नरेंद्र मोदी की सरकार में लोको पायलट्स के जीवन की रेल पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है।
गर्मी से खौलते केबिन में बैठ कर लोको पायलट्स 16-16 घंटे काम करने को मजबूर हैं।
जिनके भरोसे करोड़ों ज़िंदगियां चलती हैं, उनकी अपनी ज़िन्दगी का कोई भरोसा नहीं रह गया है।
यूरिनल जैसी बेसिक सुविधाओं से भी वंचित लोको पायलट्स के न काम के घंटों की कोई लिमिट है और न ही उन्हें छुट्टी मिलती है। जिसके कारण वह शारीरिक और मानसिक रूप से टूट कर बीमार हो रहे हैं।
ऐसे हालात में लोको पायलट्स से गाड़ी चलवाना उनकी और यात्रियों की जान को जोखिम में डालना है।
INDIA लोको पायलट्स के अधिकारों और वर्किंग कंडीशंस को बेहतर किए जाने के लिए संसद तक आवाज़ उठाएगा।
इस छोटी सी चर्चा को देखकर आप भी उनकी पीड़ा को महसूस कर सकते हैं।
प्रदेश उपाध्यक्ष @VishwavijayINC जी आज गोरखपुर महानगर अध्यक्ष दिवंगत आशुतोष तिवारी जी के परिवार से मिलकर जननायक @RahulGandhi जी एवं श्रीमती @priyankagandhi जी का शोक संवेदना पत्र दिया और यह भरोसा दिया कि इस संकट की घड़ी में पार्टी नेतृत्व परिवार के साथ खड़ा है।
महिला कांग्रेस पूर्वी जोन की अध्यक्ष श्रीमती @AhrariShahlaINC , जिलाध्यक्ष श्रीमती @PaswanNirmala समेत वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद थे।
गोरखपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष स्वर्गीय आशुतोष तिवारी के मार्ग दुर्घटना में हुए आकस्मिक निधन पर आज नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी ने उनकी पत्नी को सांत्वना पत्र लिख कर अपनी संवेदनाएं प्रेषित कीं।
श्री राहुल गांधी जी ने लिखा कि यह दुख असहनीय है और सांत्वना के शब्द पर्याप्त नहीं हैं।
उन्होंने कहा दुख के इन पलों में मैं आपके पूरे परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।
बीते दिन गोरखपुर कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी जी का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था।
दिवंगत आशुतोष तिवारी जी के अंतेष्टि संस्कार में प्रदेश उपाध्यक्ष @VishwavijayINC जी शामिल होकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान प्रदेश महासचिव अमरेंद्र कुमार मल्ल जी, पूर्व महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा जी, जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान जी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष श्री @kashikirai जी के निर्देशानुसार कांग्रेस का प्रतिनिधि मण्डल आज जनपद झांसी जाएगा। जनपद की रहने वाली बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की छात्रा संजना कुशवाहा द्वारा छात्रवृत्ति न मिलने पर आत्महत्या संबंधी घटना में पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त करेगा और स्थानीय प्रशासन से मिलकर निष्पक्ष जांच करते हुए परिवार को न्याय दिलाने की मांग करेगा।
"पहली ही बारिश में रामलला के ऊपर पानी चुने लगा। निकासी की भी जगह नहीं है।
बरसात शुरू होने से पहले अगर कोई व्यवस्था नहीं हुई तो पूजा-अर्चना और दर्शन सब बंद हो जायेगा"
:- अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास जी
क्या अभी भी कोई पूछ रहा है कि अयोध्या क्यों हारे ?
जो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के नाम पर भ्रष्टाचार कर रहे हैं वो आपको क्या ही छोड़ेंगे!
