डिजिटल भुगतान के साथ आसान टिकट सुविधा!
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में यात्रियों की सुविधा हेतु UPI QR कोड के माध्यम से टिकट भुगतान की सुविधा उपलब्ध है।
यात्री QR कोड स्कैन कर डिजिटल माध्यम से टिकट का भुगतान कर सकते हैं। यह सुविधा यात्रा के दौरान भुगतान प्रक्रिया को त्वरित एवं सुविधाजनक बनाती है।
UPSRTC – कैशलेस भुगतान के साथ सुगम यात्रा।
#UPSRTC #UPRoadways #DigitalIndia #UPI
दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर 06 से 17 नवम्बर, 2026 तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों से 02 करोड़ से अधिक यात्रियों ने सफर किया।
अतिरिक्त बसों के संचालन से यात्रियों को आवागमन की सुविधा मिली। 17 नवम्बर को एक ही दिन में 31.27 लाख से अधिक यात्रियों ने निगम की बसों से यात्रा की।
पर्व की खुशियाँ, परिवहन निगम के साथ।
#UPSRTC #UPRoadways #UttarPradesh
सुरक्षित यात्रा, सभी की जिम्मेदारी!
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम यात्रियों से अनुरोध करता है कि बस यात्रा के दौरान निर्धारित सुरक्षा एवं यात्री सुविधा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
टिकट लेकर अपनी सीट पर बैठें, आरक्षित सीटों का सम���मान करें, निर्धारित स्टॉपेज का उपयोग करें तथा बुजुर्गों, दिव्यांगजनों एवं बच्चों की विशेष सहायता करें।
आपकी सतर्कता और सहयोग से यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाया जा सकता है।
सावधानी के साथ सुरक्षित सफर।
#UPSRTC #UPRoadways
14000 से अधिक बसों का विशाल बेड़ा, जनसुविधा ��ो समर्पित सेवा।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें उत्तर प्रदेश एवं निकटवर्ती राज्यों में शहरी, ग्रामीण, दूरस्थ एवं अंतर्राज्यीय मार्गों पर परिवहन सेवाएँ उपलब्ध करा रही हैं।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम | आपका अपना साथी
#UPSRTC #UttarPradesh #PublicTransport
लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
सायंकालीन एवं प्रातःकालीन अर्घ्य की यह परंपरा सूर्य उपासना, जल एवं प्रकृति के प्रति सम्मान तथा सामाजिक सहभागिता का प्रतीक है।
यह पर्व सभी के जीवन में सुख, स्वास्थ्य एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे।
आस्था के घा�� तक, आपका अपना साथी।
#UPSRTC #ChhathPuja #UttarPradesh
दीपावली पर्व के अवसर पर 06 दिनों में 01 करोड़ से अधिक यात्रियों ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों से यात्रा की।
छठ पर्व क�� दृष्टिगत माननीय परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश, श्री @dayashankar4bjp जी ने 13 से 17 नवम्बर, 2026 तक अतिरिक्त बसों के संचालन एवं यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
इस अवधि में दिल्ली, गाजियाबाद, लखनऊ एवं कानपुर सहित विभिन्न मार्गों पर यात्रियों की आवश्यकता के अनुरूप अतिरिक्त बसों का संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही, निर्धारित औसत दैनिक किलोमी���र के मानक के अनुरूप संचालन करने वाले चालकों एवं परिचालकों को ₹400 प्रतिदिन की दर से विशेष प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
छठ पर्व पर सुगम एवं सुरक्षित यात्रा, परिवहन निगम के साथ।
#UPSRTC #UPRoadways #ChhathPuja
60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को साधारण बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा।
महिलाओं के सम्मान, सामाजिक सुरक्षा एवं सशक्तीकरण की दिशा में जनक��्याणकारी पहल।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम | सम्मान का सफ़र, मातृशक्ति के साथ
#UPSRTC #FreeBusTravel #UttarPradesh
भाई-बहन के अटूट स्���ेह एवं पारस्परिक विश्वास के प्रतीक पावन पर्व भाई दूज के अवसर पर आप सभी को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ।
यह पावन पर्व हर घर में सुख, सौहार्द एवं आत्मीयता का संचार करे।
स्नेह के पर्व पर, अपनों तक पहुँचने का सुगम माध्यम।
