उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने दूसरे राज्यों से बल्क ट्रांसफर में मंगाए जाने वाले रक्त व रक्त अवयवों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय रक्त आधान परिषद (NBTC) को प्रस्ताव भेजा है। विभाग ने खेप की कम से कम 1% यूनिटों की स्थानीय औषधि निरीक्षक की मौजूदगी में अनिवार्य जांच कराने और स्पष्ट लेबलिंग की सिफारिश की है। पूर्व में 208 रक्त केंद्रों के निरीक्षण में गंभीर खामियां मिलने पर 55 के लाइसेंस निलंबित किए जाने के बाद, मरीजों को सुरक्षित व संक्रमण-मुक्त रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कड़ा कदम उठाया गया है।
ज्यादा जानकारी के लिए देखें......
#UPFSDA #BloodSafety #BloodBank #PatientSafety #NBTC #HealthStandards #PublicHealth #UPGovt #HealthcareAlert
The Uttar Pradesh Food Safety and Drug Administration has sent a proposal to the National Blood Transfusion Council (NBTC) to ensure the quality and purity of blood and blood components brought in from other states through bulk transfer. The department has recommended mandatory testing of at least 1% of the units in each consignment in the presence of the drug inspector, along with clear labelling. This stricter measure follows an earlier inspection of 208 blood centres, where serious issues led to the suspension of licenses of 55 centres. The aim is to ensure patients receive safe, infection-free blood.
For more information, see......
#UPFSDA #BloodSafety #BloodBank #PatientSafety #NBTC #HealthStandards #PublicHealth #UPGovt #HealthcareAlert
इंस्टिट्यूशनल आपूर्ति सिर्फ पंजीकृत डॉक्टरों, अस्पतालों, डिस्पेंसरियों और नर्सिंग होम को और वो भी लिखित ऑर्डर पर ही। लिखित ऑर्डर के बिना आपूर्ति नहीं मिलेगी।
ऑर्डर की कॉपी कम से कम 2 साल संभालकर रखें। मुनाफे की होड़ में नियम न टूटें, यही सबकी ज़िम्मेदारी है।
#DrugSupply #InstitutionalSupply #FSDA #MedicineTraders #UttarPradesh
रंग मिलाएं पर मानक के अनुसार।
खाद्य पदार्थों में रंग मिलाने में FBO (खाद्य कारोबार ऑपरेटरों) की मनमानी नहीं चलेगी। करना होगा FSSAI द्वारा तय प्रति किग्रा, प्रति मिग्रा रंगों के मिश्रण के मानकों का पालन। फल एवं सब्जियों से बने मुरब्बा, कैंडी चेरी, डिब्बाबंद फल, ग्लेज्ड चेरी के लिए मिश्रण के मानक तय।
शुद्ध ही शुभ है।
#FSDA #FSSAI #EatRightIndia #SafeFood #FoodAdulteration
मेन्यू कार्ड में सिर्फ व्यंजन का नाम ही नहीं, उसकी सही पहचान भी जरूरी है!
खाद्य कारोबारकर्ता सुनिश्चित करें कि मेन्यू कार्ड में शाकाहारी एवं मांसाहारी खाद्य पदार्थों के सामने संबंधित लोगो स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हों, ताकि ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार सही चुनाव कर सकें।
शुद्ध ही शुभ है!
#UPFSDA #FoodSafety #ShudhHiShubhHai #FoodBusiness #ConsumerAwareness
असत्य, अन्याय और अशुद्धता पर विजय के पावन पर्व विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
खाद्य पदार्थों में मिलावट, नकली दवाएं, मिलावटी कॉस्मेटिक्स और अशुद्ध रक्त, ये केवल अनियमितताएं नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरे हैं।
इस विजयादशमी, प्रतीकात्मक रावण के साथ इन बुराइयों के अंत और शुद्धता, सुरक्षा एवं स्वस्थ समाज और स्वस्थ उत्तर प्रदेश की विजय ही हमारा संकल्प।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश
#Vijayadashami #Dussehra2026 #UPFSDA #ShuddhHiShubhHai
चाइनीज फूड में अजीनोमोटो (MSG) का इस्तेमाल करते हैं? तो ग्राहकों को इसकी सही जानकारी देना न भूलें!
खाद्य कारोबारकर्ता सुनिश्चित करें कि खाद्य पदार्थों पर आवश्यक घोषणा स्पष्ट रूप से दी जाए। सही जानकारी और पारदर्शिता, खाद्य सुरक्षा की अहम जिम्मेदारी है।
शुद्ध ही शुभ है!
#UPFSDA #FoodSafety #ShudhHiShubhHai #Ajinomoto #ConsumerAwareness
खाद्य पदार्थों में मनमाने रंगों के इस्तेमाल पर सख्ती!
