🚨 गर्दनीबाग से बड़ी अपडेट!
📢 CMO की ओर से अधिकारी छात्रों की मांग-पत्र लेने गर्दनीबाग धरना स्थल पहुंचे।
TRE-4 अभ्यर्थियों की मांगों और समस्याओं को लेकर आंदोलन लगातार जारी है। ✊🔥
अब उम्मीद है कि मांगों पर जल्द सकारात्मक फैसला लिया जाएगा।
संघर्ष जारी है, 💪
#TRE4#BPSCTRE4
नेपाल में आई भीषण बाढ़ से हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। इस आपदा में दिवंगत लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि नेपाल में फंसे सभी भारतीय नागरिक सकुशल एवं सुरक्षित हों।
संकट की इस घड़ी में भारत सरकार और भारत के नागरिक नेपाल के अपने भाई-बहनों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में राहत एवं बचाव कार्यों में हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है।
रक्षाबंधन के पूर्व कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद सभागार में कॉम्फेड, स्वास्थ्य विभाग के "अनीमिया मुक्त बिहार" विशेष अभियान, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग तथा समाज कल्याण विभाग से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों को संबोधित किया।
इस अवसर पर अपनी बहनों से राखी बंधवाकर उनके स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद को प्राप्त किया। बहनों की सुरक्षा, सम्मान, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तीकरण के प्रति हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
"अनीमिया मुक्त बिहार" विशेष अभियान 25 अगस्त से 30 नवंबर 2026 तक चलेगा। इसके तहत एनीमिया की रोकथाम, जांच, उपचार एवं जागरूकता को व्यापक स्तर पर बढ़ावा दिया जाएगा। लगभग 1 करोड़ 20 लाख 82 हजार 500 लाभार्थियों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।
महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए "सुधा सखी" एवं महिला संचालित पशु औषधि केंद्र जैसी पहल शुरू की गई हैं। अगले तीन वर्षों में बिहार की 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य है।
हमारा संकल्प है कि बिहार की बहनों को केवल योजनाओं का लाभार्थी नहीं, बल्कि रोजगार, आर्थिक आत्मनिर्भरता और बेहतर स्वास्थ्य की सशक्त भागीदार बनाया जाए।
TRE 1.0 में अन्य प्रमुख गड़बड़ियों के आरोप"एक ही घर से नौकरी" के अलावा, TRE 1.0 के रिजल्ट पर अभ्यर्थियों ने कई और गंभीर सवाल उठाए थे
1:फर्जी प्रमाण पत्र (Fake Documents): आरोप था कि सीटीईटी (CTET) फेल, एसटीईटी (STET) अनुत्तीर्ण और गलत विषय संयोजन (Subject Combination) वाले सैकड़ों अयोग्य अभ्यर्थियों को भी पास कर दिया गया
2.नियोजित शिक्षकों का मुद्दा: पहले से काम कर रहे नियोजित शिक्षकों को भी इसी मेरिट सूची में शामिल कर दिया गया, जिससे नए और बेरोजगार अभ्यर्थियों की सीटें कम हो गईं.कट-ऑफ और सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग: सही कट-ऑफ जारी न होने और खाली बची सीटों पर पर्याप्त सप्लीमेंट्री रिजल्ट न देने के कारण भारी विरोध प्रदर्शन हुआ था.
BPSC TRE 2.0 में धांधली/फर्जी अभ्यर्थियों के प्रमुख मामले
दरभंगा — पेन ड्राइव कांड: परीक्षा केंद्र से कथित रूप से दो मुन्ना भाई पकड़े गए। एक अभ्यर्थी के पास परीक्षा हॉल के अंदर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण/पेन ड्राइव मिलने की बात सामने आई।
बांका — ₹40,000 के साथ गिरफ्तारी: एक व्यक्ति दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। उसके पास से कथित रूप से ₹40,000 नकद बरामद हुए।
हाजीपुर/वैशाली — बायोमेट्रिक मिसमैच: बायोमेट्रिक और थंब इंप्रेशन में अंतर पाए जाने के बाद एक कथित सॉल्वर को गिरफ्तार किया गया।
पूर्णिया — फर्जी अभ्यर्थी: परीक्षा केंद्र पर दूसरे उम्मीदवार के नाम पर परीक्षा देने के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ा गया।
बायोमेट्रिक जांच की भूमिका: पहचान सत्यापन और बायोमेट्रिक जांच के कारण कथित फर्जी अभ्यर्थियों की पहचान करने में प्रशासन को मदद मिली।
निष्कर्ष: TRE 2.0 के दौरान अलग-अलग केंद्रों पर फर्जी अभ्यर्थियों और परीक्षा में अनियमितता के प्रयासों के मामले सामने आए, जिन पर प्रशासन/पुलिस ने कार्रवाई की।
BPSC 3.0
जांच और प्रमुख गिरफ्तारियां
संजीव मुखिया–विशाल चौरसिया सिंडिकेट: जांच में कथित रूप से संजीव कुमार सिंह उर्फ संजीव मुखिया और विशाल चौरसिया के नेटवर्क का नाम सामने आया।
विशाल चौरसिया: उसे इससे पहले ओडिशा में भी कथित पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए जाने की बात सामने आई।
डॉ. मनीष कुमार की गिरफ्तारी: जुलाई 2026 में EOU ने जहानाबाद के एक MBBS डॉक्टर को गिरफ्तार किया।
अभ्यर्थियों की व्यवस्था का आरोप: डॉ. मनीष कुमार पर कथित तौर पर गिरोह के लिए करीब 30 अभ्यर्थियों की व्यवस्था करने का आरोप है।
कमीशन का आरोप: जांच के अनुसार, प्रति अभ्यर्थी करीब ₹50,000 कमीशन लेने का आरोप लगाया गया।
गिरोह से संबंध: डॉक्टर को संजीव मुखिया के बेटे डॉ. शिव का करीबी सहयोगी बताया गया।
लगभग 300 गिरफ्तारियां: उपलब्ध विवरण के अनुसार, मुख्य गुर्गों, दलालों और अभ्यर्थियों समेत करीब 296 लोगों की गिरफ्तारी का उल्लेख है।
जांच एजेंसी: मामले में EOU (Economic Offences Unit) द्वारा जांच और गिरफ्तारियों की कार्रवाई की गई।
• आरक्षण घोटाला - BPSC अलग-अलग नियम :-
• TRE 1.0 - 50% Vertical
• TRE 2.0 - 50% Vertical
• TRE 3.0 - 50% Horizontal
• BPSC HT - 35% Horizontal
एक भर्ती, 3 नियम!
