स्मार्ट तकनीक से अपराध नियंत्रण
श्री राजीव कृष्ण, पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 को श्री नवीन अरोरा, अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं द्वारा प्रतिष्ठित SKOCH Award भेंट किया गया।
उत्तर प्रदेश पुलिस की तकनीकी सेवायें द्वारा इन-हाउस विकसित "क्राइम एनालिटिक्स पोर्टल (Crime Analytics Portal)" को “Police & Safety�� श्रेणी में उत्कृष्ट योगदान हेतु राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2026 के SKOCH Award से सम्मानित किया गया है।
पोर्टल की सहायता से डेटा-संचालित विश्लेषण तथा लगभग 11 लाख सीसीटीवी कैमरों के प्रभावी उपयोग के माध्यम से चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लूट, चोरी, महिला संबंधी अपराधों एवं गौ-तस्करी जैसी घटनाओं में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।
उत्तर प्रदेश पुलिस नवाचार-आधारित स्मार्ट पुलिसिंग एवं तकनीकी उन्नयन के माध्यम से आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
#UPPolice
#SmartPolicing
#SKOCHAward2026
#InnovationInPolicing
@lalaKumar1525@kaushambipolice देर रात्रि में सार्वजनिक स्थान में लाउडस्पीकर उपयोग के सम्बन्ध में पुलिस सहायता हेतु कृपया @112UttarPradesh नंबर डायल करें। हम स्थानीय पुलिस को सूचित कर रहे हैं।
अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही—
अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध शराब की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को @chandaulipolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 925 पेटी (लगभग 8222.8 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब व तस्करी में प्रयुक्त 01 ट्रक बरामद किया गया है।
अभियुक्त अवैध शराब की खेप को ट्रकों में वैध माल (आलू की बोरियों) के बीच छिपाकर एक राज्य से दूसरे राज्य तक परिवहन करता था, ताकि चेकिंग के दौरान संदेह न हो।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUpp
पोस्ट से सुरक्षा तक—सिर्फ़ 05 मिनट में।
फिरोजाबाद निवासी 25 वर्षीय युवती ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से जुड़ा एक अत्यंत चिंताजनक पोस्ट साझा किया। दिनांक 24.06.2026 को प्रातः 07:45 बजे यह अलर्ट @Meta द्वारा #UPPolice सोशल मीडिया सेंटर को प्राप्त हुआ। मुख्यालय की टीम ने तत्काल लोकेशन ट्रेस कर @firozabadpolice को सूचित किया।
सूचना प्राप्त होने के मात्र 05 मिनट के भीतर थाना उत्तर पुलिस की टीम युवती के घर पहुंची। परिजनों को पोस्ट की जानकारी देते हुए जब पुलिसकर्मी युवती के पास पहुंचे, तो पाया कि उसने छत के पंखे से कपड़ा बांधकर उसका फंदा अपने गले में डाल लिया था तथा उसे कसने का प्रय��स कर रही थी। कपड़ा मोटा होने के कारण फंदा पूरी तरह कस नहीं पाया था। पुलिस टीम ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए युवती के गले से फंदा हटाया तथा आवश्यक प्राथमिक सहायता प्रदान कर उसकी जान बचाई।
युवती की स्थिति सामान्य होने पर पुलिस कर्मियों द्वारा उसकी काउन्सलिंग की गयी तो ज्ञात हुआ कि युवती की आर्थिक दशा सही न होने के कारण वह मानसिक रूप से अत्यंत व्यथित एवं अवसा��ग्रस्त थी। साथ ही उसके द्वारा भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने का आश्वासन दिया गया।
यह त्वरित एवं जीवनरक्षक प्रयास @Uppolice और @Meta की साझेदारी का परिणाम है। इस पहल के तहत दिनांक 01.01.2023 से 15.06.2026 तक कुल 3163 लोगों के जीवन की रक्षा की जा चुकी है।
#EveryLifeMatters
#DigitalSentinels
#UPPCares
दिनांक 24.06.2026 को सोशल मीडिया पर थाना इकौना से संबंधित एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें यह भ्रामक रूप से दर्शाया जा रहा है कि मोहर्रम के दौरान कुछ व्यक्तियो�� द्वारा थाना परिसर में आकर नारेबाजी की गई उक्त के संबंध में क्षेत्राधिकारी इकौना श्री आलोक कुमार सिंह की बाइट-
सर्व सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि थाना कोतवाली क्षेत्र में प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी मोहर्रम क��� दृष्टिगत ताजिया जुलूस वाले मार्गों पर वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किये जाने का निर्णय ��िया गया हैं। जिसके दृष्टिगत आम जनमानस के आवागमन हेतु किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। जिसके लिये यातायात मार्ग परिवर्तित/ डायवर्जन किया जाना आवश्यक है ।
दिनांक- 24.06.2026 को समय 21.00 बजे से दिनांक- 27.06.2026 को प्रातः 10.00 बजे तक यातायात को सुचारू रखने के लिए निम्नलिखित डायवर्जन मार्ग निर्धारित किए गए हैं:-
