या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
सभी प्रदेशवासियों को #नवरात्रि के पावन पर्व की शुभकामनाएं।
माँ दुर्गा आपको सुख, शांति, यश, सम्पदा और कीर्ति प्रदान करें। माँ अम्बे का आशीर्वाद हम सब पर सदैव बना रहे।
जय माता दी!
आज छत्तीसगढ़ की महान जनता द्वारा सौंपी गयी जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए राज्य के तीसरे मुख्यमंत्री के रूप में महामहिम राज्यपाल महोदया की उपस्थिति में शपथ ग्रहण की.
आज से मेरा प्रदेश ही मेरा परिवार है और मैं इस पारिवारिक जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए सदैव कार्यरत बना रहूँगा.
कांग्रेस @INCChhattisgarh के अध्यक्ष @Bhupesh_Baghel जी ने आज #चुनावी_शंखनाद का आगाज किया ,काँग्रेस अध्यक्ष ने स्थानीय राधा कृष्ण मंदिर में शंख बजाकर चुनाव अभियान की शुरुआत की।
अगर अराजकता, हिंसा के पैमाने पर जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लागू किया जा सकता है तो छग में क्यों नहीं? रमन सिंह के दमन से हरेक वर्ग परेशान है। आम जनता, पत्रकार से लेकर विधायक तक सुरक्षित नहीं हैं।
इसलिए हमारी मांग है कि छग में भी तत्काल प्रभाव से राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।
सुपेबेड़ा और आसपास के गांवों में दूषित पानी से 64 लोगों की जान जा चुकी है। विकास-विकास का शोर मचाने वाली रमन सरकार आम जनता को साफ पानी तक उपलब्ध नहीं करवा पा रही है।
आज मैं रमन सिंह के उसी 'विकास' को देखने जा रहा हूँ जो कि सुपेबेड़ा के लिए त्रासदी साबित हुआ है।