डोनाल्ड ट्रंप अगर अमेरिका के मिड टर्म चुनाव में कमज़ोर पड़े तो क्या भारत को मिलेगी राहत?
टैरिफ़, H-1B वीज़ा, रूस से तेल ख़रीदने और पाकिस्तान के साथ अमेरिका की बढ़ती नज़दीकी जैसे मुद्दों पर चुनाव के नतीजों का क्या असर पड़ सकता है?
समझा रहे हैं बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के एडिटर नितिन श्रीवास्तव (@Tweetnitins ).
रिसर्च: शुभम गर्ग
वीडियो एडिटिंग: मोहम्मद इब्राहिम
प्यू रिसर्च सेंटर और पोलैंड के इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ रिलिजन की नई रिसर्च रिपोर्ट 'द फ्यूचर ऑफ वर्ल्ड रिलिजन्स' में 2070 तक दुनिया की धार्मिक आबादी में होने वाले संभावित बदलावों का अनुमान लगाया गया है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, मुसलमानों की आबादी बढ़ने की रफ़्तार सबसे तेज़ होगी, भारत हिंदू बहुल देश बना रहेगा और ईसाई आबादी का केंद्र धीरे-धीरे यूरोप से अफ़्रीका की ओर खिसक सकता है.
@Tweetnitins बता रहे हैं इस रिसर्च के अहम आंकड़े और दुनिया के धार्मिक भविष्य की पूरी कहानी.
वीडियो एडिटर: मोहम्मद इब्राहिम
भारत से लेकर यूरोप, लैटिन अमेरिका और उत्तरी अफ्रीका तक युवा सड़कों पर उतरते नज़र आ रहे हैं. कहीं नौकरी और महंगाई को लेकर गुस्सा है, कहीं महंगी पढ़ाई और घरों के बढ़ते किराए को लेकर नाराज़गी, तो कहीं करप्शन और लोकतांत्रिक अधिकारों का सवाल है. क्या अलग-अलग देशों के युवाओं की लड़ाई के बीच कोई साझा कड़ी है?
समझा रहे हैं बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के एडिटर नितिन श्रीवास्तव (@Tweetnitins).
सरसों तेल या रिफाइंड ऑयल, वेट लॉस में क्या बेहतर है?
रोटी या चावल, क्या खाना ज़्यादा असरदार है?
सुबह, दोपहर और रात में कितना खाना चाहिए?
बेली फैट कम कैसे कर सकते हैं?
अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल आते हैं, तो ये वीडियो आपके काम आ सकता है.
वेट लॉस और खानपान से जुड़े सवालों के जवाब जानने के लिए बीबीसी हिन्दी के एडिटर नितिन श्रीवास्तव (@Tweetnitins ) ने बातचीत की डॉक्टर शिखा शर्मा से.
वीडियो एडिटिंगः सदफ़ ख़ान
मोदी सरकार के लिए कितना मुश्किल है तीसरा कार्यकाल, पीएम मोदी के सामने क्या हैं 10 बड़ी मुश्किलें?
बता रहे हैं बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के एडिटर नितिन श्रीवास्तव (@Tweetnitins )
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स (@NimitVats )
Kamal has passed on. It's difficult to imagine JNU without him. He was the first to escort/reach the injured student to the hospital. Always with a colleague in need. Voice of reason in students union and teachers association. There was much more to him-
39, Dakshinapuram, JNU campus, home to Professor Anuradha Chenoy & Prof @KamaIChenoy . Must have been the autumn of 1999, over a weekend I was invited by Kamal sir around 6 in the evening. Seated next to Sitaram Yechury on a cane sofa in his drawing room, he asked me to help myself at the bar and join the conversation. The start to a long association where I learnt so much from him in classrooms, his ground-floor SIS bdg office and in outstation trips. These pictures, I had clicked during our Rajasthan tour in the year 2000 where he danced with us during Dhaba stops, even spent a night at Jaipur’s ‘Muslim Musafirkhaana’ as our bookings got cancelled at the last minute! That was JNU in those days and Kamal Chenoy epitomised the freedom and space shared with students along with other greats in the faculty…….A few months ago, I messaged Anu ma’am asking about his health and the reply said it all….”we are doing our best, Nitin”.
RIPsir, you will be badly missed 🧡
आपने स्माइलिंग डिप्रेशन का नाम सुना है?
डिप्रेशन, एंग्ज़ाइटी, पैनिक अटैक या फिर ऐसी ही कई और स्थितियां. मानसिक तनाव से जुड़ी कई बातें सुनने को मिलती हैं. इनमें से कुछ सही होती हैं और कुछ ग़लत.
ऐसे में एक कंफ़्यूज़न बना रहता है कि आख़िर सच क्या है? तो लोगों की ऐसी ही दुविधाओं को दूर करने के लिए फिट ज़िंदगी के इस ख़ास एपिसोड में बात मेंटल हेल्थ की.
मेंटल हेल्थ को लेकर सभी अहम सवालों के जवाब बीबीसी हिन्दी के एडिटर नितिन श्रीवास्तव @Tweetnitins ने मैक्स अस्पताल की सीनियर साइकियाट्रिस्ट डॉ अनन्या महापात्रा से जानने की कोशिश की.
#MentalHealth
नींद हमारे लिए बहुत ज़रूरी होती है. अच्छी नींद आ जाए तो पूरा दिन तरोताज़ा बीतता है. वहीं अगर नींद में खलल पड़ जाए तो एक तरह का चिड़चिड़ापन या सिर भारी-भारी सा महसूस होता है. तो आखिर अच्छी नींद कैसे ली जाए?
देर से सोने पर भी जल्दी क्यों उठना चाहिए? अच्छी नींद के लिए रूम टेम्परेचर कितना ज़रूरी है? सपने नींद के लिए अच्छे हैं या बुरे और नींद का सबसे बड़ा दुश्मन कैसे बन रहा है मोबाइल?
नींद से जुड़े ऐसे ही कई सवालों के जवाब बीबीसी हिन्दी के एडिटर नितिन श्रीवास्तव ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के डिपार्टमेंट ऑफ़ स्लीप मेडिसिन के चेयरपर्सन डॉ. संजय मनचंदा से जानने की कोशिश की.
@Tweetnitins