@times7_news@dgpup पुलिस के द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाए तो दुर्व्यवहार कहा जाता है
चौराहे पर जाम लगे तो अवैध स्टैंड कहा जाता है
चौराहे पर एम्बुलेंस फस जाए या कोई हादसा हो जाता है तो पुलिस की लापरवाही कही जाती है
आखिर पुलिस करें तो क्या करें आप ही बता दो
ब्रेकिंग न्यूज| सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर
सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी के अनुसार, नगवा गांव में बीती देर रात पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगदी और ताश के पत्तों के साथ 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों के विरुद्ध विधि अनुसार आवश्यक कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। @kanpurnagarpol@DMKanpur@dcpskanpur@Uppolice@dgpup
नौबस्ता में न्याय या पक्षपात?
पीड़ित परिवार का आरोप है कि 1 जुलाई को स्कूल के लिए निकली बेटी के मामले में उन्हें आज तक न्याय नहीं मिला।
अब परिवार का कहना है कि मामले से जुड़े व्यक्ति के भाई ने इंस्टाग्राम लाइव पर आकर खुलेआम गाली-गलौज की, अपमानित किया और धमकी दी।
सबसे बड़ा सवाल क्या सोशल मीडिया पर खुलेआम अभद्र भाषा और कथित धमकी देने वालों पर भी कार्रवाई होगी, या पीड़ित परिवार ही कार्रवाई का सामना करता रहेगा?
यूपी पुलिस से निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग।
@kanpurnagarpol@DMKanpur@dcpskanpur@Uppolice@dgpup@adgzonekanpur@DigKanpur@myogiadityanath
उकाथू ग्राम प्रधान पर ग्रामीणों ने लगाए विकास कार्यों में अनियमितता के आरोप।
ग्रामीणों का आरोप है कि नाली निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। उनका कहना है कि नालियों की चौड़ाई और गहराई मानकों के अनुरूप नहीं है तथा महीनों से नालियों की सफाई भी नहीं कराई गई, जिससे जलभराव की समस्या बनी रहती है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि गांव के विकास कार्यों की अनदेखी की गई है और सरकारी धन के उपयोग की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
यदि इन आरोपों में सच्चाई है, तो संबंधित विभाग को मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करनी चाहिए। @dmfatehpur@krishnapswn@NareshUttamSP@mopr_goi@minprdd@myogiadityanath@PMOIndia@uppanchayatiraj@FatehpurSdm
कानपुर देहात के मैथा पुल चौराहे से एक कथित अवैध वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ट्रैफिक चेकिंग के दौरान वाहन चालकों से कागजात जांच के नाम पर कथित रूप से पैसे वसूले गए। मामले की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर लोग निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
@Uppolice@adgzonekanpur@kanpurnagarpol@myogioffice@UPGovt@DMKanpurDehat@kanpurdehatpol@uptrafficpolice@dgpup
#KanpurDehat #TrafficPolice #ViralVideo #UPPolice #RoadSafety #TrafficChecking #KanpurNews #UttarPradesh #BreakingNews #CrimeNews #Investigation #PublicSafety
धाता (फतेहपुर): उकाथू गांव में नाली की सफाई न होने से जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 2 महीने से नालियों की सफाई नहीं हुई, जिसके चलते हल्की बारिश में भी नाली का पानी सड़क पर बहने लगता है। इससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है? एक ओर योगी सरकार "स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत" का संदेश दे रही है, वहीं दूसरी ओर उकाथू गांव में सफाई व्यवस्था बदहाल दिखाई दे रही है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और संबंधित सफाई कर्मचारी पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की।
@myogioffice@UPGovt@InfoDeptUP@dmfatehpur@ChiefSecyUP@SwachhBharatGov@MoRD_GoI
#Fatehpur #Dhata #Ukathu #UttarPradesh #SwachhBharat #CleanIndia #VillageNews #Waterlogging #Drainage #GramPanchayat #RuralIndia #LocalNews #जनसमस्या #फतेहपुर #धाता #उकाथू #जलभराव #नाली_सफाई #स्वच्छ_भारत
कानपुर में जुए पर पुलिस का बड़ा छापा!
