शिक्षक केवल किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि जीवन जीने की कला, संस्कार और सही दिशा प्रदान करते हैं। एक अच्छे शिक्षक का मार्गदर्शन व्यक्ति के जीवन को नई ऊंचाइयों तक ले जाता है। इस पावन अवसर पर देश के सभी गुरुजनों को कोटि-कोटि नमन एवं शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से आपके जीवन में प्रेम, सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। मुरलीधर की मधुर मुस्कान आपके जीवन के सभी दुखों को दूर करे और हर कदम पर सफलता प्रदान करे।
जय श्री कृष्ण!
नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की!
.
.
#janmashtami
आइए, तिरंगे के सम्मान के साथ नए भारत के निर्माण का संकल्प लें और हर दिन देश की प्रगति में अपना छोटा सा योगदान दें।
#स्वतंत्रता_दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आज का दिन हमारे लिए गर्व, उत्साह और देशभक्ति का पर्व है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि एक मजबूत और समृद्ध भारत का निर्माण हम सभी की जिम्मेदारी है। हमारा देश विविधताओं से भरा है, लेकिन हमारी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम संकल्प लें कि अपने गांव, समाज और देश की तरक्की में अपना योगदान देंगे। सकारात्मक सोच, आपसी सहयोग और मेहनत के साथ हम अपने भारत को और मजबूत बना सकते हैं।
जितनी लिखे जाने के वक्त थीं। दशकों पहले प्रेमचंद जी द्वारा रचित किरदार आज भी समाज में आसानी से मिल जाते हैं। विश्व साहित्य जगत को मुंशी प्रेमचंद की रचनाएं निरंतर आलोकित कर रही हैं।
आज मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती पर उन्हें नमन।
.
.
#जयंती#munshipremchand
मुंशी प्रेमचंद जी ने अपने यथार्थवादी लेखन से किसानों, वंचितों व महिलाओं की समस्याओं के साथ-साथ समाज में व्याप्त कुरीतियों और व्यभिचारों पर भी प्रहार किए। मुंशी प्रेमचंद जी की दूरदर्शिता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनकी लिखी रचनाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं,
बल्कि समाज की असली पथप्रदर्शक है। कलाम साहब हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनकी यादें, बातें हमेशा याद रहेंगी, प्रेरणादायक रहेंगी।
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साहब की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन व श्रद्धांजलि।
#श्रद्धांजलि
"इंतज़ार करने वालों को सिर्फ उतना ही मिलता है,
जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं"
पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की ये बात सालों से युवाओं को राह दिखाती है, हमेशा दिखाती रहेगी। कलाम साहब का जीवन सिर्फ एक सफल व्यक्तित्व की यात्रा भर नहीं है,
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों, मित्रों, सहयोगियों और समस्त महाविद्यालय परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति। विनम्र श्रद्धांजलि।
उनका शिक्षा के प्रति समर्पण, अनुशासन और मानवीय व्यवहार सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
उनका निधन न केवल उनके परिवार और सहयोगियों, बल्कि पूरे शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके साथ बिताए गए पल और उनका स्नेहिल व्यवहार सदैव स्मृतियों में जीवित रहेगा।
स्वामी विवेकानंद जी ने विश्व के समक्ष भारत की जो अनुपम छवि प्रस्तुत की वह अद्वितीय है। अद्भुत भारतीय दर्शन से सम्पूर्ण विश्व को सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करने वाले स्वामी विवेकानंद जी को पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि और नमन।
स्वामी विवेकानंद जी कहते थे- उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाये। यह कथन अपने आप में संपूर्ण जीवन का सार है। स्वामी विवेकानंद जी ने जीवन जीने का जो तरीका बताया है, वो सफल जीवन की कुंजी है। वे कहते थे कि जितना बड़ा संघर्ष होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जब तक जीना, तब तक सीखना, अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है। स्वामी विवेकानंद जी के ये विचार क्रांतिकारी परिवर्तन लाने में सक्षम हैं, युवाओं को जीवन का सार समझा देने में सहायक हैं।