#BhaiDooj #UPSRTC #UttarPradesh
उत्तर प्रदेश सरकार की लोककल्याणकारी योजना "लोकमाता ��हिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना" के अंतर्गत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की पात्र महिलाएँ UPSRTC की साधारण बसों में निःशुल्क यात्रा कर रही हैं।
पहचान हेतु आधार अथवा मतदाता पहचान-पत्र मान्य है। यह सुविधा साधारण बसों में उपलब्ध है।
महिलाओं के सम्मान में, सुगम यात्रा की एक पहल।
#LokmataAhilyabaiMatruShaktiYatra #UPSRTC #UttarPradesh
दीपावली के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से प्रदेश के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
प्रकाश का यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियाँ लेकर आए। दीपों की यह ज्योति हर घर में उल्लास और उजाला फैलाए।
यात्रा से जुड़ी जानकारी हेतु टोल फ्री नंबर 1800-180-2877 पर संपर्क करें अथवा https://t.co/h4aMhoG5rs पर जाएँ।
दीप जलें खुशियों के, सफ़र हो रोशन अपनों के संग।
#Diwali #HappyDiwali #UPSRTC
धनतेरस के पावन पर्व पर आप सभी को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान धन्वंतरि एवं माँ लक्ष्मी की कृपा से आपका जीवन धन, स्वास्थ्य एवं समृद्धि से परिपूर्ण हो।
यात्रा से जुड़ी जानकारी हेतु टोल फ्री नंबर 1800-180-2877 पर संपर्क करें अथवा https://t.co/h4aMhoG5rs पर जाएँ।
#Dhanteras #HappyDhanteras #UPSRTC
अवध बस स्टेशन, लखनऊ
परिवहन निगम के यात्रियों हेतु समर्पित इस बस स्टेशन पर पूछताछ केंद्र, वातानुकूलित प्रतीक्षालय, बैठने की समुचित व्यवस्था, बसों के आगमन-प्रस्थान की जानकारी देने वाला डिजिटल सूचना पटल तथा क्रमांकित प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध हैं, जहाँ से विभिन्न मार्गों के लिए बसों का सुचारु संचालन किया जाता है।
हर यात्री के लिए, सुविधा के साथ
#UPSRTC #AwadhBusStation #Lucknow #SafeTravel
दिव्यांगजन यात्रियों को सुगम, सुलभ एवं सम्मानजनक परिवहन सुविधा प्रदान करने की दिशा में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की एक महत्वपूर्ण पहल।
दिव्यांगजन यात्री अपना UDID कार्ड प्रस्तुत करें तथा परिचालक द्वारा ETIM मशीन से QR कोड स्कैन कराकर सत्यापन के उपरांत नियमानुसार निःशुल्क टिकट प्राप्त करें।
दिव्यांगजन यात्रियों को सुगम एवं सम्मानजनक यात्रा सुविधा प्रदान करने हेतु UPSRTC प्रतिबद्ध है।
#UPSRTC #Divyangjan #AccessibleTransport
परिवहन सेवाओं के उन्नयन हेतु तकनीकी एवं नीतिगत पहलों पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न।
दिन���ंक 29 अक्टूबर 2026 की सायंकाल, @UPSRTCHQ के सभागार में, माननीय परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री @dayashankar4bjp जी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में श्री अमृत अभिजात, अपर मुख्य सचिव (परिवहन) एवं अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम; श्री प्रभु एन. सिंह, प्रबंध निदेशक; परिवहन आयुक्त; विशेष सचिव एवं अपर प्रबंध निदेशक सहित विभाग एवं निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित र��े।
बैठक में परिवहन सेवाओं को अधिक सुलभ, सुगम एवं नागरिक-अनुकूल बनाने हेतु उन्नयन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
#UPSRTC #UPTransport #TransportModernisation #UttarPradesh
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साप्ताहिक संचालन समीक्षा बैठक आज दिनांक 27.10.2026 को प्रबंध निदेशक श्री प्रभु एन. सिंह की अध्यक्षता में @UPSRTCHQ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई।
बैठक में सड़क सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने एवं लोड फैक्टर, बस उपयोगिता, आय प्रति बस प्रतिदिन तथा ईंधन औसत में वृद्धि हेतु निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर प्रबंध निदेशक डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा, वित्त नियंत्रक श्री सतीश कुमार सिंह सहित मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। समस्त क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सेवा प्रबंधक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुए।
