरा सदैव प्रयास रहता है कि जन-आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए समर्पित भाव से कार्य करता रहूं।
#Kota
#bundi
राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी श्रीमती प्रियंका बिश्नोई के असमय निधन का समाचार बेहद दुःखद है।
पीड़ा की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें तथा दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।
ॐ शांति!!
संसद टीवी की तीसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित #SansadTVConclave के समापन समारोह में चैनल के कर्मचारियों और पूरी टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की।
तीन वर्ष पूर्व लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी के एकीकरण से स्थापित संसद टीवी हमारी लोकतांत्रिक परंपराओं और संस्कृति के उच्च मूल्यों को प्रदर्शित करने का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। संसदीय कार्यवाही के प्रसारण के माध्यम से जनतांत्रिक एवं विधायी भावना को जन-जन तक पहुँचाने का सराहनीय कार्य संसद टीवी कर रहा है। पूर्ण विश्वास है कि #SansadTV आगे भी इसी तरह अपने विविध कार्यक्रमों और रचनात्मक पहल के माध्यम से दर्शकों का उचित मार्गदर्शन करता रहेगा।
मध्य प्रदेश के सागर स्थित भाग्योदय तीर्थ में परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री 108 सुधा सागर जी के 42वें दीक्षा दिवस पर पूज्य महाराज और मुनिजनों का आशीष प्राप्त किया। अपनी कठिन तपस्या और साधना से श्रद्धेय मुनिवर ने अध्यात्म का शिखर छुआ है; तथा अपने कृतित्व से जीव जगत का कल्याण कर रहे हैं।
परोपकार के लिए समर्पित जैन परंपरा के महान तीर्थंकरों और मुनियों का जीवन सम्पूर्ण संसार के लिए प्रदर्शक है। जीवमात्र के प्रति दया, करुणा, शांति और विनय जैसे महान मूल्य ही वैश्विक उन्नति को प्रशस्त करते हैं।
‘क्षमा वीरस्य भूषणम्’
मुंबई, महाराष्ट्र में भारत जैन महामंडल द्वारा आयोजित सामूहिक क्षमावाणी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मुनिजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया, तथा क्षमा विनय की।
क्षमापना का मूल उद्देश्य अपने कर्मों का विश्लेषण कर, मन के भीतर करुणा का भाव विकसित करना है। जैन परंपरा ने सम���पूर्ण विश्व को शांति, अहिंसा और क्षमा का संदेश दिया है। क्षमा का भाव सदा – सर्वत्र और सभी के लिए हितकारी माना गया है, वहीं शांति ही वैश्विक संघर्षों का एकमात्र समाधान है। भगवान महावीर के विचारों और जीवन दर्शन से सुसज्जित भारतीय संस्कृति विश्व शांति व प्रगति के लिए समर्पित है। आइये, महावीर का मनन कर सर्व कल्याण के लिए कर्मशील जीवन का प्रण लें।
नासिक, महाराष्ट्र में जिला माहेश्वरी सभा भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में समाज कुटुंब के बीच उपस्थित रहा। सेवा, समर्पण और सरोकार के श्रेष्ठ गुण वर्षों से माहेश्वरी समाज की पहचान रहे हैं। इन्हीं गुणों के साथ सशक्त-समृद्ध राष्ट्र निर्माण हम सबका ध्येय है।
।जय महेश।
India's chess wizards make history!
Congratulations Gukesh D, Praggnanandhaa R, Arjun Erigaisi, Vidit Gujrathi, Pentala Harikrishna & Srinath Narayanan on India's maiden Team Gold at 45th FIDE #ChessOlympiad. Keep winning and making India proud.
वह प्रदीप जो दिख रहा है झिलमिल, दूर नहीं है,
थककर बैठ गये क्या भाई, मंजिल दूर नहीं है।
~श्री रामधारी सिंह दिनकर~
जिनकी काव्य रचनाएं और साहित्य मानव मन को साहस व ओज से पूरित करती हैं, वीर रस के ऐसे श्रेष्ठ, राष्ट्रकवि श्री रामधारी सिंह दिनकर जी जयंती पर उन्हें नमन। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उनकी काव्य रचनाओं ने जन-मन में चेतना का संचार किया। दिनकर जी की रचनाएँ राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा देती हैं।
10वें सीपीए - भारत क्षेत्र सम्मेलन में भाग लेने के लिए पधारे सभी पीठासीन अधिकारियोंं और अन्य विशिष्टजन का स्वागत ।
निश्चय ही सभी के सम्मिलित प्रयासों से #10thCPAIndiaRegion सम्मेलन सार्थक एवं सफल सिद्ध होगा।
@CPA_Secretariat
आज से नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे दो दिवसीय #10thCPAIndiaRegion सम्मेलन के शुभारंभ से पूर्व संसद भवन में कार्यकारी समिति की बैठक ��ें भागीदारी की। आशा है कि ‘राष्ट्रमंडल संसदीय संघ’ का यह भारत क्षेत्र सम्मेलन संसदीय परंपराओं के उत्थान सहित अपने सभी उद्देश्यों को प्राप्त करेगा।
@CPA_Secretariat
#10thCPAIndiaRegion सम्मेलन में सम्मिलित होने आए देश के विभिन्न प्रदेशों के पीठासीन अधिकारियों व विशिष्ट जनों के साथ यादगार और विशेष पल।
@CPA_Secretariat
“सतत एवं समावेशी विकास में विधायिका की भूमिका” विषय पर 10वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ - भारत क्षेत्र सम्मेलन को संबोधित किया। सतत एवं समावेशी विकास आज विश्व की समग्र उन्नति के लिए एक अनिवार्य शर्त है। यह केवल पर्यावरण की दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सामाजिक-आर्थिक दृष्टि से भी नितांत आवश्यक है। यह विषय विधायिका के सदस्यों के रूप में हमारे महती उत्तरदायित्व को दर्शाता है।
वसुधैव कुटुंबकम की संस्कृति और सर्वे भवन्तु सुखिनः के दर्शन के साथ हमारे विधायी निकाय वर्तमान के साथ भावी चुनौतियों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा सकते हैं। सबका साथ और सबका विकास की संकल्पना साकार कर समावेशी विकास सुनिश्चित करने में विधायी संस्थाओं की अहम भूमिका है।
@CPA_Secretariat
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके सक्षम नेतृत्व में देश के जन सामान्य के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन आया है। देश विकसित भारत के संकल्प की ओर निरंतर अग्रसर है।
प्रधानमंत्री के रूप में आपने जो उच्च कोटि के आदर्श स्थापित किए हैं, वे सार्वजनिक जीवन मे का���्य करने वाले प्रत्येक जनप्रतिनिधि के लिए प्रेरणीय हैं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूं।
@narendramodi
बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा जी ने आज दिल्ली स्थित निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनसे विविध विषयों पर चर्चा हुई।
@VijayKrSinhaBih