हेलो @CMMadhyaPradesh जी
छतरपुर जिले के महाराजपुर विधानसभा में मड़ा पुरवा गांव में यह छोटे-छोटे बच्चे विधानसभा जनप्रतिनिधियों के जातीय भेदभाव के शिकार हो रहे हैं आजादी के बाद से आज तक इन बच्चों के लिए स्कूल जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है,बच्चों के परिवार वालों के लिए कोई योजना नहीं बनाई गई है जनप्रतिनिधि नेताओं के करीबों की तानाशाही इतनी की ग्रामीणों को अधिकारियों तक नहीं जाने दिया जाता है।
बारिश के मौसम में इन बच्चों को आए थे छुट्टी लेनी पड़ती है जिससे शिक्षकों का गुस्सा तेज होता है और उसका सामना बच्चों को करना पड़ता है अब देखना होगा कि इन बच्चों की आवाज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पहुंच पाती है या फिर यूं ही दब कर रह जाएगी ?
@JansamparkMP
बुंदेलखंड में जल संकट ने बढ़ाई चिंता
छतरपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में नल जल योजना कागजों तक सीमित रह गई है ग्रामीणों को टेंकरों निर्भर रहना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में लंबी कतार लगाकर इंतजार करना पड़ता है।
बिग ब्रेकिंग न्यूज़ छतरपुर
#सटई थाने में पदस्थ पुलिस कर्मी तिलक सिंह का फरियादी को गंदी गंदी गालियां देते हुए वीडियो हुआ वायरल..
छतरपुर जिले के सटई थाने में पदस्थ पुलिस कर्मी तिलक सिंह खुलेआम फरियाद लेकर आए कुछ लोगों को गंदी गंदी गालियां दे रहे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है देखिए..
अब देखना होगा इस वायरल वीडियो पर छतरपुर पुलिस अधीक्षक क्या कार्यवाही करते हैं।
@SpChhatarpur@JansamparkMP@CMMadhyaPradesh@jitupatwari
छतरपुर से बड़ी खबर
ग्वालियर हाई कोर्ट के बाद डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना का विरोध छतरपुर में बढ़ता जा रहा है।
छतरपुर के लवकुश नगर थाना अंतर्गत अटकुवा चौकी क्षेत्र में पीर गांव में दलित बस्ती में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति की स्थापना को लेकर विवाद की स्थिति बढ़ती जा रही है गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन चुकी है पूरे गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है गांव के लोगों का आरोप है कि जो विरोध करने वाले लोग हैं उनके पक्ष में पुलिस और प्रशासन लगातार फैसला ले रही है।
गांव के लोगों का आरोप है कि राजनीतिक दबाव के चलते इस तरह से एक तरफा यह कहा जा रहा है की गलत बस्ती में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित नहीं करण दी जाएगी गांव से बाहर मूर्ति की स्थापना करवाई जाएगी लेकिन दलितों का कहना है की यथास्थान पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित होगी यह विवाद लगातार एक माह से चला आ रहा है विरोध करने वाले लोग बाउंड्री वॉल से लगे मंदिर राम जानकी मंदिर और हनुमान मंदिर का हवाला देते हुए लोग विरोध कर रहे हैं कि यहां पर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति नहीं लगेगी।
भीम आर्मी ओबीसी महासभा समाजवादी पार्टी के नेता मौके पर पहुंचे लेकिन अभी भी विवाद जस का तस बना हुआ है। इन नेताओं ने भी गांव के लोगों को आश्वासन दिया है की मूर्ति यथा स्थान पर ही स्थापित होगी और अगर प्रशासन तानाशाही रवैया अपनाता हैं तो सड़कों से लेकर संसद तक इस मुद्दे को उठाया जाएगा।
@BhimArmyChief@yadavakhilesh@DrMohanYadav51@CMMadhyaPradesh@JansamparkMP
ब्रेकिंग न्यूज।। छतरपुर।।
