वाह रे यूपी का 'स्वस्थ' मॉडल!
बरेली में घंटों अस्पताल के चक्कर काटने के बाद जब इलाज नहीं मिला, तो एक बुजुर्ग अपनी बीमार पत्नी को ठेले पर ले जाने को मजबूर हो गया
बीमार पत्नी को ठेले पर लादकर भटकता बुजुर्ग बता रहा है कि मुख्यमंत्री जी की 'विश्व स्तरीय' स्वास्थ्य सुविधाएँ सिर्फ विज्ञापनों तक सीमित हैं।
स्वास्थ्य मंत्री के 'छापेमारी' के ढोंग और सरकार की झूठी ब्रांडिंग के नीचे प्रदेश का गरीब दम तोड़ रहा है।
सत्ता के अहंकार में डूबी सरकार को क्या इन बेबसों की चीखें सुनाई नहीं देतीं?
शर्मनाक!
आगामी 16 मई से सांसद @SanjayAzadSln जी के नेतृत्व में मेरठ जनपद से शुरू होने वाली "रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो" पदयात्रा को लेकर मेरठ जनपद में किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष @Ashok_Commando_ जी के नेतृत्व में किसान प्रकोष्ठ के साथियों के साथ महत्वपूर्ण तैयारी बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई!
#रोजगार_दो_सामाजिक_न्याय_दो
मोदी सरकार देश की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर रही है:
🔹 देश के 1 लाख स्कूलों में सिर्फ 1 शिक्षक है।
🔹 देश के 98,000+ स्कूलों में लड़कियों के लिए शौचालय नहीं है।
🔹 करीब 1 लाख स्कूलों में बिजली नहीं है।
🔹 UP-Bihar में लाखों शिक्षकों के पद खाली हैं।
— @SanjayAzadSln जी, राज्यसभा सांसद, AAP
नारी सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करने वाली BJP के राज में महिलाएं असुरक्षित:
🔹 महिला अपराध के 66,000+ मामलों के साथ उत्तर प्रदेश देश में नंबर 1 है।
🔹 महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश भी महिला अपराध में शीर्ष 5 राज्यों में शामिल हैं।
— @SanjayAzadSln जी, राज्यसभा सांसद, AAP
बदायूं की यह तस्वीर यूपी की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था का जीता-जागता प्रमाण है।
जब 3 घंटे तक 108 एम्बुलेंस नहीं आई, तो परिजन घायल युवक को ई-रिक्शा में चारपाई बांधकर अस्पताल ले जाने को मजबूर हो गए।
मुख्यमंत्री जी, विज्ञापनों वाले "स्वस्थ उत्तर प्रदेश" की हकीकत यही है।
स्वास्थ्य मंत्री जी के 'जांच के आदेश' और 'दौरे' केवल हेडलाइन बटोरने के लिए हैं, धरातल पर गरीब आज भी राम भरोसे है।
शर्मनाक!
नया सत्र शुरू हुए 40 दिन बीत गए, लेकिन यूपी के माध्यमिक स्कूलों में बच्चों के बस्ते आज भी खाली हैं!
मुख्यमंत्री जी, विज्ञापनों वाली 'विश्व स्तरीय शिक्षा' धरातल पर बिना किताबों के सिसक रही है।
क्या गरीब के बच्चों को पढ़ने का अधिकार नहीं? यह कैसी सरकार है जो बच्चों को किताबें तक मुहैया नहीं करा सकती?
शर्मनाक!
'बसंतकुंज की जनता को न्याय दो'
AAP सांसद @SanjayAzadSln जी का बसंतकुंज की जनता के साथ 'जनसंवाद'🙌
आम आदमी पार्टी 'उत्तर प्रदेश' बसंतकुंज की जनता के हक़ की लड़ाई लड़ेगी🔥
उत्तर प्रदेश में इन दिनों विकास नहीं, भ्रष्टाचार की इमारतें खड़ी हो रही हैं और फिर भरभराकर गिर रही हैं।
करोड़ों रुपये खर्च… बड़े-बड़े उद्घाटन… लेकिन हकीकत?
कुछ ही महीनों में ढहती पानी की टंकियां, घायल होती जनता और बर्बाद होता टैक्स का पैसा।
सवाल ये है कि “जल जीवन मिशन” जनता तक पानी पहुंचाने के लिए था या भ्रष्टाचारियों की तिजोरियां भरने के लिए?