#UPSRTC #UPRoadways #PublicTransport #ReviewMeeting #TravelWithUPSRTC
सुरक्षित यात्रा, हमारी प्राथमिकता
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम यात्रियों की सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा हेतु सदैव तत्पर है। यात्रियों से अनुरोध है कि बस के पूर्ण रूप से रुकने के उपरांत ही ��ढ़ें एवं उतरें, यात्रा समाप्ति तक अपना टिकट सुरक्षित रखें, चलती बस में दरवाज़े अथवा पायदान पर खड़े होकर यात्रा न करें तथा अपने सामान का स्वयं ध्यान रखें। सहायता अथवा किसी असुविधा की स्थिति में कृपया परिचालक को सूचित करें या निगम की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-180-2877 पर संपर्क करें।
सुरक्षित यात्रा, सबकी साझा ज़िम्मेदारी।
#UPSRTC #PassengerSafety #SafeTravel #PublicTransport
शुभ विजयादशमी
विजयादशमी के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम परिवार की ओर से समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ। यह पर्व सत्य, मर्यादा एवं सद्भाव के संदेश का स्मरण कराता है।
हर पर्व, हर यात्रा में आपक�� साथ।
#UPSRTC #Vijayadashami #Dussehra #UttarPradesh
परिवहन सेवा का प्रतीक, हमारी बस हमारी पहचान
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के मुख्यालय में निगम की गौरवशाली परंपरा के प्रतीक बस प्रतिरूप (मॉडल) को स्थापित किया गया। यह प्रतिरूप निगम की परिवहन परंपरा, जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता तथा सुरक्षित, सुगम एवं विश्वसनीय यात्री परिवहन का प्रतीक है।
इस अवसर पर अपर प्रबंध निदेशक महोदय एवं निगम के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
निगम अपनी परंपरा को सहेजते हुए यात्रियों की सेवा में निरंतर कार्यरत है।
परंपरा का सम्मान, जनसेवा की पहचान।
#UPSRTC #Heritage #UttarPradesh #PublicTransport
मंज़िल आपकी, साथ हमारा।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) प्रदेश एवं अंतर्राज्यीय मार्गों पर यात्रियों की सेवा हेतु तत्पर है।
साधारण, वातानुकूलित एवं इलेक्ट्रिक बस सेवाएँ
ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा
UPI के माध्यम से डिजिटल भुगतान की सुविधा
यात्रा संबंधी जानकारी एवं सहायता हेतु टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-180-2877 (24x7) पर संपर्क करें।
#UPSRTC #TravelWithUPSRTC #SafeTravel
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आज दिनांक 13.10.2026 को प्रबंध निदेशक श्री प्रभु एन. सिंह की अध्यक्षता में @UPSRTCHQ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्पन्न हुई।
बैठक में संचालन प्रतिफलों में वृद्धि करने तथा आगामी पर्व-त्यौहारों के दृष्टिगत शत-प्रतिशत संचालन सुनिश्चित करने के संबंध में समीक्षा की गई। इसके साथ ही यात्री सेवाओं की गुणवत्ता, सड़क सुरक्षा, संविदा च���लकों की भर्ती, ईंधन औसत एवं राजस्व संग्रहण सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
प्रबंध निदेशक महोदय द्वारा समस्त क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं सेवा प्रबंधकों को निर्देश दिए गए कि शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्वों के अवसर पर यात्री सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में अपर प्रबंध निदेशक डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा, वित्त नियंत्रक श्री सतीश कुमार सिंह सहित मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। समस्त क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सेवा प्रबंधक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुए।
#UPSRTC #UPRoadways #reviewmeeting