#LakhimpurKheri की थारू जनजाति द्वारा निर्मित हस्तशिल्प उत्पाद गजब के होते हैं। यहां विभिन्न सामग्रियों से बैग, थैले, डलिया, कवर, चप्पल आदि उत्पाद बनाए जाते हैं। उत्पाद मजबूत व टिकाऊ होने के साथ ही आकर्षक भी होते हैं।
#AatmanirbharBharat#VocalForLocal#ODOP
शेरवानी या कुर्ता-पायजामा पहनने में असली मज़ा तब आता है जब पैर में चमड़े की जूती भी हो। #Hamirpur की तरफ नज़र घुमाइए, एक से एक शानदार जूतियां आपको यहां मिलेंगीं। पारंपरिक तरीके से बनने वाली जूतियां लाजवाब और सालों साल चलने वाली होती हैं।
#AatmanirbharBharat#VocalForLocal#ODOP
#Raebareli के लकड़ी के उत्पाद खास हैं, बेमिसाल हैं। यहां मुख्य रूप से लकड़ी से सजावटी एवं कलात्मक हस्तशिल्प के साथ ही दरवाजे, कुर्सियां, पलंग, सोफा आदि उपयोगी वस्तुएं भी बनाई जाती हैं। इन उत्पादों की आसपास के जनपदों में काफी मांग है।
#AatmanirbharBharat#VocalForLocal#ODOP
प्रधानमंत्री सवा करोड़ लोगों को रोजगार देने के कार्यक्रम में ऑनलाइन शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान एमएसएमई इकाइयों को कर्ज भी बांटा जाएगा। इससे पहले बीते महीने प्रदेश सरकार ने 57,000 एमएसएमई ईकाईयों को 2,002 करोड़ रुपये का कर्ज एक ही दिन में बांटा था।
#योगी_का_आत्मनिर्भर_UP
प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर व्यवस्था की जा रही है। मुझे लगता है कि देश के करोड़ों प्रवासी श्रमिक इससे लाभान्वित होंगे: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी