वैष्णों देवी मंदिर में भी पाखण्डियों ने खेला कर दिया है,
चढ़ावे की 20 टन चाँदी नकली निकली है,
जिसकी कीमत 550 करोड़ रूपये है,
मंदिर में चढ़ावा चढ़ाना अपराध है, इससे भगवान नाराज होते हैँ,
@grok पूरा मामला बता फोटो सहित,
उत्तर प्रदेश –
जिला बिजनौर में एक बच्चा बीमार हुआ। पहाड़ी पंडित ने फैमिली से संपर्क किया। बच्चे की जान को खतरा बताया। पूजा–पाठ के लिए उसे हरिद्वार गंगा तट और श्यामपुर कांगड़ी स्थित काली माता मंदिर में ले गया। डर/अंधविश्वास का माहौल बनाकर फैमिली से 70 लाख रुपए ऐंठ लिए। फिर 10 रुपए के स्टांप पेपर पर लिखवा लिया कि अगर ये सब बात बाहर किसी को बताई तो काली माता के प्रकोप से बच्चे की मृत्यु हो जाएगी।
> फैमिली ने मकान बेचकर 38 लाख दिए
> मां ने जेवरात बेचकर 14 लाख दिए
> पिता ने अपनी जॉब पर 13 लाख का लोन लेकर पैसा दिया
> पूजा सामग्री के नाम पर 5 लाख रुपए दिए
बिजनौर पुलिस ने आज पहाड़ी पंडित उर्फ संजय शर्मा, मोनू चौधरी, यश चौधरी, कोमल सिंह को गिरफ्तार किया।
@Krishan_IPS
पाखंड ज्ञान देकर करोड़ पति बना "अनिरुदाचार्य" फोन पर व्यस्त है ...
अंधभक्त चेले चपेटे पैसों की करंसी बाबा के चरणों में परोस रहे हैं!
जब गौ मूत्र, गोबर , पवित्र है तो उसे क्यों नहीं चढ़ाते...
यह पीला बाबा कोई परिश्रम नहीं करता फ़िर भी करोड़ों की लक्ज़री कारों से चलते हैं, 🔥
धार्मिक ट्रस्ट के नाम पर टैक्स फ्री रहते हैं, आजीवन दान दक्षिणा अनुदान पर पलते हैं,
यह लोग बिजनेस करते हैं धर्म का, आस्थावान लोग बेचारे फंसते चले जाते हैं,
विभा सिंह अब भी लापता है, उसके साथ क्या हुआ कोई नहीं जानता ।
बीजेपी ने अपने 8 राज्य सभा उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।
जिसमें सामाजिक न्याय को ध्यान में रखतें हुए सीटो का बंटवारा किया है।
जिसमें 3 ओबीसी,
2 SC
2 ब्राह्मण
1 ठाकुर
उम्मीदवार दिया है।
साधुवाद बहन जी। 🙏🍁
आपके इस फैसले से बहुजन मूवमेंट के समर्थकों में फिर से एक उम्मीद जाग गई है। आप आकाश आनंद को यूपी में अपने निर्देशन में खुली छूट दे दीजिए। चमचों और पार्टी विरोधियों ने बसपा एवं आपके खिलाफ जो दुष्प्रचार फैलाया है, आकाश उन सभी को मुंहतोड़ जवाब सकते हैं।
आकाश आनंद की फिर से बीएसपी में वापसी हो गई है, बहनजी ने आकाश को राष्ट्रीय संयोजक बना दिया है।
बहनजी कभी इतनी कन्फ्यून वाली पॉलिटिक्स नहीं करती थी, आकाश को कभी अंदर कभी बाहर करने में काफी समय व्यर्थ गया।
अब BSP को पूरी ताकत से जुट जाना चाहिए, 2027 की जंग अब दूर नहीं है। आकाश आनंद की वापसी से BSP को बहुत मजबूती मिलेगी।
किंतु अगर अब बहनजी ने आकाश आनंद को पार्टी से निकाला तो BSP का कुछ नहीं हो सकता।
#BSP #AkashAnand
उत्तर प्रदेश –
लखीमपुर खीरी पुलिस ने नाबालिग लड़कों की परेड निकाली। उनसे कान पकड़वाए, पूरे मोहल्ले में घुमाया और माफी मंगवाई।
पुलिस का दावा है कि 6 लड़के पब्लिक प्लेस पर खड़े होकर लड़कियों को अश्लील इशारे कर रहे थे। 6 में से 3 लड़के नाबालिग हैं, जिनकी पुलिस ने न केवल खुद Video बनाकर पहचान उजागर की, बल्कि पब्लिक परेड भी कराई।
नाबालिगों के बारे में अदालतों का स्पष्ट आदेश है कि उनकी पहचान किसी भी तरह से सार्वजनिक न हो।
मुख्यमंत्री जी की निकासी का समय आ गया लेकिन लखनऊ में अपने घर के पास ही के क्षेत्र में जलभराव की निकासी नहीं कर पाये।
जिन्होंने कभी घर बनाया-बसाया हो वो ही परिवार के लिए घर का महत्व समझ सकते हैं।
कानपुर देहात : पुरानी रंजिश में दबंगों ने एक युवक के गले में पट्टा डालकर लाठी डंडों से जमकर पीटा। महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर युवक को मार मारकर किया लहूलुहान।
दबंगों द्वारा पिटाई करने से युवक की हुई दर्दनाक मौत। मृतक की बहन ने 6 लोगों पर केस दर्ज कराया। थाना शिवली क्षेत्र के जुरावरपुर गांव की वारदात।
स्पष्टीकरण: प्रेमानंद ये बात आसाराम के एक चेले को बता रहे हैं, मगर तब भी बहुत घटिया काम कर रहे हैं।
रेप साबित हो चुका हो, सज़ा हो चुकी हो तब ऐसे कहना-आसाराम मेरे राम हैं, चाहे माया का खेल खेलें चाहे प्रभु का खेल खेलें भगवान ही रहेंगे।
रेप माया का खेल है?
उत्तर प्रदेश –
कानपुर में साल 1986 में चोरी हुई। पुलिस ने रामप्रकाश नामक व्यक्ति को जेल भेज दिया। वह जेल से जमानत पर छूटा और लापता हो गया। कोर्ट ने वारंट जारी कर दिए। अब पता चला कि वो बरेली में आश्रम बनाकर ‘पागल बाबा’ नाम से रह रहा था। कानपुर पुलिस बरेली आई और 40 साल बाद अरेस्ट कर ले गई।
कार के बोनट पर पत्नी लटकी हुई है। पति अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अंदर बैठा है। दरअसल, पत्नी ने दोनों को एकसाथ पकड़ लिया। वो कार के आगे खड़ी हो गई। पति ने कार चलाई तो पत्नी बोनट पर लटकी रह गई।
📍मेरठ, उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने आज भदोही जिले का नाम बदलकर 'संत रविदास नगर भदोही' कर दिया। 32 साल में 5वीं बार इस जिले का नाम बदला गया है।
> 30 जून 1994 को मुलायम सिंह यादव सरकार ने वाराणसी से अलग कर नया जिला भदोही बनाया
> 4 दिसंबर 1997 को मायावती सरकार ने इसका नाम बदलकर 'संत रविदास नगर' कर दिया।
> 1999 में भाजपा सरकार के दौरान नाम 'संत रविदास नगर भदोही' किया गया।
> 2014 में अखिलेश यादव सरकार ने फिर से भदोही कर दिया।
> 2026 में योगी सरकार ने फिर से नाम बदला।
सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी 1891 में कलकत्ता में बनी। 1911 में जब ब्रिटिश भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली लाई गई तो लाइब्रेरी भी दिल्ली आ गई। इसमें साढ़े 8 लाख से ज्यादा दुर्लभ किताबें, पांडुलिपियां, पुराने सरकारी दस्तावेज और ऐतिहासिक रिकॉर्ड हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिस शास्त्री भवन में लाइब्रेरी चल रही है, उसे हटाया जाना है। 20 हजार करोड़ से बन रहे सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट में इस लाइब्रेरी को जगह नहीं मिली। कर्तव्य भवन-2 में सिर्फ 2 कमरे दिए जा रहे थे, जो इतनी बड़ी लाइब्रेरी के लिए नाकाफी थे।
अब सुप्रीम कोट ने 135 साल पुरानी लाइब्रेरी का स्वत: संज्ञान लिया है। कल सुप्रीम कोर्ट में इस केस की सुनवाई होगी।
दिल्ली–एनसीआर की सबसे ऊंची बिल्डिंग सुपरनोवा अब बदनामी के लिए जानी जा रही है। नोएडा में बनी इस बिल्डिंग में करीब 200 फ्लैट का इस्तेमाल AirBnb, Oyo, Booking डॉट कॉम कर रहे हैं। वह इन्हें कुछ घंटे स्टे के लिए किराए पर उठाते हैं। इस वजह से बिल्डिंग में बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ रही है। खासकर नए कपल की।
दो दिन पहले ही सुपरनोवा अपार्टमेंट एसोसिएशन ने एक नोटिस निकाला है कि अगर किसी फ्लैट मालिक ने अपने फ्लैट को इस तरह किराए पर देने के लिए लिस्टेड किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तक की जा सकती है।
इंस्टाग्राम पर अगर आप Supernova सर्च करेंगे तो सबसे ज्यादा वीडियो AirBnb में कुछ वक्त/घंटे ठहरने वाले कपल की मिलेंगी। आज नोएडा में जिस व्यक्ति ने सुपरनोवा के 43वें फ्लोर से कूदकर सुसाइड किया है, वह भी AirBnb में ठहरा था।