गोविंद नगर थाना क्षेत्र के मिल्कबोर्ड चौकी अंतर्गत निराला नगर रेलवे ग्राउंड में पुलिस ने जुआ खेलते हुए हैप्पी पासवान, राजा पासवान समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार कुछ सफेदपोशों द्वारा आरोपियों की पैरवी किए जाने की भी चर्चा है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है। @kanpurnagarpol@dcpskanpur@DMKanpur@Uppolice@dgpup@adgzonekanpur@myogiadityanath
फतेहपुर में गौशाला के पास मिले एक दर्जन से अधिक गोवंशों के अवशेषधाता विकासखंड के बिछियावां अस्थायी गौशाला से करीब 150 मीटर दूर गोवंशों के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया।
हिंदू सुरक्षा परिषद ने गौहत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
वहीं पुलिस ने अवशेषों का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नोट: गौहत्या की आशंका हिंदू सुरक्षा परिषद द्वारा व्यक्त की गई है। घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी।
@Uppolice@fatehpurpolice@dgpup@myogioffice@CMOfficeUP@InfoDeptUP@dmfatehpur@FatehpurSdm #Khakhreru #Dhata #Gaushala #CowProtection #UPPolice #BreakingNews #HindiNews #UPNews #PoliceInvestigation #Gauvansh #Cow #LatestNews #UttarPradesh #ViralNews #FatehpurNews
कानपुर यातायात पुलिस पर गंभीर आरोप
ऑटो मालिक मो. दानिश का आरोप है कि टाटमिल चौराहे पर सिविल ड्रेस में मौजूद एक दरोगा से किराया मांगने पर ऑटो चालक के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। आरोप है कि सभी दस्तावेज होने के बावजूद ऑटो सीज कर दिया गया।
दानिश का यह भी आरोप है कि सूचना पर पहुंचने पर उनके साथ भी मारपीट की गई और ₹10,000 की अवैध वसूली मांगते हुए जेल भेजने की धमकी दी गई। मामले की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर की गई है।
यदि संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आता है, तो उसे भी प्रमुखता से शामिल किया जाएगा।
@kanpurnagarpol@kanpurtraffic@DMKanpur@Uppolice@uptrafficpolice@dgpup@adgzonekanpur@CMOfficeUP@myogioffice
#Kanpur #KanpurPolice #UPPolice #TrafficPolice #KanpurNews #UPNews #HindiNews #BreakingNews #AutoDriver #Police #Corruption #Justice #JanSunwai #UttarPradesh #ViralNews
खखरेरू/फतेहपुर थाना क्षेत्र में दर्ज एक गंभीर प्रकरण में नामजद आरोपी की अब तक गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार दहशत में है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।
शिकायती पत्र के अनुसार, 16 जून को पीड़ित की आठ वर्षीय पुत्री अपनी नौ वर्षीय सहेली के साथ सुबह करीब 11 बजे गांव के बाहर जामुन बीनने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी गोलू पुत्र हीरालाल दोनों बच्चियों को बहला-फुसलाकर गांव के किनारे स्थित एक सुनसान मकान में ले गया, जहां उनके साथ अशोभनीय हरकत और छेड़छाड़ की।
परिजनों का कहना है कि घटना की सूचना मिलने पर उन्होंने स्थानीय थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।
@dmfatehpur@Uppolice@fatehpurpolice@SP_Fatehpur@dgpup@ChildSafetyDay@FatehpurSdm
#Fatehpur #Khakhreru #UPNews #CrimeNews #POCSO #ChildSafety #JusticeForVictim #BreakingNews
गाजीपुर: सरकारी कार्य के दौरान लेखपाल पर कथित हमला।
सदर तहसील के सहेड़ी गांव में तालाब खुदाई व नाली निर्माण कार्य के दौरान राजस्व विभाग की टीम के साथ पहुंचे लेखपाल अनिल प्रजापति पर कथित रूप से ईंट-पत्थर से हमला किया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
घायल लेखपाल का मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है। प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
@Uppolice@dgpup@CMOfficeUP@myogiadityanath@UPGovt@mygovindia
#Ghazipur #GhazipurNews #UPNews #BreakingNews #Lekhpal #RevenueDepartment #Police #CrimeNews #UPCrimeAlertNews #HindiNews
कानपुर के घाटमपुर में ₹46 करोड़ के ओवरब्रिज की स्लैब टूटकर नीचे गिरी। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
बताया जा रहा है कि 4 साल के भीतर दूसरी बार इस ओवरब्रिज में गंभीर खामी सामने आई है। घटना के बाद @NHAI_Official की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन सवाल बरकरार हैं—
❓ करोड़ों की लागत के बावजूद बार-बार खामियां क्यों?
