विषय: नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती एवं रिक्त पदों (12,075 शहरी व 48,883 ग्रामीण) के संबंध में माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री जी का साक्षात्कार लेने हेतु अनुरोध
आदरणीय रजत पांडेय जी,
सादर प्रणाम।
आशा है आप कुशल होंगे। उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा और युवाओं के रोज़गार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को आप मीडिया के माध्यम से लगातार प्रमुखता से उठाते रहे हैं, इसके लिए आपका आभार।
हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान सरकार द्वारा दिए गए आधिकारिक उत्तर में यह स्पष्ट हुआ है कि प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत:
शहरी क्षेत्रों में: 12,075 रिक्त पद
ग्रामीण क्षेत्रों में: 48,883 रिक्त पद
(कुल मिलाकर 60,958 रिक्त पद स्वीकृत/खाली हैं।)
विदित हो कि पिछले 7 वर्षों से उत्तर प्रदेश में कोई नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती नहीं आई है। यद्यपि मंत्री जी द्वारा हाल ही में केवल 11,508 शहरी क्षेत्रों के रिक्त पदों को भरने की बात कही गई है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के 48,883 पदों और शेष शहरी पदों को लेकर स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है।
लाखों डी.एल.एड./बी.टी.सी. और टी.ई.टी. पास अभ्यर्थी पिछले 7 सालों से नई शिक्षक भर्ती की राह देख रहे हैं। ऐसे में यह अत्यंत आवश्यक हो गया है कि माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री जी से इस विषय पर जवाबदेही तय की जाए।
अतः आपसे विशेष अनुरोध है कि आप जनहित के इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री जी का एक साक्षात्कार (Interview) लें और अभ्यर्थियों की ओर से निम्नलिखित मुख्य प्रश्न पूछें:
संपूर्ण पदों पर योजना: विधानसभा में स्वीकार किए गए 12,075 शहरी और 48,883 ग्रामीण रिक्त पदों को पूर्ण रूप से भरने के लिए शासन की क्या योजना है?
ग्रामीण क्षेत्रों के पद: जब 48,883 पद ग्रामीण क्षेत्रों में खाली हैं, तो केवल 11,508 शहरी पदों की ही घोषणा क्यों की गई? ग्रामीण क्षेत्रों के खाली पदों पर विज्ञापन कब तक जारी होगा?
7 साल का इंतजार: पिछले 7 वर्षों से कोई बड़ी भर्ती न आने के कारण ओवरएज हो रहे अभ्यर्थियों के भविष्य के लिए सरकार की क्या सोच है और एक समेकित (Combined) विज्ञापन कब तक आएगा?
आपके द्वारा लिया गया यह साक्षात्कार लाखों अभ्यर्थियों को सटीक जानकारी प्रदान करेगा और उनके भविष्य को दिशा देने में अत्यंत मददगार साबित होगा।
आशा है आप बेरोजगार युवाओं की इस आवाज को प्राथमिकता देते हुए जल्द ही इस विषय पर रिपोर्टिंग/साक्षात्कार करेंगे।
सधन्यवाद,
आदरणीय सर,
@myogiadityanath
बेसिक शिक्षा विभाग में ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 48,000 प्राथमिक शिक्षक पदों पर विशेष ध्यान देते हुए नगर क्षेत्र के पदों को मिलाकर कुल 60,000 पदों का विज्ञापन जल्द से जल्द जारी करवाइए। #UPPRT_नगरीय_ग्रामीण_एक_साथ_दो
उपमुख्यमंत्री श्री @kpmaurya1 जी एवं शिक्षामंत्री @thisissanjubjp जी.. आपको ये सम्मानित पद केवल आपस मे भेंट करने को मिला है क्या.. प्रदेश मे पिछले 8 वर्षो से प्राथमिक शिक्षक भर्ती का कोई विज्ञापन नही आया, जबकि एक लाख से अधिक पद रिक्त है,शर्म करो! #UPPRT_नगरीय_ग्रामीण_एक_साथ_दो