लखनऊ मेट्रो से पुराने शहर को मिलेगी नई कनेक्टिविटी
ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के तहत चारबाग से चौक तक भूमिगत मेट्रो स्टेशन विकसित किए जाएंगे। आधुनिक मेट्रो नेटवर्क से पुराने शहर में आवागमन अधिक सुगम और सुविधाजनक होगा।
#LucknowMetro#UPInfra#Connectivity
विंध्य एक्सप्रेस-वे से कनेक्टिविटी को नई गति
प्रयागराज से सोनभद्र तक 333 KM लंबा विंध्य एक्सप्रेस-वे 71 गांवों से होकर गुजरेगा और गंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा। इससे क्षेत्र में आवागमन, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
#UPInfrastructure#VindhyaExpressway#Connectivity
बाबतपुर एयरपोर्ट तक सफर होगा और सुगम
वाराणसी में एनएच-31 से बाबतपुर एयरपोर्ट तक मार्ग का सिक्सलेन विस्तार होगा। चौड़ी सड़क, बेहतर सर्विस लेन और आधुनिक सुविधाओं से एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी।
#UPInfra#RoadConnectivity#Varanasi
चित्रकूट में औद्योगिक विकास को नई गति
निवेश प्रस्तावों और GBC 5.0 के लिए तैयार परियोजनाओं से चित्रकूट में औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार होगा। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
#IndustrialGrowth#Investment#Employment
डबल इंजन सरकार में सद्गुरु संत रविदास जी महाराज की पावन जन्मभूमि सीर गोवर्धनपुर में उनकी भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई है। साथ ही, यहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्थाओं के साथ कनेक्टिविटी का भी व्यापक विकास किया गया है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
कोहरे में सुरक्षित सफर, गति सीमा का पालन जरूरी
यमुना एक्सप्रेस-वे पर 25 नवंबर से 15 फरवरी तक अधिकतम गति सीमा 75 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गई है। फॉग लाइट, रिफ्लेक्टिव टेप और जागरूकता संदेशों के जरिए यात्रियों की सुरक्षा एवं सुगम यातायात सुनिश्चित किया जाएगा।
#YamunaExpressway
आज हमने प्रदेश के लगभग मृतप्राय हो चुके MSME सेक्टर को पुनर्जीवित कर One District One Product (ODOP) के माध्यम से उसकी बेहतरीन ब्रांडिंग की है। इस सेक्टर से यूपी के सवा तीन करोड़ लोग रोजगार प्राप्त कर रहे हैं।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
जल परिवहन को मिलेगी नई दिशा, नदी आधारित पर्यटन और माल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा।
उत्तर प्रदेश अंतर्देशीय जलयान नियमावली-2026 से यात्रियों की सुरक्षा, व्यवस्थित संचालन और जल परिवहन व्यवस्था होगी और मजबूत।
गारमेंट उद्योग से पूर्वांचल में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
गीडा के प्रदेश के पहले गारमेंट पार्क में 101 औद्योगिक भूखंड विकसित किए गए हैं। स्थानीय उद्यमियों ने फैक्ट्री स्थापना की पहल की है। कटाई, सिलाई और पैकेजिंग इकाइयों से महिलाओं एवं युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
आज यूपी वाले गर्व से कहते हैं कि उत्तर प्रदेश Expressway प्रदेश है। यहां कई International Airports हैं, बड़ी-बड़ी Universities बन रही हैं और Tourism का विस्तार हो रहा है। मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग की बड़ी फैक्ट्रियां हैं और अब Semiconductor निर्माण की फैक्ट्री भी बन रही है।
-प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
#PMModi4SkilledYouth
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर औद्योगिक विकास को गति
बाराबंकी में ₹221.42 करोड़ से औद्योगिक क्लस्टर विकसित होगा। इससे उद्योग, भंडारण और माल ढुलाई सुविधाओं का विस्तार होगा तथा रोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसर सृजित होंगे।
#UPInfra#PurvanchalExpressway#IndustrialDevelopment
गंगा एक्सप्रेस-वे से औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार!
मेरठ के बिजौली में अमेरिकी कंपनी बॉल बेवरेज पैकेजिंग के ₹3,000 करोड़ के निवेश से विनिर्माण, सहायक उद्योगों और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों का होगा सृजन।
#GangaExpressway#IndustrialGrowth#Investment
छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर कनेक्टिविटी और सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था।
आस्था के इस पावन पर्व को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए उत्तर प्रदेश पूरी तरह तैयार।
#महापर्वछठ