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने मिठाई, चटनी, स्नैक्स, बेकरी उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों में खाद्य रंगों के सुरक्षित एवं निर्धारित मात्रा में इस्तेमाल के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। रोडामाइन-बी सहित गैर-अनुमन्य रंगों का इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। कॉटन कैंडी, बर्फ के गोले और तंदूरी व्यंजनों में विशेष सतर्कता बरतने के साथ रंगों की मात्रा मापने के लिए डिजिटल वेइंग स्केल का प्रयोग अनिवार्य किया गया है।
नियमों का पालन करें और मिलावट से बचें।
शुद्ध ही शुभ है।
#UPFSDA #FoodSafety #खाद्य_सुरक्षा #शुद्ध_ही_शुभ_है #SafeFood
उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य पदार्थों में प्रतिबंधित रासायनिक रंगों की मिलावट पर सख्त चेतावनी जारी करते हुए नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने चुटकी-चम्मच का अंदाज़ा खत्म कर केवल मान्य रंगों को डिजिटल वेइंग स्केल से मापने व अधिकृत बिल रखने के निर्देश दिए हैं। उल्लंघन करने वालों पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ज्यादा जानकारी के लिए देखें......
#UPFSDA #FoodSafety #HarmfulColors #ZeroTolerance #PublicHealth #CleanFood #FoodAdulteration #UPGovt #EatSafe
The Uttar Pradesh Food Safety and Drug Administration has issued a stern warning against the adulteration of food items with banned chemical colours and has released new guidelines. The department has put an end to the "pinch-and-spoon" guesswork, directing that only permitted colours be used and that they be measured with a digital weighing scale, with authorised bills maintained for them. Violators will face strict legal action under the Food Safety Act.
For more information, see......
#UPFSDA #FoodSafety #HarmfulColors #ZeroTolerance #PublicHealth #CleanFood #FoodAdulteration #UPGovt #EatSafe
त्योहारी सीजन में खाद्य गुणवत्ता बनाए रखने के लिए FSSAI ने जल्द खराब होने वाले खाद्य उत्पादों (खोया, पनीर, मांस, मछली आदि) को लेकर नई व सख्त एडवाइजरी जारी की है। अब खरीद से लेकर उपभोक्ता तक पहुंचने की पूरी चेन में निर्धारित तापमान बनाए रखना, फूड-ग्रेड पैकेजिंग का इस्तेमाल और खरीद-सप्लाई का पूरा ट्रेसेबिलिटी रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होगा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत जब्ती व सामग्री नष्ट करने जैसी कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।
ज्यादा जानकारी के लिए देखें......
#FSSAI #UPFSDA #FoodSafety #PerishableFoods #FestiveSeason #FoodQuality #PublicHealth #EatRightIndia
बहराइच के रुपईडीहा में SSB के साथ जॉइंट ऑपरेशन में यूपीएफएसडीए ने कोडीन युक्त कफ सीरप की बड़ी खेप पकड़ी। मामले में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
#Bahraich#Rupaidiha#NDPSAct#SSB#CodeineSyrup
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश द्वारा कानपुर स्थित केएसबी लाइफ केयर्स और ग्रेटर नोएडा स्थित उर्मीलाइफ साइंस का निरीक्षण किया गया। गंभीर अनियमितताएं मिलने पर नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए और सीजर की कार्रवाई की गई। साथ ही, नियमों के उल्लंघन पर जिम्मेदार इकाइयों के विरुद्ध निलंबन की सिफारिश की गई है। ग्रेटर नोएडा की इकाई में न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स के निर्माण में बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड, सामग्री के विश्लेषण प्रमाणपत्र तथा तैयार उत्पादों की जांच रिपोर्ट जैसे आवश्यक अभिलेख उपलब्ध नहीं पाए गए।
#UPFSDA #FSSAI #HealthCare #Nutraceuticals #FoodSupplements
उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा अमरोहा में लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूनों की प्रयोगशाला जांच में पनीर, खोया, रंगीन छेना रसगुल्ला और बादाम टुकड़ा के सैंपल असुरक्षित पाए गए हैं। जांच में वनस्पति तेल, हानिकारक प्रतिबंधित रंग और फफूंदी जैसे अमानक तत्वों की पुष्टि होने पर विभाग ने संबंधित 5 विक्रेताओं को नोटिस जारी कर सीजेएम कोर्ट में वाद दायर करने की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
ज्यादा जानकारी के लिए देखें......
#UPFSDA #FoodSafety #AntiAdulteration #AmrohaNews #ZeroTolerance #FestiveSeason #PublicHealth #CleanFood #UPGovt
उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानपुर नगर और ग्रेटर नोएडा में हेल्थ सप्लीमेंट्स व न्यूट्रास्यूटिकल्स बनाने वाली दो फर्मों पर बड़ी कार्रवाई की है। निरीक्षण में बिना बैच रिकॉर्ड निर्माण, परीक्षण रिपोर्ट व प्रमाण पत्रों के अभाव जैसी गंभीर अनियमितताएं मिलने पर दोनों इकाइयों के उत्पाद सीज किए गए और उनके लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की गई है।
ज्यादा जानकारी के लिए देखें......
