"बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ"
ये अभियान नहीं एक जुमला है।
प्रदेश में बेटियों को पढ़ाने के नाम पर सरकार करोड़ों खर्च कर रही है लेकिन गोंडा में हज़ारों बच्चियां स्कूल नहीं जा पा रही।
भाजपा सरकार में बड़े पैमाने पर हो रहे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही शिक्षा व्यवस्था।
बड़े हर्ष के साथ हमने यूक्रेन से लौटो हजारों छात्रों का स्वागत अपनी धरती पर किया था।महीनों चले संघर्ष के बावजूद हमने अपने बच्चों को भारतीय संस्थानों में समायोजित नहीं किया।
अब इन्हें डिग्री पूरी करने के लिए दूसरे देशों का रास्ता दिखा दिया।
क्या हम इतना ही कर सकते हैं?
देश में शिक्षा मुफ्त होनी चाहिए, ताकि गरीब से गरीब के बच्चों को भी अपनी प्रतिभा साबित करने का मौका मिल सके !
अगर आप सहमत हैं तो कृपया RT करके आगे भेजिए !
ये बेहद चिंता का विषय है कि देश में क़रीब एक-तिहाई छात्रों में एकाग्रता की कमी है।
हमारे भविष्य पर जो आँच आ रही है उसे केन्द्र सरकार को संज्ञान में लेना चाहिए।
क्या इन छात्रों की व्यथा शिक्षा मंत्री सुन रहे हैं ?
जवानों को अग्निवीर बनाकर झांसा दिया जा रहा है कि चार साल बाद अर्धसैनिक बलों में नौकरी देंगे, लेकिन अर्धसैनिक बलों के पद खत्म करके उसे प्राइवेट किया जा रहा है।
तो क्या अब सीआईएसएफ को बाहर करके देश की आंतरिक सुरक्षा भी अडानी को सौंपी जाएगी?
शिक्षा ही इस दुनिया का सबसे बड़ा हथयार है, आप बच्चों को केवल शिक्षित बनाए, दुनिया की सारी जंग वे स्वतः जीत लेंगे ।
पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात शिक्षाविद और भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती "शिक्षक दिवस" की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं !!
#TeachersDay
महान विद्वान, शिक्षाविद् और भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न से सम्मानित, डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाये जाने वाले शिक्षक दिवस पर देश के सभी शिक्षकों को "शिक्षक दिवस" की हार्दिक शुभकामनाएं।🙏💐
शिवराज सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है, मध्यप्रदेश में 4 साल बाद मात्र 4000 पदों पर भर्ती निकली थी लेकिन 2 महीने बीत जाने के बाद भी अब तक 31 हज़ार उम्मीदवार रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे हैं।