छतरपुर की लवकुश नगर थाना अंतर्गत पीर गांव में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर दलित बस्ती में विरोध तेज हो गया।
पूरे गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है वहीं ओबीसी महासभा भीम आर्मी सपा नेताओं और दलित समुदाय से पूरे दिन वार्तालाप चला रहा लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया।
देर शाम दलित महिलाओं ने एक फिट की डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पुलिस की गैर मौजूदगी में स्थापित कर दी।
उसके बाद पुलिस अधिकारीयों और दलितों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी रही हालांकि स्थिति को संभाल लिया गया।
ब्राह्मणों को कहना है कि मंदिर के बगल में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित नहीं करने देंगे और अन्य जगहों पर स्थापित कर सकते हैं हालांकि मंदिर की स्थापना भी दलितों में ही कराई थी।
उड़ीसा में माइनिंग अधिकारी के घर पर छापे में मिले 8 करोड रुपए यह माइनिंग अधिकारी कितना भ्रष्ट था और इसी तरह छतरपुर जिले के माइनिंग अधिकारी के पास अगर छापा गला जाय तो इससे कई गुना ज्यादा उनके पास अवैध धन मिलेगा।
मप्र।।
छतरपुर के देवगांव टोल प्लाजा पर कर्मचारियों की खुलेआम यात्रियों के साथ में गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हो रहा है।
समाजसेवी सत्येंद्र शर्मा ने यात्रियों के समर्थन में छतरपुर प्रशासन से टोल प्लाजा की कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
@nitin_gadkari@CMMadhyaPradesh@DrMohanYadav51
गाजीपुर।।उप्र
पीड़ित -मेरी बच्ची का रेप हुआ है दोपहर 2 बजे बच्ची लेकर अस्पताल लेकर पहुंचा और रात 10 बज चुका है
अभी इलाज नहीं मिला पता है।
बताईए रेप क्या अस्पताल के रिस्तेदारो ने किया है जो इलाज नहीं कर रहें हैं।
गाजीपुर।।उप्र
पीड़ित -मेरी बच्ची का रेप हुआ है दोपहर 2 बजे बच्ची लेकर अस्पताल लेकर पहुंचा और रात 10 बज चुका है
अभी इलाज नहीं मिला पता है क्यों क्योंकि 90% हाथ रिपोर्ट न लिखने वालों का रेप करने में है शायद इसीलिए रिपोर्ट नहीं लिखी और अस्पताल का कहना है कि पहले रिपोर्ट लेकर आओ।
बताइए जनता यही कहेगी न कि यह रेप पुलिस वालों ने किया है तभी रेप के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो रही है।
यह @MukeshMohannn है इन्होंने एक न्यूज के आधार पर विडियो बनाया
अब इनको परेशान इस क़दर किया जा रहा है कि 50 करोड़ कि मानहानि नोटिस जारी किया गया है और एक रिपोर्ट दर्ज हुई है।
मोबाइल छीन लिया गया है।
अब मैन मुद्दा पर आते हैं so called बहुजनों कि लड़ाई लड़ने वाले नेता और एक्टीविस्ट सामने नहीं आ रहे हैं।
इसलिए मुकेश भाई इन लोगों कि हां में हां गद्दारी छिपी होती है।
हम इन सबके भुक्तभोगी हैं और हां शदियों से लड़ने वाले आज तक जीत क्यों नहीं पाए है सिर्फ इनकी गद्दारी कि बजह से यह जीत के मुकाम पर यह समाजसेवी नेता दो कोंड़ी भाव में बिक जाते हैं।
इनका मकसद समाज या वर्ग को हक और न्याय दिलाना नहीं बल्कि गद्दारी करना मकसद होता है जब तक किमत मिल नहीं जाती है तब तक ही न्याय और हक कि लड़ाई दिखाई देती है।।
ब्रेकिंग न्यूज़
दावा किया जा रहा है कि होर्मुज से बिना अनुमति के गुजरने की कोशिश कर रहे एक और तेल टैंकर को निष्क्रिय कर दिया गया.!🚀🔥
सब कुछ खाक धुआँ और राख, अब ईरान अपने अस्तित्व की लड़ाई वह खूबी लड़ रहा है
#khamenei 2.0
600 रुपए दो बिना लाईन लगे मंदिर में भगवान के दर्शन करो...
