Focusing on the stories that a section of the media tries to hide — always giving a voice to the poor and the oppressed, with a different perspective on the new
उत्तराखंड के देहरादून में 14 हज़ार ₹ के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद बीजेपी नेता विनोद कुमार की सिर में हथोड़ा मारकर हत्या कर दी गई। रज्जाक, इम्तियाज, अमन, यूनुस, शाहबाज, शराफत अली, मासूम, आदिल, शमून, सलमान, जावेद, इंतजार की नामजदगी हुई। इस मामले में चार मुख्य आरोपियों रज्जाक, सलमान, जावेद और शहबाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी नामज़द आरोपियों की गिरफ़्तारी को पुलिस टीमें गठित की गई है। हत्या के बाद यहाँ माहौल गर्म है। इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है।
हमलावरो के घरों व दुकानों पर चला बुलडोजर
....
पुलिस ने हत्या के बाद नामज़द आरोपियों के घरों व उनकी दुकानों पर बुलडोजर चलाया। जिस समय बुलडोजर चला यहाँ भीड़ जय श्री राम के नारो के साथ बुलडोजर न्याय के पक्ष में नारेबाजी करती रही। आरोपियों के कई घरों में आग भी लगाई गई।
#Uttarakhand
UP के गाज़ियाबाद जिले के लोनी में ग्रीन बेल्ट में स्थित एक मज़ार पर यूपीसीडा की टीम ने बुलडोजर चलाकर निर्माण को ध्वस्त कर दिया। आरोप था की यह मज़ार सरकारी जमीन पर बना था। 15 दिन पहले नोटिस देकर मज़ार के प्रबंधन से स्वामित्व का साक्ष्य माँगा गया था। मगर कोई सबूत नहीं मिल पाया।
#Ghaziabad
UP के गाज़ियाबाद जिले के लोनी में ग्रीन बेल्ट में स्थित एक मज़ार पर यूपीसीडा की टीम ने बुलडोजर चलाकर निर्माण को ध्वस्त कर दिया। आरोप था की यह मज़ार सरकारी जमीन पर बना था। 15 दिन पहले नोटिस देकर मज़ार के प्रबंधन से स्वामित्व का साक्ष्य माँगा गया था। मगर कोई सबूत नहीं मिल पाया।
#Ghaziabad
https://t.co/75gFw3xONL
राहुल गांधी का बड़ा आरोप, अमेरिका ट्रेड डील और आर्थिक फैसलों पर केंद्र सरकार को घेरा
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विदेश व्यापार नीति और आर्थिक समझौतों को लेकर तीखे सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने दावा किया कि कुछ समय पहले उन्होंने सरकार को अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर चेतावनी दी थी और इसे भारत के हित में “आत्मघाती” बताया था, लेकिन उनकी बात को नजरअंदाज किया गया।
#RahulGandhi
धर्म छिपाकर करा दिए युवती के फेरे....
रिया नहीं यास्मीन निकली दुल्हन.. सुहागरात से पहले ही खुल गया राज़, 3 पर FIR, पुलिस ने किया दुल्हन को अरेस्ट
UP के रामपुर में सुहागरात से पहले ही दुल्हन सहित 3 लोगो पर दूल्हे ने FIR करा दी। सब्जी विक्रेता पुनीत का विवाह बिचौलिया कल्लू व राम सिंह ने रिया नाम की युवती संग तय कराया था। 11 जून को विवाह हुआ। 12 जून को गृह प्रवेश की रस्म हुई। 13 को सुहागरात होनी थीं। इससे पहले ही पुनीत को पता चल गया की उसकी पत्नि का असली नाम यास्मीन है। रिया नाम से फेक आधार कार्ड एडिट हुआ था। ठगी व धर्म छिपाकर शादी के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। दुल्हन यास्मीन अरेस्ट हो गई है। वह 4 बच्चो की माँ निकली।
#fakemarriage #Rampur #UP
आगरा में अखिलेश यादव का बयान, लेकिन मीडिया की मुश्किलें फिर चर्चा में!