#UPFSDA #HealthSupplements #Nutraceuticals #FoodSafety #QualityCheck #PublicHealth #ZeroTolerance #UPGovt
The Uttar Pradesh Food Safety and Drug Administration has taken major action against two firms manufacturing health supplements and nutraceuticals in Kanpur Nagar and Greater Noida, in order to ensure the protection of public health. During inspections, serious irregularities were found, including manufacturing without batch records and the absence of test reports and certificates. As a result, the products of both units were seized, and a recommendation has been made to suspend their licenses.
For more information, see......
#UPFSDA #HealthSupplements #Nutraceuticals #FoodSafety #QualityCheck #PublicHealth #ZeroTolerance #UPGovt
हापुड़ में घी निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 890 किलो घी सीज।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश द्वारा मिलावटखोरी के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। हापुड़ में ग्राम अब्दुल्लापुर बसंत उर्फ फरीदपुर गोयना, मोदी नगर रोड स्थित मैसर्स श्रेष्ठा फूड प्रोडक्ट्स का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान घी में मिलावट के संदेह पर 890 किलोग्राम घी सीज किया गया। इसकी अनुमानित कीमत ₹5.34 लाख है। इसके अलावा परिसर से रिफाइंड पाम ऑयल और क्रीम भी बरामद हुई। जांच के लिए घी के दो, रिफाइंड पाम ऑयल का एक और क्रीम का एक नमूना लिया गयाहै। अस्वच्छ परिस्थितियों में सुधार के लिए संबंधित इकाई को सुधार नोटिस जारी किया गया है।
जनस्वास्थ्य की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता।
शुद्ध ही शुभ है।
#UPFSDA #FoodSafety #Hapur #खाद्य_सुरक्षा #मिलावट_के_खिलाफ_कार्रवाई #शुद्ध_ही_शुभ_है #SafeFood #PublicHealth
होटल-रेस्टोरेंट संचालक ध्यान दें! खाद्य सुरक्षा से जुड़े इन जरूरी रिकॉर्ड्स को रखना अनिवार्य है।
खाद्य पदार्थों की खरीद और सप्लायर का रिकॉर्ड, तापमान, पेस्ट कंट्रोल, पानी की शुद्धता, सफाई व सैनिटाइजेशन और कर्मचारियों के मेडिकल सर्टिफिकेट से जुड़े रिकॉर्ड व्यवस्थित रखें। विभागीय जांच के दौरान मांगे जाने पर ये रिकॉर्ड दिखाना जरूरी है।
खाद्य सुरक्षा के मानकों का पालन करें और अपने प्रतिष्ठान में सुरक्षित भोजन सुनिश्चित करें।
शुद्ध ही शुभ है।
#ShudhHiShubhHai #UPFSDA #FoodSafety #FSSAI #FoodSafetyStandards
उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने 'शुद्ध ही शुभ है' अभियान के तहत मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार करते हुए अलीगढ़ के गभाना क्षेत्र में आधी रात सर्जिकल स्ट्राइक की कार्रवाई की है। टीम ने सुदेशपुर में बिना लाइसेंस संचालित अवैध डेयरी पर छापा मारकर 5 क्विंटल संदिग्ध पनीर, मिश्रित दूध, छैना और पनीर घोल नष्ट कराया, जिसे दिल्ली-एनसीआर में खपाने की तैयारी थी। खाद्य पदार्थों के 6 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं और अवैध डेयरी को बंद करा दिया गया है।
ज्यादा जानकारी के लिए देखें......
#UPFSDA #FoodSafety #AntiAdulteration #AligarhNews #ZeroTolerance #FestiveSeason #PublicHealth #UPGovt #SurakshitKhadya
अमीनाबाद की दवा मंडी पर एफएसडीए की बड़ी कार्रवाई। फर्जी बिलिंग और नकली दवा नेटवर्क के खिलाफ एक्शन जिसमें 14 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निरस्त और 29 के निलंबित किए गए हैं। 5 फर्मों पर फैसला लंबित है। हेल्थ प्लस, एम.के. फार्मा, राम फार्मा, भारत फार्मा, विद्या फार्मा, श्री अशोक फार्मास्युटिक्स, एम.डी.एच. फार्मा और मिश्रा एसोसिएट्स वो प्रमुख फर्म है जिनके लाइसेंस रद्द हुए हैं।
#Lucknow #Aminabad #FSDA #FakeMedicine #CounterfeitMedicine