एक देश मे दो विधान,दो प्रधान,दो निशान नही चलेगा के गगनभेदी नारे से भारत की अखंडता के लिए राष्ट्रवादी आंदोलन शुरू करने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक,महान शिक्षाविद, अभिजात देशभक्त डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जन्म जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रधांजलि... नमन...
#BJP4CGStatel
आज देश अखंड भारत के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जन्म-जयंती मना रहा है। सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का उनका विजन राष्ट्र निर्माण के हमारे संकल्प को नई ऊर्जा दे रहा है। इस अवसर पर उनके अमूल्य योगदान को समर्पित मेरा यह आलेख…
https://t.co/sbujuGllC0
भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। देश की जनता से लगातार प्राप्त जनादेश के आधार पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति उनके समर्पित नेतृत्व का प्रमाण है।
आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अंत्योदय का संकल्प साकार हुआ है और भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर पूरे आत्मविश्वास के साथ अग्रसर हुआ है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण से राष्ट्रीय चेतना को नई ऊर्जा मिली, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति ने राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ किया तथा आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई और सशक्त सैन्य अभियानों ने विश्व के समक्ष नए भारत के सामर्थ्य और आत्मविश्वास को स्थापित किया है।
साथ ही, उन्होंने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज वे विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में अग्रणी हैं और उनके नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
@narendramodi
#LongestServingElectedPMModi
जनविश्वास से परिपूर्ण 4399 दिनों की निरंतर राष्ट्रसेवा का कीर्तिमान।
भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का गौरव प्राप्त करने पर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
जिनके जीवन का प्रत्येक क्षण राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित है, जिनके लिए सेवा राजनीति नहीं, बल्कि साधना है, और जिनका संकल्प समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना है।
ऐसे सेवा-व्रती प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
12 वर्ष - सेवा के, सुशासन के और जनविश्वास के।
@narendramodi
#LongestServingElectedPMModi
यह रिकॉर्ड केवल वर्षों का नहीं, बल्कि जनता के अटूट विश्वास, निरंतर सेवा, कुशल नेतृत्व का है।
भारत के इतिहास में निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे कार्यकाल का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को हार्दिक बधाई।
#LongestServingElectedPMModi
देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में जनता की सेवा करने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मोदी जी के यह 12 वर्ष भारत के स्वाभिमान, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और देश को गुलामी की मानसिकता से मुक्त करने के रहे हैं।
नई संसद का निर्माण हुआ, तीन नए कानून लागू हुए, नई शिक्षा नीति और मातृभाषाओं में मेडिकल व इंजीनियरिंग शिक्षा का मार्ग प्रशस्त हुआ तथा आत्मनिर्भर भारत हर भारतीय का संकल्प बना। इन 12 वर्षों में एक तरफ देश की सीमाएँ सुरक्षित हुईं, कश्मीर से 370 समाप्त हुई, राम मंदिर का निर्माण हुआ, नक्सलवाद का अंत हुआ और आतंकवाद पर नकेल कस हर आतंकी घटना का मुँहतोड़ जवाब दिया, वहीं देश की सामूहिक शक्ति ने हीनता के भाव से बाहर निकलकर अपनी विरासत, संस्कृति और सामर्थ्य पर गर्व करना सीखा। देशवासियों को सुरक्षित बनाना और उनके खोए हुए आत्मसम्मान व गौरव को लौटाना मोदी जी की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
आज नया भारत पूरे आत्मविश्वास के साथ विश्व के हर मंच पर अपनी पहचान स्थापित कर रहा है और दुनिया एक सक्षम, सशक्त तथा नए भारत के उदय की साक्षी बन रही है।
#LongestServingElectedPMModi
माटी के लाल, सेवा के प्रतिमान आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी
यह कहानी है उस बालक की, जिसने मिट्टी के चूल्हे के धुएं में मां की पीड़ा देखी और आज करोड़ों परिवारों के जीवन में खुशहाली लाने का संकल्प लिया है।
भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री, सेवाव्रती श्री नरेन्द्र मोदी जी को नमन, जिन्होंने अपनी जड़ों को कभी नहीं भुलाया।
#LongestServingElectedPMModi
Under the leadership of Prime Minister Shri @narendramodi Ji, India’s economy continues to demonstrate remarkable resilience and sustained growth despite global uncertainties.
