विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून)
प्रकृति हमारी सबसे अमूल्य धरोहर है। स्वच्छ वायु, शुद्ध जल और हरियाली से भरपूर पर्यावरण ही स्वस्थ और सुरक्षित जीवन की आधारशिला है।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के साथ बढ़ाएं आत्मनिर्भरता की ओर अपना कदम!
अब Manufacturing एवं सेवा क्षेत्र (Service Sector) में अपना व्यवसाय शुरू करना हुआ और भी आसान।
सरकार की सहायता से प्राप्त करें आसान शर्तों पर ऋण एवं आकर्षक मार्जिन मनी सब्सिडी का लाभ।
✅ Manufacturing क्षेत्र हेतु ₹50 लाख तक का ऋण
✅ सेवा क्षेत्र (Service Sector) हेतु ₹20 लाख तक का ऋण
✅ 15% से 35% तक मार्जिन मनी सब्सिडी
✅ युवाओं, महिलाओं, SC/ST/OBC एवं अल्पसंख्यक वर्ग को विशेष लाभ
स्थानीय उत्पादों को नई पहचान और उद्यमियों को आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार की ODOP मार्जिन मनी योजना एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस योजना के अंतर्गत चयनित ODOP उत्पादों के विनिर्माण हेतु कारीगरों एवं उद्यमियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है,
जिससे स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलता है और रोजगार के नए अवसर सृजित होते हैं।
यदि आप भी अपने जनपद के पारंपरिक उत्पाद से जुड़ा व्यवसाय स्थापित या विस्तारित करना चाहते हैं, तो ODOP मार्जिन मनी योजना का लाभ उठाकर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाएं।
₹5 लाख तक का ब्याज मुक्त एवं गारंटी मुक्त ऋण पाकर युवा अपने व्यवसाय की शुरुआत कर रहे हैं और नए रोजगार के अवसर सृजित कर रहे हैं।
अब हर युवा बनेगा उद्यमी, आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की यही है नई पहचान।
📞अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 9129-987-111
#CMYUVA#YogiAdityanath#UPMSME
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (CM YUVA) युवाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान ✨
माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाया जा रहा है।
@CMOfficeUP
उत्तर प्रदेश का MSME क्षेत्र आज विकास, नवाचार और रोजगार सृजन की नई पहचान बन रहा है।
माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में प्रदेश में उद्योगों को प्रोत्साहन, उद्यमियों को नई सुविधाएं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के अवसर निरंतर बढ़ रहे हैं।
@CMOfficeUP@UPGovt
यह पहल स्थानीय उद्यमियों, विक्रेताओं एवं कारीगरों के लिए रोजगार एवं आर्थिक अवसरों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ प्रदेश की समृद्ध पाक-सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान प्रदान करेगी।
@CMOfficeUP@UPGovt @myogi_adityanath @hanshraj4bjp@Bhupendraupbjp
उत्तर प्रदेश की ‘एक जनपद, एक व्यंजन (@UP_ODOC)’ पहल को प्रोत्साहित करने हेतु लखनऊ विकास प्राधिकरण (@LkoDevAuthority) द्वारा गोमती नगर के विभूति खंड, गोमती नगर रेलवे स्टेशन के निकट 8,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में ‘ODOC पार्क’ विकसित किया जाएगा।
यह परियोजना दिल्ली हाट की अवधारणा पर विकसित की जा रही है, प्रदेश के विभिन्न जनपदों के पारंपरिक व्यंजनों को एकीकृत मंच प्रदान किया जाएगा। प्रस्तावित पार्क में 40 से अधिक फूड कियोस्क, बैठने की व्यवस्था, सौंदर्यीकरण एवं स्वच्छता संबंधी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
#ODOC
माननीय कैबिनेट मंत्री श्री @Bhupendraupbjp (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग - MSME) ने आज उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, जनपद कानपुर में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
इस अवसर पर माननीय सदस्य विधान परिषद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संतोष सिंह जी तथा जिलाध्यक्ष श्री शिवराम सिंह जी भी उपस्थित रहे।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार MSME क्षेत्र को सशक्त बनाने, उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा रोजगार के नए
नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री @Bhupendraupbjp जी ने बुधवार को सूक्ष्म, मध्यम एवं लघु उद्योग विभाग (MSME) का कार्यभार संभाल लिया। उनके साथ विभाग के नए राज्यमंत्री @hanshraj4bjp जी भी थे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री @narendramodi जी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन और
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में उद्योगों के लिए सकारात्मक माहौल बना है। प्रदेश में 96 लाख छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां हैं। इनसे करीब तीन करोड़ लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल रहा है।