#Uppolice
अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
@UPGovt की कुख्यात माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की नीति के अनुपाल��� में @unnaopolice द्वारा गैंगस्टर एक्ट के 06 अभियुक्तों की अवैध रूप से अर्जित लगभग ₹01 करोड़ 56 लाख 05 हजार/- मूल्य की अचल संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कुर्क कर जब्त किया गया है।
#UPPAgainstCrime
#UPPolice
पुलिस पेंशनरों के सम्मान एवं कल्याण को समर्पित 20वाँ वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न
उ0प्र0 पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान का 20वाँ वार्षिक अधिवेशन आज पुलिस दूरसंचार मुख्यालय, लखनऊ में गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में संस्थान के अध्यक्ष श्री सुलखान सिंह, महासचिव श्री आर.के. चतुर्वेदी, प्रदेश के विभिन्न परिक्षेत्रों एवं जनपदों से आए ��्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर वर्ष 2023 से 2025 के मध्य दिवंगत हुए 296 पुलिस पेंशनरों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया गया।
अधिवेशन के दौरान संस्थान की वार्षिक गतिविधियों, सदस्यता विस्तार अभियान तथा पुलिस पेंशनरों के कल्याण एवं हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश के सभी 75 जनपदों में संस्थान की इकाइयों के गठन एवं उनके सक्रिय संचालन की प्रगति साझा की गई। सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कमिश्नरेट प्रयागराज को प्रथम एवं कमिश्नरेट आगरा को द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, डॉ. संजीव कुमार गुप्ता की देखरेख में संस्थान के राज्यस्तरीय पदाधिकारियों का निर्वाचन भी सम्पन्न हुआ, जिसमें श्री ए.के. जैन, पुलिस महानिदेशक (से���ानिवृत्त) को संस्थान का अध्यक्ष, श्री अनिल कुमार मिश्रा सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक ��ो उपाध्यक्ष, श्री आर.के. चतुर्वेदी सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक को महासचिव, श्री श्यामपाल सिंह सेवानिवृत्त पीपीएस को सचिव प्रथम, श्री महेन्द्र त्रिपाठी सेवानिवृत्त पीपीएस को सचिव द्वितीय एवं श्री आर.एल. निरंजन सेवानिवृत्त पीपीएस को कोषाध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित किया गया।
डॉ. गुप्ता ने पुलिस पेंशनरों के सम्मान, कल्याण एवं उनकी समस्याओं के प्रभावी समाधान के प्रति पुलिस मुख्यालय की नि���ंतर प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उनके अमूल्य योगदान की सराहना की।
#UPPolice #PolicePensioners #PoliceWelfare
अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप ��र व्यवसायी के पुत्र बनकर भेजे गए मालवेयर युक्त संदेश के माध्यम से ₹18 लाख की साइबर ठगी के प्रकरण में @lkopolice द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की गयी है।
थाना साइबर क्राइम के प्रयासों से ठगी गई धनराशि में से ₹06 लाख पीड़ित को वापस कराए गए तथा ₹5.50 लाख विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज कराए गए हैं।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
Zero tolerance towards narcotics—
चेकिंग के दौरान @chandaulipolice द्वारा 02 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 501.380 किलोग्राम अवैध गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त 01 ट्रक बरामद किया गया है।
अभियुक्त��ण उड़ीसा से अवैध गांजा खरीदकर ट्रकों में लदे वैध माल के बीच छिपाकर बिहार एवं पूर्वांचल क्षेत्र में लाते थे तथा वाराणसी एवं आसपास के जनपदों में ऊंचे दामों पर बेचते थे।
#UPPNabsNarcos
#GoodWorkUPP
अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
@UPGovt की कुख्यात माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की नीति के अनुपालन में @fatehpurpolice द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त की अवैध रूप से अर्जित लगभग ₹52 लाख 20 हजार 309/- मूल्य की चल/अचल संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कुर्क किया गया है।
#UPPAgainstCrime
#UPPolice
अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही—
अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध शराब की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्तों को @DeoriaPolice द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तों के कब्जे से 480 पेटी (4,532 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब/बीयर एवं परिवहन में प्रयुक्त 01 ट्रक बरामद किया गया है।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUpp