बीते 10 साल में भारत ने हर प्रयास में सफलता पाई है। विविधता में एकता को जीने के सरकार ने अपनी नीतियों और निर्णयों में एक भारत की भावना को लगातार मजबूत किया है। -प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी
सतना संसदीय क्षेत्र से लगातार पांचवी बार निर्वाचित लोकप्रिय सांसद सम्माननीय श्री गणेश सिंह जी को जन्म दिवस पर हार्दिक बधाई शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ्य एवम दीर्घायु जीवन की ईस्वर से कामना करते हैं ।
मेरे छोटे सुपुत्र विकल्प के विवाह समारोह के निमित्त विभिन्न मांगलिक आयोजनों और वर निकासी के पश्चात विवाहोत्सव हेतु गोवा के लिए प्रस्थान के कुछ अविस्मृत परिदृश्य.
#विवाहोत्सव#Vinam
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप दीर्घायु हों, सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें ईश्वर से यही कामना है।
आज मुझे भोपाल से दिल्ली आना था, पूसा में किसान मेले का उद्घाटन, कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक खेती मिशन की बैठक और चंडीगढ़ में किसान संगठन के माननीय प्रतिनिधियों से चर्चा करनी है।
मैंने एयर इंडिया की फ्लाइट क्रमांक AI436 में टिकिट करवाया था, मुझे सीट क्रमांक 8C आवंटित हुई। मैं जाकर सीट पर बैठा, सीट टूटी और अंदर धंसी हुई थी। बैठना तकलीफदायक था।
जब मैंने विमानकर्मियों से पूछा कि खराब सीट थी तो आवंटित क्यों की? उन्होंने बताया कि प्रबंधन को पहले सूचित कर दिया था कि ये सीट ठीक नहीं है, इसका टिकट नहीं बेचना चाहिए। ऐसी एक नहीं और भी सीटें हैं।
सहयात्रियों ने मुझे बहुत आग्रह किया कि मैं उनसे सीट बदल कर अच्छी सीट पर बैठ जाऊं लेकिन मैं अपने लिए किसी और मित्र को तकलीफ क्यों दूं, मैंने फैसला किया कि मैं इसी सीट पर बैठकर अपनी यात्रा पूरी करूंगा।
मेरी धारणा थी कि टाटा प्रबंधन के हाथ में लेने के बाद एयर इंडिया की सेवा बेहतर हुई होगी, लेकिन ये मेरा भ्रम निकला।
मुझे बैठने में कष्ट की चिंता नहीं है लेकिन यात्रियों से पूरा पैसा वसूलने के बाद उन्हें खराब और कष्टदायक सीट पर बैठाना अनैतिक है। क्या ये यात्रियों के साथ धोखा नहीं है?
क्या आगे किसी यात्री को ऐसा कष्ट न हो, इसके लिए एयर इंडिया प्रबंधन कदम उठाएगा या यात्रियों की जल्दी पहुंचने की मजबूरी का फायदा उठाता रहेगा।
@airindia
मैहर विधानसभा क्षेत्र से जनप्रिय विधायक श्री @office4shrikant जी, आपको जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं💐
जगत जननी आदिशक्ति देवी मां शारदा जी से आपके स्वस्थ, सुदीर्घ एवं प्रसन्नचित्त जीवन की मंगलकामना करता हूं।