❓ निर्माण गुणवत्ता पर कौन जवाब देगा?
❓ जिम्मेदारी किसकी तय होगी?
📍 घाटमपुर, कानपुर | कानपुर-सागर NH
@NHAI_Official@MORTHIndia@nitin_gadkari@myogioffice@UPGovt
#Kanpur #Ghatampur #NHAI #OverBridge #BridgeCollapse #KanpurNews #BreakingNews #UPNews #NationalHighway #Infrastructure #RoadSafety #Construction #IndiaNews #HindiNews #NewsUpdate #ViralNews #UttarPradesh #PublicSafety #NHI #LatestNews
जहानाबाद में खाकी पर गंभीर आरोप!
ग्राम उमरी निवासी एवं राशन कोटेदार कौशलेंद्र सिंह ने जहानाबाद थाना क्षेत्र में तैनात आरक्षी अजय यादव समेत तीन अन्य सिपाहियों पर मारपीट, मोबाइल व नकदी छीनने तथा जबरन लॉकअप में बंद करने के आरोप लगाए हैं।
📄 पीड़ित ने एसपी फतेहपुर को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
⚖️ फिलहाल आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
@SP_Fatehpur@dmfatehpur@Uppolice@dgpup@fatehpurpolice@myogiadityanath
#Fatehpur #Jahanabad #UPPolice #BreakingNews #FatehpurNews #PoliceAccused #AjayYadav #CrimeNews #UPNews #HindiNews #PoliceInvestigation #Justice #NewsUpdate #ViralNews #LatestNews @PIB_India
कानपुर पुलिस के कारनामे भी बड़े निराले हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दिखाई दे रहा है, जिसकी कमर में कथित तौर पर देसी कट्टा लगा हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में यह दृश्य साफ दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।
हैरानी की बात यह है कि मामला दो थाना क्षेत्रों से जुड़ा बताया जा रहा है, लेकिन अब तक किसी भी प्रकार की ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुलेआम हथियार का प्रदर्शन कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, जबकि पुलिस की ओर से कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा दिखाई दे रहा है।
बुलेट पर खुलेआम देशी कट्टा लगाकर घूमने का वीडियो वायरल, यूपी पुलिस को चुनौती देने की चर्चा
कानपुर के नौबस्ता से घाटमपुर जाने वाले कथित खूनी हाईवे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बुलेट मोटरसाइकिल पर कथित रूप से देशी कट्टा लगा हुआ दिखाई दे रहा है।
वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और मामले की जांच की मांग उठ रही है।
@kanpurnagarpol@DMKanpur@dcpskanpur@Uppolice@dgpup@adgzonekanpur@igrangekanpur@myogiadityanath@kanpurtraffic
बुलेट पर खुलेआम देशी कट्टा लगाकर घूमने का वीडियो वायरल, यूपी पुलिस को चुनौती देने की चर्चा
कानपुर के नौबस्ता से घाटमपुर जाने वाले कथित खूनी हाईवे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बुलेट मोटरसाइकिल पर कथित रूप से देशी कट्टा लगा हुआ दिखाई दे रहा है।
वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और मामले की जांच की मांग उठ रही है।
@kanpurnagarpol@DMKanpur@dcpskanpur@Uppolice@dgpup@adgzonekanpur@igrangekanpur@myogiadityanath@kanpurtraffic