आगरा में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत की…
लेकिन इस दौरान एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली।
जहां अखिलेश यादव अपनी बात कहकर आगे बढ़ गए, वहीं कई न्यूज़ चैनल्स के मीडियाकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
#AkhikeshYadav
दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित पूरी कैबिनेट और अन्य दिग्गज भाजपा नेताओं ने रविवार को यमुना घाटों पर सफाई अभियान चलाया। सीएम रेखा यमुना किनारे खुद सफाई करते नजर आईं। सीएम ने गीता कॉलोनी के दशमेश घाट पर यमुना नदी से खुद कूड़ा निकाला।
#Delhi#YamunaNadi
राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच समाजवादी पार्टी की नेता व सांसद डिंपल यादव ने एक बार फिर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए सियासी माहौल को गरमा दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा बेटी को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणियां बेहद निंदनीय हैं और यह पूरी तरह से गंदी राजनीति का हिस्सा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर से जुड़ी कथित घटनाओं से ध्यान हटाने के लिए इस तरह की साजिशें रची जा रही हैं।
#dimpalyadav
UP के बागपत में इंस्टाग्राम वाले प्रेमी के साथ अय्याशी की ऐसी आदत पडी की महिला ने अपने पति को खीर में जहर खिलाकर व गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।
ग्राम नौरोजपुर गुर्जर निवासी किसान 34 वर्षीय सचिन डागर की मौत के बाद हत्या का राज़ खुला। हत्या के समय प्रेमी सोनू घर में ही था। उसने व रचना ने मिलकर बेहोश हो चुके सचिन का गला दबाया। मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। रचना अरेस्ट है। सोनू वांटेड।
#HusbandMurder
#Baghpat
UP के शामली में दवा कारोबारी आयुष मलिक धर्मान्तरण केस में पुलिस ने युवती चांदनी के भाई तौफीक कुरैशी को भी जेल भेज दिया है। इससे पहले चांदनी व उसके पिता को जेल भेजा गया था। हालांकि आयुष सामने आकर स्वयं ही धर्म बदलने की बात कह रहा है।
UP के जिला ललितपुर में गुरु नानक धर्मशाला के पास एक मकान की छत पर शराब पार्टी के दौरान दोस्तों ने ही राजकुमार नामक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी। लाश को निर्वस्त्र अवस्था में सडक पर पटक दिया। ताकि यह घटना हादसा लगे।
पुलिस ने मकान मालिक सम्यक उर्फ राही जैन, गजेंद्र लोधी व गौरव रैकवार को अरेस्ट कर लिया है। दावा है की इन तीनो ने ही मिलकर दलित राजकुमार की बेरहमी से हत्या की थीं।
UP के बिजनौर जिले में मुंबई की तलाकशुदा नर्स सना (35) की प्रेमी फैसल (20) ने हत्या कर दी। दोनों लिव इन में रहते थे। सना शादी का दबाव बना रही थी। फैसल ने गला घोंटकर शव गन्ने के खेत में दबा दिया। मुंबई पुलिस ने फैसल को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर बिजनौर से शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मुर्गा काटने का काम करता था फैसल...
आरोपी फैसल मुंबई में मुर्गा काटने का काम करता था। बाद में उसने यह काम अपने पिता और भाई के हिस्से में छोड़ दिया। अब काफी दिनों से सैलून पर काम करता था। इसी बीच उसके प्रेम संबंध सना से हो गए।
सना आरोपी से करीब 15 साल बड़ी है, जबकि आरोपी की उम्र 20 वर्ष है। सना का नौ साल का बेटा भी है। प्रेम संबंधों के चलते सना ने अपने पति को छोड़ दिया था। अब फैसल से शादी करना चाहती थी। मगर फैसल और उसका परिवार इसके लिए राजी नहीं था।
अखिलेश यादव का बड़ा बयान 🔥 “ये देश का आख़िरी चुनाव होगा…”
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा —
“अगर यूपी में बीजेपी जीत गई, तो ये देश का आखिरी चुनाव होगा।”
#AkhileshYadav
"बेटी, बेटी होती है और हर बेटी का सम्मान होना चाहिए। उसके खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है।"
अखिलेश यादव की बेटी पर हुई कथित टिप्पणियों के मामले में CM योगी का बड़ा बयान।
#YogiAdityanath#UPNews#Breaking
अखिलेश यादव का बयान वायरल 🔥 सोशल मीडिया पर गरमाई राजनीति
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से जुड़ा एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दावा किया जा रहा है कि उनके समर्थकों की ओर से आरोप लगाए गए हैं कि बीजेपी कार्यकर्ता उनकी बेटियों को लेकर आपत्तिजनक बातें लिख रहे हैं।
इस पर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है और माहौल गरमा गया है।
इसी संदर्भ में यह भी कहा गया कि महिलाओं और बेटियों को लेकर इस तरह की भाषा बेहद गलत है और इसकी निंदा की जानी चाहिए।
मामला अब राजनीतिक विवाद का रूप लेता जा रहा है।
#AkhileshYadav
“मेरे DJ वाले बयान पर FIR तो अमित शाह के बयान पर क्यों नहीं?” अभिषेक बनर्जी का सवाल
उन्होंने कहा —
“अगर मेरे DJ वाले बयान पर मेरे खिलाफ FIR हो सकती है, तो अमित शाह के खिलाफ क्यों नहीं हुई?”
अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि अमित शाह ने कहा था कि TMC के लोगों को उल्टा लटकाकर सीधा करेंगे, फिर उस पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
उन्होंने इसे राजनीतिक दोहरा मापदंड बताते हुए सवाल खड़े किए हैं।
#TMC #TMCWestBengal #AbhishekBanerjee #bangali