माननीय प्रधानमंत्री जी श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर जनपद अल्मोड़ा के मुख्यालय एवं समस्त विकास खण्डों में NRLM की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं एवं लखपति दीदियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर आशीर्वाद का दिया जलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई।
दिनांक 12 सितंबर 2026 को माननीय ग्रामीण विकास मंत्री भारत सरकार द्वारा वर्चुअल माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम में जनपद अल्मोड़ा में जनपद स्तर पर विकास भवन अल्मोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया.
हरेला पर्व पर "एक पेड़ माँ के नाम" कार्यक्रम के तहत विकास खण्ड परिसर व ग्राम सैली सुनौली, विजयपुर , रावलसेरा ,डढोली व अन्य ग्राम पंचायतों में समूहों की महिलाओं व विकास खण्ड स्टाफ द्वारा फ़लदार पौधों व चौड़ी पत्ती वाले पौधों का रोपण किया गया ।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अन्तर्गत जनपद अल्मोड़ में विकास खंड हवालबाग के विकास स्वायत्त सहकारिता” (CLF) द्वारा आजीविका संवर्धन हेतु ‘फूड- वैन’ संचालन की शुरुआत की गई।
इस वैन का उद्घाट राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने किया।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अन्तर्गत जनपद अल्मोड़ में विकास खंड हवालबाग के विकास स्वायत्त सहकारिता” (CLF) द्वारा आजीविका संवर्धन हेतु ‘फूड- वैन’ संचालन की शुरुआत की गई।
इस वैन का उद्घाट राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने किया।
दिनांक 02/06/2025 को RBI हवालबाग में एक दिवसीय बैंकर्स अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गयी, जिसमें समस्त बैंको के जिला समन्वयक, DTE एनआरएलएम, समस्त विकास खण्डों के बीएमएम उपस्थित रहे। प्रशिक्षण NIRD हैदराबाद से आये हुवे NRP महोदय द्वारा दिया गया।
दिनांक 02/06/2025 को लमगड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत शहर फाटक में कृषि विभाग की गोष्टी का आयोजन किया गया था जिसमें कृषि विभाग सहकारिता विभाग उद्यान विभाग अन्य लोग उपस्थित रहे जिन्होंने खेती से संबंधित समस्याओं के बारे में सुना और समस्याओं का निराकरण करा
दिनांक 03/06/2025 को यूजीपी बैंक जैंती शाखा प्रबंधन से मुलाकात की लंबित सीसीएल पर चर्चा की और मां बाराही समूह की दस्तावेज तैयार किये और जिला सहकारी बैंक में बैंक मैनेजर से सीसीएल रिनुअल पर चर्चा की
धौलादेवी के ग्राम पंचायत खोला में ग्राम संगठन की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें ग्राम संगठन से जुड़े समूह के पदाधिकारियों/ सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में ग्राम पंचायत को मॉडल ग्राम बनाने हेतु चर्चा की गयी, सभी विभागों द्वारा अपने विभाग से संबंधित योजनाओ की जानकारी दी गयी
दिनांक 28/05/2025 को
ईटीसी हवालबाग में दो दिवसीय बैंक सखी प्रशिक्षण के प्रथम बैच का शुभारम्भ सहायक परियोजना निदेशक महोदय तथा एनआईआरडी हैदराबाद से आये हुवे प्रशिक्षक महोदय द्वारा किया गया।
दिनांक 22/05/2025 को विकास खण्ड हवालबाग के ग्राम पंचायत झसियाटाना में NRLM द्वारा गठित शुभम ग्राम संगठन की बैठक में समूह सदस्यों को स्वरोजगार, धूप अगरबत्ती प्रशिक्षण,आर एफ धनराशि,सी आई एफ धनराशि व कृषि विभाग से मिलने वाले यन्त्र के बारे में जानकारी दी गई
विकास खंड धौलादेवी के ग्राम पंचायत पपगाढ़ में आशा समूह की महिलाओं के द्वारा 50 वर्ग मीटर के पॉलीहाउस में टमाटर की बहुत अच्छी खेती की जा रही है जिसमें महिलाओं की आजीविका संवर्धन का बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है ।
दो clf सोमनाथ और ऋद्धि सिद्धि की मासिक बैठक में प्रतिभाग किया जिसमें fnhw के कार्यक्रम के शुरुआत करने के बारे में clf के पदाधिकारी को बताया गया और कैसे इसे इंप्लीमेंट किया जाना है इसके बारे जानकारी दी गई
विकासखंड भिकियासैंण मैं खंड विकास अधिकारी महोदय द्वारा महाकालेश्वर ग्रोथ सेंटर में बी ओ डी मेंबर के साथ बैठक की गई एवं कार्य योजना पर चर्चा की गई साथ ही आजीविका गतिविधियों कन्वर्जेंस के बारे में बताया गया व मशीनों का निरीक्षण किया गया।