O My Leader I've Put My Faith In You
Didn't Met Anyone True Like You.
O My Leader You're My Hope
I'll Never Leave Your Rope.
O My Leader You're My Pride
Please Always Do Me Guide.
O My Leader You're The Best
I'll Be With You In Every Test. 👇
लखनऊ - सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज करेंगे प्रेस वार्त���
➡आज 12:30 बजे सपा कार्यालय में करेंगे प्रेस वार्ता
➡19, विक्रमादित्य मार्ग पर अखिलेश करेंगे प्रेस वार्ता.
#Lucknow @yadavakhilesh
अखिलेश जी, आपकी शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद।
उत्तर प्रदेश की जनता - ख़ासकर PDA की आवाज़ को - हम सड़क से संसद तक और भी मज़बूती से उठाते रहेंगे। साथ मिलकर, डटकर।
यूपी में अखिलेश यादव भी देंगे महिलाओं को कैश
◆ अखिलेश यादव ने 2027 में ‘स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना’ लाने की घोषणा की
◆ इस योजना के तहत महिलाओं के बैंक खातों में सीधे आर्थिक सहायता भेजी जाएगी, मोबाइल भी दिए जाएंगे
#AkhileshYadav | Akhilesh Yadav | @yadavakhilesh
प्रिय यंग एम्प्लॉयीज़
जो लोग एम्प्लॉयीज़ को 90 घंटे काम करने की सलाह दे रहे हैं कहीं वो इंसान की जगह रोबोट की बात तो नहीं कर रहे हैं क्योंकि इंसान तो जज़्बात और परिवार के साथ जीना चाहता है।
और आम जनता का सवाल ये भी है कि जब अर्थव्यवस्था की प्रगति का फ़ायदा कुछ गिने चुने लोगों को ही मिलना है तो ऐसी 30 ट्रिलियन की इकोनॉमी हो जाए या 100 ट्रिलियन की, जनता को उससे क्या। सच्चा आर्थिक न्याय तो यही कहता है कि समृद्धि का लाभ सबको बराबर से मिले, लेकिन भाजपा सरकार में तो ये संभव ही नहीं है।
साथ ही सलाह देनेवाले भूल गये कि मनोरंजन और फ़िल्म उद्योग भी अरबों रुपए इकोनॉमी में जोड़ता है। ये लोग शायद नहीं जानते हैं कि एंटरटेनमेंट से लोग रिफ़्रेश्ड, रिवाइव्ड और री-एनर्जाइज़्ड फ़ील करते हैं, जिससे वर्किंग क्वॉलिटी बेटर होती है।
ये लोग न भूलें कि युवाओं के सिर्फ़ हाथ-पैर या शरीर नहीं, एक दिल भी होता है जो खुलकर जीना चाहता है और बात घंटों काम करने की नहीं होती बल्कि दिल लगाकर काम करने की होती है।क्वांटिटी नहीं, क्वॉलिटी ऑफ़ वर्क सबसे ज़रूरी होता है। सच तो ये है कि युवाओं की रात-दिन की मेहनत का सबसे ज़्यादा लाभ सबसे ऊपर बैठे हुए लोगों को बैठे-बिठाए मिलता है, इसीलिए ऐसे कुछ लोग ‘90 घंटे काम करने’ जैसी इंप्रैक्टिकल सलाह देते हैं। आज जो लोग युवाओं को ये सलाह दे रहे हैं, वो दिल पर हाथ रखकर बताएं कि ये विचार उन्हें तब आया था क्या जब वो युवा थे और आया भी था और उन्होंने अपने समय में अगर 90 घंटे काम किया भी था तो फिर आज हम इतने कम ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी तक ही क्यों पहुँचे।
वर्क एंड लाइफ़ का बैलेंस ही मानसिक रूप से एक ऐसा स्वस्थ वातावरण बना सकता है, जहाँ युवा ��्रिएटिव और प्रॉडक्टिव होकर सही मायने में देश और दुनिया को और बेहतर बना सकते हैं।
अगर भाजपाई भ्रष्टाचार ही आधा भी कम हो जाए तो अर्थव्यवस्था अपने आप दुगनी हो जाएगी। जिसकी नाव में छेद हो उसकी तैरने की सलाह का कोई मतलब नहीं।
आपका
अखिलेश
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः03.03.2025
समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय 19 विक्रमादित्य मार्ग ��खनऊ में आज आशा और आशा संगिनी के एक प्रतिनिधिमण्डल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को सम्बोधित ज्ञापन राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल तथा विधायकगण श्री सचिन यादव एवं श्री हिमांशु यादव को सौंपकर अपनी दयनीय कार्यदशा की ओर ध्यान आकृष्ट किया।
ज्ञापन में कहा गया है कि आशा और संगिनी बहनों की 2005-2006 से नियुक्���ियां हुई थी जिनसे 24 घंटे काम लिया जाता है आज भी उन्हें इतना ही मानदेय मिलता है जितना पहले मिलता था। उनकी नियुक्ति मातृ-शिशुदर में कमी, परिवार नियोजन कार्य के लिए की गई थी किन्तु उनसे संस्थागत प्रसव कराने, आभा और आयुष्मान कार्ड बनाने, बच्चों के टीकाकरण, पोलियो की दवा पिलाने, मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान आदि में भी काम लिया जाता है।