प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने customary शब्द आज ज़रुरत से ज़्यादा बोले। इसे कहते हैं, रस्सी जल गई, बल नहीं गया।
देश को आशा थी कि मोदी जी महत्वपूर्ण मुद्दों पर कुछ बोलेंगे।
🔹NEET व अन्य भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के बारे में युवाओं के प्रति कुछ सहानुभूति दिखाएंगे, पर उन्होंने अपनी सरकार की धाँधली व भ्रष्टाचार के बारे में कोई ज़िम्मेदारी नहीं ली।
🔹हाल ही में हुई पश्चिम बंगाल की रेल दुर्घटना के बारे में भी मोदी जी मौन साधे रहे।
🔹मणिपुर पिछले 13 महीनों से हिंसा की चपेट में है, पर मोदी जी न वहाँ गए और ना ही उन्होंने आज के अपने भाषण में ताज़ा हिंसा के बारे में कोई चिंता व्यक्त की है।
🔹असम व पूर्वोत्तर में बाढ़ हो, कमरतोड़ महँगाई हो, रूपया का गिरना हो, Exit Poll-Stock Market घोटाला हो;
🔹अगली जनगणना लंबे समय से मोदी सरकार ने लंबित रखी है, जातिगत जनगणना पर भी मोदी जी बिलकुल चुप थे।
@narendramodi जी, आप विपक्ष को नसीहत दे रहे हैं। 50 साल पुरानी Emergency की याद दिला रहे हैं, पिछले 10 साल के Undeclared Emergency को भूल गए जिसका जनता ने अंत कर दिया।
लोगों ने मोदी जी के ख़िलाफ़ जनमत दिया है। इसके बावजूद अगर वो प्रधानमंत्री बन गए हैं तो उन्हें काम करना चाहिए।
"जनता को substance चाहिए slogan नहीं" - ये ख़ुद याद रखें।
विपक्ष व INDIA जनबंधन संसद में Consensus चाहता है, हम जनता की आवाज़ सदन, सड़क और सभी के समक्ष उठाते रहेंगे।
संविधान की रक्षा हम करेंगे !
लोकतंत्र ज़िंदाबाद !
जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल में हुई ट्रेन दुर्घटना में कई यात्रियों की मृत्यु का समाचार दुखद है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।
भारतीय रेल में यात्रियों की सुरक्षा और सफर अब चिंता का विषय होता जा रहा है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मेरी अपील है कि राहत एवं बचाव कार्य में हर संभव सहयोग करें।
पश्चिम बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।
सभी शोकाकुल परिजनों को मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र से शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं। सरकार को सभी पीड़ितों या उनके परिवारों को तुरंत पूरा मुआवजा देना चाहिए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि राहत और बचाव प्रयासों में हर संभव सहायता प्रदान करें।
विगत 10 वर्षों में रेल दुर्घटनाओं में हुई वृद्धि सीधा-सीधा मोदी सरकार के कुप्रबंधन और उपेक्षा का नतीजा है, जिसमें आए दिन यात्रियों के जान-माल का नुकसान होता है।
आज की दुर्घटना इसी वास्तविकता का एक और उदाहरण है - एक ज़िम्मेदार विपक्ष के रूप में हम इस भयावह नजरंदाज़ी पर सवाल उठाते रहेंगे और मोदी सरकार को इन दुर्घटनाओं पर जवाबदेह बना कर रहेंगे।
EVMs in India are a "black box," and nobody is allowed to scrutinize them.
Serious concerns are being raised about transparency in our electoral process.
Democracy ends up becoming a sham and prone to fraud when institutions lack accountability.
कानपुर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अब्दुल माबूद सिद्दीकी जी के पिता जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवार को इस दुख को सहन करने की क्षमता दे।
आज प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में जननायक @RahulGandhi जी और श्रीमती @priyankagandhi जी एवं कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रेरित हो कर सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले मुस्लिम समुदाय के अधिवक्तागण एडवोकेट सिराज अहमद, एडवोकेट मुजीब अहमद खान, एडवोकेट मोहम्मद जैन, एडवोकेट फहीम अंसारी, एडवोकेट मुइदुल हसन, पूर्व शासकीय अधिवक्ता सय्यद सईद अख्तर और एडवोकेट शराफत रसूल ने अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश चेयरमैन श्री @UPkaAlam जी के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष @dineshsingh_inc जी, एआईसीसी संयोजक @shamimINC_ जी और अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश महासचिव मोहम्मद उमैर जी के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनीस अख़्तर और सचिव शमशेर अली मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष श्री @kashikirai जी का दिनांक 15 जून 2024 का कार्यक्रम
जनपद कानपुर में महासचिव श्री कनिष्क पांडेय जी से उनके आवस पर मुलाकात करेंगे। इसके उपरांत स्व. अम्बिका प्रसाद शुक्ला जी व स्व. विद्या नारायण त्रिपाठी जी के तेरहवीं संस्कार में सम्मिलित होंगे।
आज प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @kharge जी, जननायक श्री @RahulGandhi जी व कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी के लोकतंत्र और संविधान बचाने के संकल्प से प्रभावित होकर कृषि व्यापारी श्री अजीत सिंह जी ने पूर्व विधायक क्षेत्रपाल शर्मा जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री @dineshsingh_inc जी ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता दिलवाई।
पार्टी आपका हार्दिक स्वागत करती है।
NEET परीक्षा परिणाम में धांधली को लेकर आज @IYCSMAmethi के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह जी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों व सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने डीएम ऑफिस पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में NEET परीक्षा को तुरंत निरस्त कर छात्रों को न्याय देने की मांग की गई।