महिलाओं का 35% आरक्षण
कभी Vertical कभी Horizontal - BPSC खुद कंफ्यूज।
सुप्रीम कोर्ट कहता है महिला आरक्षण Horizontal होता है, तो TRE 1 और 2 में Vertical क्यों?
बिहार के चर्चित पत्रकार संतोष सिंह जी ने इस वीडियो में बताया है कि BIPARD में प्रशिक्षण देने वाले वरिष्ठ IAS-IPS अधिकारी तक यह कह रहे हैं कि किस-किस तरह के लोगों को पदाधिकारी बना दिया गया है,जिन्हें न ठीक से अंग्रेजी आती है और न ही हिंदी।
70 वीं बीपीएससी रद्द होना ही चाहिए।
TRE 4 में PRT में मात्र 3,800 सीट
COMPUTER शिक्षक मध्य विद्यालय में 0000 सीट
शारीरिक शिक्षक, संगीत लाइब्रेरियन की वेकेंसी की गायब!
इन सब की आवाज़ क्यों नहीं उठा रहा कोई??
PRT (1 to 5) की सीटें कहां गईं? 26,000 कंप्यूटर शिक्षकों की सीटें कहां गईं? हाई स्कूल में शारीरिक शिक्षक, संगीत शिक्षक एवं लाइब्रेरियन मिला कर कुल 20,000 पद कहां गए?
वादा था 1.20 लाख का...मिला मात्र 32,000.! यह छात्रों की जीत कैसे?
इन्हीं सवालों पर मंथन के लिए कल सभी शिक्षक अभ्यर्थी 11 बजे, ईको पार्क, पटना अवश्य पहुंचें!
Horizontal reservation के बदले Vertical रिजर्वेशन देने की वजह से देखिए क्या हुआ है। TRE 1 में महिलाओं का रिजल्ट लगभग 38000 और पुरुषों का रिजल्ट मात्र लगभग 23000!
उसे 38000 में भी 10000 तो अन्य राज्य की महिलाएं हैं जिनको वर्टिकल रिजर्वेशन का लाभ दे दिया गया।
मैं बिहार के युवाओं के साथ हुए इस अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा हूं। और ये लड़ाई आज से नहीं लड़ी जा रही है। यह लड़ाई 2024 से ही कोर्ट में लड़ी जा रही है। फर्क सिर्फ यह है अब यह लड़ाई कोर्ट से बाहर निकाल कर रोड पर आने वाली है।
अगर इस लड़ाई को हम जीत जाते हैं तो करीब 20,000 लड़कों का मात्र TRE 1 में 1 to 5 सिलेक्शन होगा। TRE में भी लगभग इतने नए लड़कों का रिजल्ट होगा।
गलत महिला रिजर्वेशन के खिलाफ हम लोग 2024 से ही लड़ रहे हैं। अब यह लड़ाई कोर्ट से निकलकर रोड पर आ जाएगी।
Bpsc tre-2 पूरी तरह मैनेज था। एग्जाम से एक घंटा पहले एग्जाम का समय बदल देना,क्यूँकि आंधी पानी के वजह से यूपी की ट्रेन लेट हो गई थी। एग्जाम बाद क्वालीफाइंग विषय की अहर्ता को हटा देना। यह बताता है कि यह एग्जाम फिक्स था। बीपीएससी के बॉस यूपी के थे उस समय। यूपी के अभ्यर्थी को फायदा पहुचाने के लिए कानून के ख़िलाफ़ जाकर फ़ैसले लिए गए थे।
धरने पर बैठे शिक्षक अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि TRE 2 के विशेष जांच की मांग की जाए। आखिर किस आधार पर भाषा की अर्हता निरस्त कर दी गई? और BPSC के इतिहास में पहली बार ट्रेन लेट होने के कारण परीक्षा ही 3 घंटे लेट कर दी गई?
TRE 1 और 2 की सही से जांच हो जाए तो 1 लाख नए पद आएंगे!
बिहार का नेता बिहारियों को 15 अगस्त का तौफा BPSC के हाथों भेजवा दिया है! क्या यह अन्याय नहीं है tre 1,2,3 जैसे हुआ वैसा tre 4 हो अन्यथा सब रद्द होकर एक जैसा हो!