आशा और आशा संगिनी की मांग है कि उन्हें मातृत्व वंदन योजना का 5 वर्षों से बकाया भुगतान हो, उन्हें परिवार सहित आयुष्मान कार्ड से जोड़ा जाए। सीएचसी, पीएचसी पर आवास-शौचालय सुविधा मिले, योग्यता पर ���्रमोशन हो, आशा संगिनी को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाए, कोविड महामारी के दौरान मृत आशाओं को बीमा का पैसा भी नहीं मिला।
आशा और आशा संगिनी को राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगे सदन से सड़क तक उठाई जाएगी। समाजवादी पार्टी उनके साथ है उन्हें न्याय दिलाया जाएगा।
आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति के प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मनीषा यादव, प्��देश महामंत्री श्रीमती संध्या सिंह, प्रदेश सचिव श्रीमती ऊषा पटेल, श्रीमती किरन तथा श्रीमती नीलम सिंह शामिल थी।
ज्ञापन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला सिंह, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती ऊषा सिंह के अतिरिक्त अनुराधा, रेनू राय, विनीता राय, कल्याणी सिंह, नीलम, सुशीला यादव, चंद्रा यादव, सुनीता वर्मा, कंचन दुबे, प्रमिला, सुनीता, चंद्रकला, शशिकला, सुमन यादव, सुमन सिंह, रामा सिंह, पूनम यादव, सरोज सिंह, पारूल, ममता, संगीता, अनीता देवी यादव, प्रेमलता यादव, ललिता यादव, सविता देवी यादव, श्रीदेवी यादव, माधुरी, बसंती देवी, रिंकीश्री, रेनू, रजिया, अनुराधा, स्नेहलता, सपना, निशा, गिरिजा, मेहरूननिशां, गीता बर्नवाल, जयंती देवी, माधुरी, विनीता देवी, मुन्नी देवी, सुनीता देवी, निर्मला चौबे, रेनू राय आदि के भी हस्ताक्षर रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
समाजवादी पार्टी, ��त्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः03.03.2025
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की नीतियों के प्रचार प्रसार हेतु सूबेदार मेजर मिथिलेश यादव “फ़ौजी“ प्रदेश सचिव सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा जौनपुर जनपद के केराकत विधानसभा के डोभी ब्लॉक में निःशुल्क नेत्र जाँच और ऑपरेशन का शिविर लगाकर कर 487 मरीज़ों की स्क्रीनिंग की गई।
शिविर में 177 लोगो की आँखों में मोतियाबिंद पाया गया। सभी मरीज़ों की आँखो का ऑपरेशन सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट में दिनांक 04 मार्�� को होगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मछलीशहर की लोकप्रिय युवा सांसद सुश्री प्रिया सरोज तथा पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः03.03.2025
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर श्री अब्दुल मन्नान उस्मानी निवासी जनपद लखीमपुर-खीरी को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मो0 इक़बाल खाँ कादरी द्वारा समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नामित किया गया है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः03.03.2025
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने अलीगढ़ जनपद के अल्हदादपुर बरला निवासी समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री संजीव यादव की माताजी श्रीमती बाला देवी (80वर्ष) के निधन पर गहरा शोक जताया।
श्री अखिलेश यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः03.03.2025
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने मिर्जापुर जनपद के समाजवादी पार्टी के जमालपुर के ब्लॉक कोषाध्यक्ष श्री श्याम विलास मंटू मौर्य के पिताजी श्री अयोध्या प्रसाद मौर्य (72वर्ष) के निधन पर गहरा शोक जताया।
श्री अखिलेश यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ विधायक श्री शिवपाल सिंह यादव जी ने नहरों के निर्माण एवं सिंचाई जैसे अहम मुद्दों को उठाया।