हर वक्त कुछ सीखने की कोशिश में लगा. News Editor @AmarUjalaNews, Ex - News Editor @NEWJplus, Correspondent @ZEEUPUK @ZeeNewsHindi, Reporter @News18India
ये वाला आशीर्वाद बनाए रखिए सर @awasthis
दिल्ली से लखनऊ तक का सफर तय करके आपने हिम्मत, मुस्कुराहट और अपनापन जो दिया है... वादा है आपसे के जल्द ही अपने पैरों पर चलकर शुक्रिया अदा करने आऊंगा...
उत्तर प्रदेश में पिछली SIR के बाद अब मतदाताओं की संख्या बढ़ गई. कुल 18 लाख 84 हजार 113 मतदाता बढ़ गए.
1. अप्रैल में आई सूची में 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता थे जो अब बढ़कर 13 करोड़ 58 लाख 68 हजार 905 हो गए हैं.
2. सबसे ज्यादा महिला वोटर बढ़ी हैं. महिला मतदाताओं में कुल 10 लाख 96 हजार 828 वोटर जुड़े हैं.
3. खास बात ये है कि जेनजी या फर्स्ट टाइम वोटरों की संख्या घट गई है, आज आई नई लिस्ट में 18-19 साल के 5 लाख 80 हजार 008 वोटर कम हो गए.
4. प��रुष मतदाता भी बढ़े हैं वहीं, थर्ड जेंडर के वोटर कम हो गए.
आज नहीं होगी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर होने वाली बैठक।
कल सोनिया गांधी की किताब के विमोचन के मौके पर हुई अच्छे माहौल में मुलाकात के बाद आज तल्खी से बचे रहने और विवाद से दूरी बनाए रखने की कोशिश...
समाजवादी पार्टी से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये सीटों के बंटवारे पर बात क���ने के लिए कांग्रेस की ओर से ये लोग होंगे जिम्मेदार -
1. प्रियंका गांधी वाड्रा
2. के सी वेणुगोपाल
3. राजेंद्र पाल गौतम
4. आराधना मिश्रा मोना
5. इमरान मसूद
मथुरा जाने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले की फाइल को ओके कर दिया था. वाराणसी और कानपुर के कमिश्नर बदल दिए गए तो ग्रेटर नोएडा के सीईओ भी बदले गए. चंदौली, गोंडा, जौनपुर, श्रावस्ती और शामली के डीएम भी बदले गए. मुख्यमंत्री के विशेष सचिव भी नए बने.
उत्तर प्रदेश में 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले की पूरी सूची ये रही -
1. के विजयचन्द्र पाण्डियन
वर्तमान तैनाती: मंडलायुक्त, कानपुर; आयुक्त एवं निदेशक, उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग; प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य वस्त्र निगम लिमिटेड; प्रबंध निदेशक, स्टेट स्पिनिंग कंपनी लिमिटेड; प्रबंध निदेशक, स्टेट यार्न कंपनी लिमिटेड; प्रबंध निदेशक, सहकारी कताई मिल्स संघ लिमिटेड तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क औद्योगिक विकास प्राधिकरण
नवीन तैनाती: मंडलायुक्त, वाराणसी
2. एस राजलिंगम
वर्तमान तैनाती: मंडलायुक्त, वाराणसी
नवीन तैनाती: मंडलायुक्त, कानपुर
3. रविकुमार, एनजी
वर्तमान तैनाती: मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा; स्थानिक आयुक्त तथा आयुक्त, एनसीआर
नवीन तैनाती: मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण तथा आयुक्त एवं निदेशक, उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग
4. बलकार सिंह
वर्तमान त��नाती: मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण
नवीन तैनाती: मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा; स्थानिक आयुक्त तथा आयुक्त, एनसीआर
5. सौम्या अग्रवाल
वर्तमान तैनाती: श्रमायुक्त
नवीन तैनाती: प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य वस्त्र निगम लिमिटेड; प्रबंध निदेशक, स्टेट स्पिनिंग कंपनी लिमिटेड; प्रबंध निदेशक, स्टेट यार्न कंपनी लिमिटेड; प्रबंध निदेशक, सहकारी ��ताई मिल्स संघ लिमिटेड तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार
6. अनिल कुमार सिंह
वर्तमान तैनाती: अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग), सहकारी समितियां
नवीन तैनाती: जिलाधिकारी, भदोही तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी, भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण
7. शैलेश कुमार
वर्तमान तैनाती: जिलाधिकारी, भदोही तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी, भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण
नवीन तैनाती: जिलाधिकारी, चंदौली
8. चन्द्र मोहन गर्ग
वर्तमान तैनाती: जिलाधिकारी, चंदौली
नवीन तैनाती: विशेष सचिव, मा. मुख्यमंत्री
9. रमेश रंजन
वर्तमान तैनाती: अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, लखनऊ
नवीन तैनाती: जिलाधिकारी, गोंडा
10. प्रियंका निरंजन
वर्तमान तैनाती: जिलाधिकारी, गोंडा
नवीन तैनाती: विशेष सचिव, नगर विकास
11. उमेश मिश्रा
वर्तमान तैनाती: स्थानांतरणाधीन विशेष सचिव, नगर विकास
नवीन तैनाती: जिलाधिकारी, जौनपुर
12. सैमुएल पॉल, एन0
वर्तमान तैनाती: जिलाधिकारी, जौनपुर
नवीन तैनाती: अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग), सहकारी समितियां
13. मनोज कुमार राय
वर्तमान तैनाती: विशेष सचिव, नागरिक सुरक्षा एवं राजनीतिक पेंशन
नवीन तैनाती: जिलाधिकारी, श्रावस्ती
14. अन्��पूर्णा गर्ग
वर्तमान तैनाती: जिलाधिकारी, श्रावस्ती
नवीन तैनाती: विशेष सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार
15. आलोक यादव
वर्तमान तैनाती: जिलाधिकारी, शामली
नवीन तैनाती: विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स
16. प्रवीण वर्मा
वर्तमान तैनाती: अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा
नवीन तैनाती: जिलाधिकारी, शामली
"हारिए न हिम्मत बिसारिये न राम"
समय कैसा भी हो एक दिन इसे कट ही जाना है!
ईश्वर शीघ्र ही आपको स्वस्थ करें ऐसी प्रार्थना है मेरी 🙏
आप बहुत साहसी और बहादुर इंसान है आपके सामने यह कुछ भी नहीं।