यह न्याय की दिशा में उठाया गया पहला कदम है और केस दर्ज हुआ है। साहिल के शरीर और आंख में छर्रे हैं। इनके दिल के पास भी छर्रे लगे हैं, एक आंख से दिखाई नहीं दे रहा है। जिसको एक महीना हो गया।
हम आज सुबह 11:30 बजे FIR करवाने आए थे। हमने हिंदुस्तान के एक नागरिक और उसके परिवार के लिए न्याय मांगा और उसमें भी करीब साढ़े सात घंटे लग गए। सोचने वाली बात है कि जब दिल्ली के बीच मौजूद पुलिस स्टेशन पर न्याय मिलने में इतना समय लग रहा है, तो गांव और छोटे शहरों के पुलिस स्टेशन में क्या होता होगा।
जब होम सेक्रेटरी और अमित शाह ने फाइनल परमिशन दी, तब जाकर पुलिस ने FIR दर्ज की। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि FIR रोक कौन रहा था। पुलिस FIR करना चाहती थी, लेकिन 'ऊपर' से न्याय पर ब्रेक लगा दी गई थी।
: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी
नरसिंहपुर में आयोजित @IYC के प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर - IYC बुनियादी कार्यक्रम के द्वितीय दिवस भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी श्री मनीष शर्मा जी की उपस्थिति में संगठन, युवा शक्ति और आगामी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
इस अवसर पर @IYCMadhya प्रदेश प्रभारी श्री शिवी सिंह चौहान जी, सह-प्रभारी श्री रूपेश भदौरिया जी, IYC सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन श्री मनु जैन जी, राष्ट्रीय सचिव श्री पुनीत सिंह पारिया जी, राष्ट्रीय सचिव सुश्री सदफ खान जी, श्री सिद्धार्थ जी, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया जी ने विभिन्न विषयों पर युवाओं से संवाद किया।
आने वाली 22 तारीख को राहुल गांधी जी हमारे पुणे में आ रहे हैं, खासतौर से बेटियों के लिए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम लेकर।
महाराष्ट्र सावित्रीबाई जी, जिजाऊ जी, अहिल्याबाई जी और रमाबाई अम्बेडकर जी का राज्य है। उन्होंने अपनी हिम्मत, अपने हौसले और जिद के दमपर कमाल कर दिया।
उनकी वजह से सिर्फ हमारे देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में एक परिवर्तन आया और हमारे जैसी लड़कियों और बेटियों को हिम्मत मिली।
महाराष्ट्र की बेटियों के खून में ही हिम्मत और ज़िद है। जैसे जंतर-मंतर पर Gen Z ने क्रांति ला दी, ठीक उसी तरह आने वाले दिनों में महाराष्ट्र में भी बेटियों के माध्यम से राहुल गांधी जी के नेतृत्व में क्रांति होगी।
इसीलिए 22 अगस्त को सावित्री जी की बेटियां पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ प्रोग्राम में शामिल हों।
: @ShindePraniti जी
राहुल के सपोर्ट में आये सीएम उमर अब्दुल्ला
◆ बोले-"राहुल गांधी वो ही कर रहे हैं जो देश की जनता उनसे उम्मीद करती है"
#RahulGandhi#Congress | Rahul Gandhi
नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के साथ हम कांग्रेस नेता थाने पहुंचे हैं और पैलेट लगने से आंख में गंभीर चोट का सामना कर रहे साहिल लोचव जी की FIR दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।
सवाल सीधा है, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया और पीड़ित की FIR क्यों दर्ज नहीं हो रही?
केंद्रीय गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस को जवाब देना होगा।
@INCIndia@kharge@RahulGandhi@kcvenugopalmp
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष @LambaAlka जी एवं महिला कांग्रेस की बहनों ने पुणे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में छात्राओं और युवाओं के साथ संवाद किया।
इस दौरान उन बच्चों से भी बातचीत की, जिन्हें पेपर लीक के कारण परेशानियों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
साथ ही, सभी छात्राओं और युवाओं से आगामी 22 अगस्त को आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया गया।
छात्राओं और युवाओं में जबरदस्त जोश है। 22 अगस्त को पुणे से उठने वाली ‘छात्रों की गूंज’ पूरे देश में सुनाई देगी।
#छात्रों_की_गूंज
20 जुलाई को छात्रों पर हुए पैलेट गन के हमले में युवा साहिल लोचब की आँख की रोशनी जाने का खतरा पैदा हो गया है। उनकी शिकायत पर FIR दर्ज करने की बजाय पीड़ित को एक थाने से दूसरे थाने का चक्कर कटवाया जा रहा है। तानाशाही की हदें पार कर चुकी बीजेपी सरकार के गृह मंत्री आखिर छात्रों को इंसाफ क्यों नहीं देना चाहते।
जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा हम पीछे नहीं हटेंगे, डटे रहेंगे।
@kharge@RahulGandhi@priyankagandhi@kcvenugopalmp@SanjaySDutt