उ0प्र0 सहकारी ग्राम विकास बैंक लि0 के नवनिर्वाचित प्रबन्ध समिति के सभापति ,उप सभापति एवं संचालक गणों ने कार्यभार ग्रहण किया । जिसमे डा0 विवेक कुमार सिंह तोमर सभापति एवं श्री रविन्द्र सिंह राठौर उप सभापति चुने गये ।
दिनांक 26.05.26 को ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल के उपलक्ष्य में श्री हनुमत कृपा से उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि० के प्रांगण में प्रसाद वितरण किया गया ।
भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक, प्रधान कार्यालय के प्रांगण में समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा दिनांक 30.01.2026 को 02 मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक, प्रधान कार्यालय में दि० 23.01.2026 को "राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026" के अवसर पर समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति में मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार के मार्गदर्शन में दिनांक 07.11.25 को उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि0 मुख्यालय के प्रांगण में " वन्दे मातरम्" के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में उ० प्र० सहकारी ग्राम विकास बैंक मुख्यालय के प्रांगण में बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा योग प्रशिक्षक की देख-रेख में योग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
https://t.co/l3GJU5t1IH
76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बैंक मुख्यालय में मा0 सभापति महोदय द्वारा झंडा रोहण किया गया एवं देश भक्ति गान, वृक्षारोपण तथा रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।