अंकिता भंडारी मामले में एक बार फिर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। अंकिता के माता-पिता की तहरीर के आधार पर विनोद आर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल डीजीपी कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधिकारियों के सामने मामला उठाते हुए तहरीर पर कार्रवाई करने की मांग की है। अंकिता के माता-पिता लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं और अब इस नई शिकायत पर कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में पुलिस का अगला कदम क्या होगा, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।
.
.
#AnkitaBhandariCase #JusticeForAnkita #UttarakhandNews #UttarakhandPolice #NewsPage
नैनीताल में भवाली के व्यापारी नेता और कई तरह के यौन शोषण के आरोपी नरेश पाण्डेय को एक और झटका लगा है। एक महिला के लगाए गए आरोपों के मामले में अब देहरादून ज़िला कोर्ट ने भी नरेश पाण्डेय की ज़मानत याचिका को खारिज कर दिया है। एक मॉल में काम करने वाली महिला ने आरोप लगाया था, कि नरेश पाण्डेय ने उसे नौकरी का झांसा देकर शोषण किया था। नरेश पाण्डेय को इससे पहले नैनीताल कोर्ट और हाईकोर्ट से भी झटके लग चुके हैं।
.
.
#NareshPandey #NainitalNews #UttarakhandCrime #BhawaliNews #NewsPage
महिला सशक्तिकरण पर धामी का बड़ा बयान, Congress पर साधा निशाना..!!
हरिद्वार में सीएम धामी ने कांग्रेस पर पलटवार किया, धामी ने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है लेकिन कांग्रेस को इससे तकलीफ हो रही है...
.
.
#PushkarSinghDhami#UttarakhandPolitics #HaridwarNews #WomenEmpowerment #NewsPage
उत्तराखंड में 2027 चुनाव से पहले बीजेपी ने संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने का नया प्लान तैयार किया है। हरियाणा से ट्रकों में भरकर 41 नई बाइक देहरादून पहुंच चुकी हैं। इन बाइकों का इस्तेमाल दूसरे राज्यों से आए विस्तारक और संगठन के कार्यकर्ता करेंगे, जो विधानसभा क्षेत्रों में जाकर बूथों की स्थिति देखेंगे, कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता के बीच सरकार व विधायकों को लेकर फीडबैक जुटाएंगे। पार्टी की पहली खेप पहुंच चुकी है, जबकि दो और खेप आने की चर्चा है। करीब 70 विस्तारकों को बाइक देने की योजना है। यानी चुनाव से पहले बीजेपी अब सिर्फ बैठकों और रैलियों तक नहीं, बल्कि बाइक के जरिए सीधे बूथ-बूथ तक पहुंचने की तैयारी में है।
.
.
#BJPUttarakhand #UttarakhandPolitics #Election2027 #DehradunNews #NewsPage
हल्द्वानी में दहेज उत्पीड़न का आरोप, महिला ने सुनाई आपबीती, पुलिस से मांगा इंसाफ..!!
उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक महिला ने दहेज उत्पीड़न और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। हलद्वानी कोतवाली में शिकायत देकर पति और ससुराल पक्ष पर केस दर्ज करने की मांग की है। मीडिया के सामने आई पीड़ित ने खुद के साथ हुई आपबीती को बताया
.
.
#Haldwani #DowryHarassment #Uttarakhand #WomenSafety #DomesticViolence
ऊधम सिंह नगर में जनता की परेशानी को लेकर कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ अब सड़क पर उतर आए हैं। बुधवार को रुद्रपुर कलेक्ट्रेट में विधायक अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि नगला में रेलवे मार्ग बंद होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है, वहीं किच्छा में अंडरपास नहीं बनने से रोजाना लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक इन दोनों मांगों को पहले भी उठा चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं होने पर अब उन्होंने धरने के जरिए प्रशासन पर दबाव बनाया है। फिलहाल इन मांगों पर रेलवे और प्रशासन क्या फैसला लेते हैं, इस पर नजर रहेगी।
.
.
#UdhamSinghNagar #KichhaNews #TilakRajBehad #UttarakhandPolitics #NewsPage
नैनीताल के नन्हे अर्नब को लापता हुए 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। बेटे की तलाश में परेशान माता-पिता अब कैंचीधाम और न्याय के देवता गोल्ज्यू के दरबार में गुहार लगाने पहुंचे हैं। पुलिस की जांच के बीच परिवार लगातार अपने बच्चे की तलाश में जुटा है। पिता पंकज सिंह ने बेटे की जानकारी देने वाले को 50 हजार और अर्नब को सकुशल वापस लाने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है। हर गुजरते दिन के साथ परिवार की उम्मीद और बेचैनी दोनों बढ़ रही हैं। आखिर अर्नब कहां है? 20 दिन बाद भी इस सवाल का जवाब नहीं मिल पाया है।
.
.
#ArnabMissing #NainitalNews #MissingChild #UttarakhandNews #NewsPage
नई टिहरी के बौराड़ी से हरिद्वार जा रही यात्रियों से भरी बस बटखेम के पास हादसे का शिकार हो गई। बुधवार सुबह करीब 11:15 बजे बस का अगला दायां टायर अचानक जाम हो गया। बताया जा रहा है कि एक्सल से जुड़ी रॉड टूटने के कारण टायर जाम हुआ, जिससे चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस सड़क किनारे पहाड़ी से टकरा गई। बस में चालक-परिचालक समेत 22 लोग सवार थे। राहत की बात रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई। हादसे के बाद यात्रियों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
.
.
#NewTehri #BusAccident #Haridwar #Baurari #NewsPage