यह वीडियो किसी चोरी छिपे बना लिया महराज अब तेजी वायरल हो रहें हैं !
ऐसे लोगों के कारण आज लोग धर्म को धंधा मानने लगे हैं।
बेहद संवेदनशील मामला
छतरपुर के बिजावर में केन बेतवा लिंक परियोजना पर बन रहे बांध पर विवाद कारण मुआवजा और विस्थापन को लेकर आंदोलन उग्र रूप लिया।
आंदोलनकारी आदिवासी महिलाओं के ऊपर बर्बरता का मंजर इस आदिवासी महिला से सुनिए।
25 लोग गायब हैं एक को इतना मारा गया कि उसे छतरपुर से ग्वालियर रैफर किया गया है।
कलेक्टर ने फिर से सर्वे का निरीक्षण करने का आश्वासन दिया है
@NationalDastak@CMMadhyaPradesh@JansamparkMP@ULiveIndia
बेहद संवेदनशील मामला क्यों है ?
इस देश में दलित परिवार में जन्म लेना कितना अभिशाप हो गया है इनकी कोई सुनने वाला नहीं है।
दलित गुंदा अहिरवार को घर से फोर व्हीलर गाड़ी में 5 लोग अपहरण कर ले गए जिसमें तीन लोग पहचान वाले बताये जा रहे है आरोप है कि कैलाश यादव, जीतू पंडित दद्दू रैकवार और दो अन्य ने अपहरण कर मारपीट कर अधमरा कर छोड़ दिया।
अब पीड़ित दलित मां लड़का को लेकर मातगुवां थाना और पुलिस चौकी के सुबह से चक्कर काट रही है महिला ने बताया कि आवेदन ले लिया है लेकिन पावती नहीं दी और रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही पुलिस अब हम कहां मर जाएं।
हमारा लड़का बार-बार बेहोश हो जा रहा है लेकिन साहब कह रहे साम को आना सुबह आना कह रहे हैं।
हम थाने के चक्कर लगाते रहे या लड़का का इलाज ?
रिपोर्ट दर्ज कराने दर दर भटक रही है।
@SpChhatarpur@JansamparkMP@CMMadhyaPradesh@ULiveIndia
हेलो @DrMohanYadav51 जी आपकी पुलिस का जबाव सुनिए.....?
अब आप बताईए कि यह फसल गुंडों ने कटवाई है या पुलिस ने कटवाई है ...?
आपकी पुलिस का गेर जिम्मेदाराना जबाव क्या वयां कर रही है कि हम ही गुंडों को संरक्षण दे रहे हैं...?
छतरपुर जिले के भगवा थाना क्षेत्र के रमपुरा में दबंगों ने 35 गुंडो को खड़ाकर कटवाई फसल,नहीं पहुंची पुलिस
पुलिस बोली चोरी में मौके पर नहीं पहुंचती पुलिस,ऑडियो वायरल
भगवा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरा का मामला, कल पीड़ित देवेंद्र राजपूत ने खेत पर दबंगई करने के आरोप में अरविंद लोधी के खिलाफ थाने में की शिकायत थाना प्रभारी भगवा के आश्वासन के बावजूद आज 35 गुंडो की मौजूदगी में अरविंद लोधी द्वारा फसल कटवा ली गई जमीनी विवाद के चलते हुआ घटनाक्रम, मौके पर पुलिस को करते रहे फोन लेकिन पुलिस ने जमीनी विवाद का हवाला देकर आने से किया माना,ऑडियो वायरल पीड़ितों का आरोप नहीं मिली पुलिस से मदद आंखों के सामने लूटी फसल ।
@SpChhatarpur@CMMadhyaPradesh@jitupatwari@ULiveIndia@ULiveIndiaMP