आइए देखते हैं जिलेवार भ्रष्टाचार का काला चिट्ठा 👇
भ्रष्टाचार के टंकियों में डूब चुकी है 'भारतीय जनता पार्टी' ‼️
जलजीवन मिशन के अंतर्गत बनने वाली पानी की टंकियां भाजपा के भ्रष्टाचार के कारण जमींदोज हो रही हैं।
AAP सांसद @SanjayAzadSln जी ने लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीडियो के माध्यम से भाजपा के भ्रष्टाचार का किया पर्दाफाश 👇
1857 की क्रांति की भूमि मेरठ से 16 मई को पदयात्रा शुरू होगी, जो 20 मई को गाजियाबाद में समाप्त होगी।
उत्तर प्रदेश में जाति और धर्म के नाम पर भेदभाव चरम पर है। हमारी लड़ाई "रोजगार दो और सामाजिक न्याय दो" के लिए है।
यूपी में बेरोजगारों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं और छोटे-छोटे धंधे बंद किए जा रहे हैं। किसान, नौजवान, व्यापारी और माताएं-बहनें इस पदयात्रा का हिस्सा बनें
पदयात्रा से जुड़ने के लिए आप 7500040004 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं।
आइए, लोकतंत्र और संविधान को बचाने की इस मुहिम में शामिल हों!
: @SanjayAzadSln जी, राज्यसभा सांसद, AAP
ED बना BJP का "सुपारी किलर"
जहां भी चुनाव होते हैं, यह 'सुपारी किलर' सक्रिय हो जाता है और विरोधियों की राजनीतिक हत्या करता है।
बंगाल के बाद अब बीजेपी का "मिशन पंजाब" शुरू हो गया है। संजीव अरोड़ा के यहाँ तीन दिन की छापेमारी में कुछ नहीं मिला, तो दबाव बनाने के लिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
संजीव अरोड़ा पर मोबाइल निर्यात और टैक्स चोरी का आरोप "महामूर्खतापूर्ण" है।
मोबाइल का IMEI नंबर होता है, जिससे आसानी से निर्यात और कस्टम ड्यूटी की पुष्टि की जा सकती है, लेकिन मकसद सिर्फ उन्हें डराना और बीजेपी में शामिल करना है।
बीजेपी तानाशाही और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग से चुनाव जीतना चाहती है, लेकिन आम आदमी पार्टी डरने वाली नहीं है!
: @SanjayAzadSln जी, राज्यसभा सांसद, AAP
सांसद @SanjayAzadSln जी ने बीजेपी के "विकास" के दावों की खोली पोल!
आज़मगढ़ और आस-पास के जिलों में 524 कंपोजिट विद्यालयों में "AI आधारित स्मार्ट क्लास" का सपना धरा का धरा रह गया है। करोड़ों का सामान धूल फांक रहा है और क्लासरूम में ताले लटके हैं।
देश में हर घंटे एक किसान/खेतिहर मजदूर आत्महत्या करने को मजबूर है।
साल 2024 के आंकड़ों के मुताबिक, देश में 10,546 किसानों ने आत्महत्या की है।
इसमें बीजेपी शासित महाराष्ट्र शीर्ष पर हैं।
किसानों की आमदनी दोगुनी करने आए थे, लेकिन आज किसान मर रहा है और मोदी जी मौज कर रहे हैं।
बीजेपी का विकास सिर्फ विज्ञापनों में है, ज़मीनी हकीकत में सिर्फ़ बदहाली और तालेबंदी है!
: @SanjayAzadSln जी, राज्यसभा सांसद, AAP
AAP सांसद @SanjayAzadSln जी ने भाजपा सरकार में बर्बाद हुई शिक्षा व्यवस्था को किया EXPOSE‼️
नीति आयोग की रिपोर्ट ने भाजपा के विकास के दावों की पोल खोल दी है!
👉 देश में 98,592 स्कूलों में लड़कियों के लिए शौचालय नहीं।
👉 देश में 1.19 लाख स्कूलों में बिजली ही नहीं है
👉 देश में 1 लाख से अधिक स्कूल सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे।
👉बिहार जैसे राज्यों में 2 लाख से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं।
👉यूपी में 9508 स्कूल ऐसे है जहां 1 ही शिक्षक है।
नीति आयोग के आंकड़े बताते हैं कि पूरे भारत में 1 लाख स्कूल एक ही शिक्षक के दम पर हैं, जिसका 10% हिस्सा अकेले यूपी में है।
उत्तर प्रदेश में 'स्मार्ट मीटर' के नाम पर मची लूट के खिलाफ आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत!
जनता के आक्रोश और आम आदमी पार्टी के संघर्ष के आगे सरकार को झुकना पड़ा और 'प्रीपेड स्मार्ट मीटर' का फैसला वापस लेना पड़ा। लेकिन लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है, जब तक 'पोस्टपेड स्मार्ट मीटर' की धांधली बंद नहीं होती, हमारा आंदोलन जारी रहेगा!
: @SanjayAzadSln जी, राज्यसभा सांसद, AAP