The GDP growth rate of 7.7% in FY 2025-26 and 7.8% in Q4 of FY 2025-26 reflects robust economic activity
हमारा संकल्प - राष्ट्रहित सर्वोपरि...
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आह्वान पर देशवासियों ने जनभागीदारी का एक और शानदार उदाहरण पेश किया है। विदेशी मुद्रा बचाने के संकल्प के साथ, नागरिकों ने सोने (Gold) की खरीदारी कम करके देशहित को सबसे ऊपर रखा। इसी का नतीजा है कि घरेलू गोल्ड डिमांड में 70% तक की भारी गिरावट आई है।
आइए, अपने छोटे-छोटे प्रयासों से भारत को और अधिक सशक्त बनाएं।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ में सरगुजा के प्रतिभाशाली धावक अनिमेष कुजूर तथा ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर मल्हार का उल्लेख किया जाना छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है।
यह प्रदेश की प्रतिभा, समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली विरासत और विकास यात्रा को राष्ट्रीय स्तर पर मिल रही पहचान का प्रमाण है। आज छत्तीसगढ़ अपनी उपलब्धियों, सांस्कृतिक वैभव और प्रतिभाओं के बल पर देश में एक विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है।
@narendramodi
#MannKiBaat
4 में से 3 नगर निगमों में कमल खिलाकर हिमाचल प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार के कुशासन को करारा जवाब दिया है।
ये नतीजे विकास, सुशासन और प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विजन पर जनता की स्पष्ट स्वीकृति हैं। कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और विफलताओं को जनता ने पूरी तरह खारिज करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया है।
यह जनादेश स्पष्ट संदेश देता है कि हिमाचल की जनता तुष्टिकरण, झूठे वादों और भ्रम की राजनीति नहीं, बल्कि विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण की राजनीति के साथ खड़ी है।
यह तो सिर्फ ट्रेलर है, पूरी तस्वीर 2027 के हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगी।
आज शिवनंदनपुर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर भाजपा अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क की तथा आमजन से भाजपा के पक्ष में मतदान कर प्रचंड विजय दिलाने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान जनता का उत्साह, स्नेह एवं समर्थन स्पष्ट रूप से यह संकेत दे रहा है कि शिवनंदनपुर नगर पंचायत में विकास, सुशासन और जनविश्वास के साथ भाजपा को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है।
आइए, शिवनंदनपुर के उज्ज्वल भविष्य के लिए भाजपा के संकल्प को और मजबूत बनाएं।
छत्तीसगढ़ में अपने अस्तित्व बचाने में लगी कांग्रेस पार्टी में एक-दूसरे को डुबोने का खेल चल रहा है। संगठन संभालने में असफल रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस सिंहदेव को 'दिल्ली चले जाना चाहिए' कहकर मजबूर कर रहे हैं, तो वहीं टी. एस सिंहदेव लगातार हार का रिकॉर्ड बनाने वाले दीपक बैज को अपना कार्यक्षेत्र मजबूत करने की सलाह दे रहे हैं।
कांग्रेस संगठन में गुटबाजी चरम स्तर पर पहुंच चुकी है। सब एक-दूसरे को तोड़ने, नीचा दिखाने और अपना उल्लू सीधा करने में लगे हैं।
आप ठीक कह रहे हैं @TS_SinghDeo जी बड़े नेता हैं।शायद आप उन्हें स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं? और दिल्ली जाने की सलाह दे रहे हैं
आप कब से प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठ कर कौन दिल्ली जाएगा यह तय करने लगे? AICC ने कोई नई जिम्मेदारी दी हैं या @bhupeshbaghel जी के इशारे पर कर रहे हैं?