पत्रकार सुरक्षा और कल्याण के मुद्दों पर राज्यपाल से मिला प्रेस क्लब, हजारीबाग का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन
अध्यक्ष उमेश प्रताप ने मांगों से संबंधित दी विस्तृत जानकारी @PMOIndia@santoshgangwar@JharkhandCMO@JharkhandPolice
कॉकरोच जनता पार्टी की बगावत और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मांग को हल्के में ना ले सरकार, देश बढ़ रहा है युवाओं का आक्रोश, जलकर राख हो जाएगा ।
जिन लोगों ने नक्शा से फोरेस्ट की हजारों एकड़ जमीन को गायब कर दिया, जीएम और खास महल का ग्रीन लैंड बेचकर करोड़पति बन गए अब वे लोग भी पेड़ पौधा लगाने और पर्यावरण बचाने का संदेश देते फिर रहे हैं।
देश में गरीबी, लाचारी, बेबशी पर जो राजनेता जो खूब बकवास करते रहते हैं उनकी SPG, Z+, Z, Y, X जैसी सुरक्षा पर प्रतिदिन औसतन लगभग 1.17 से 1.62 करोड़ और सालाना 400-600 करोड़ खर्च आता है। सामान्य सुरक्षा पर होने वाले खर्च जोड़ दीजियेगा तो तो यह खर्च सलाना एक हजार करोड़ तक जा सकता है।
@abhishekaitc@kharge@BJP4India इस घटना की घोर निंदा करता हूं, लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं हैं। शुभेंदु सरकार बदले की भावना से काम नहीं करें इससे समाज में अशांति उत्पन्न होगी। दोषियों को चिन्हित कर ठोस कार्रवाई होनी चाहिए।
आज से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह 993 महंगा होकर 3,000 के पार पहुंच गया है। होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसायियों को बड़ा झटका लगा है। मेडलिस्ट में व्याप्त तनाव के कारण कीमत में बढ़ोतरी हुई है।
@PMOIndia@HemantSorenJMM
एसबीएमसीएच में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की माजूदगी में दो पत्रकारों के साथ हुई मारपीट व दुर्व्यवहार की घटना में शामिल लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, पत्रकार सुरक्षा कानून को झारखंड में प्रभावी बनाने सहित अन्य मुद्दों को लेकर ज्ञापन। @HemantSorenJMM
प्रियांशु कुमारी ने 10वीं जैक बोर्ड परीक्षा में JharkhandTopper बनीं हैं। प्रियांशु इंदिरा गांधी बालिकाविद्यालय, हजारीबाग की छात्रा है। शिवांगी कुमारी (सिमडेगा), प्रेम कुमार साहू (रांची) और सन्नी कुमार वर्मा (रांची) ने 500 में से 498 अंक हासिल किया है।
हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं
कोयला, बालू और पत्थर का अवैध कारोबार झारखंड के लिए एक गंभीर आर्थिक और पर्यावरणीय समस्या बन गया है। इस काले धंधे में माफिया, पुलिस, खनन, वन विभाग, सफेदपोश और तथाकथित पत्रकार शामिल हैं, सबकी हिस्सेदारी तय है।
@HemantSorenJMM
@jharkhnadpoolice
@DC_Hazaribag
@SPHazaribsg
पहलगाम हमले की आज पहली बरसी है। निर्दोष नागरिकों की नृशंस हत्या की स्मृति हमें देश की एकजुटता और सुरक्षा सतर्कता बनाए रखने का संदेश देता है। देश के नागरिकों का बलिदान बेकार नहीं जाय इसके लिए शासन व्यवस्था को सजग रहने की जरूरत है।
🙏 श्रद्धांजलि।
अमेरिका-इजराइल ने न सिर्फ ईरान बल्कि संपूर्ण खाड़ी देशों के सामने सुरक्षा की गंभीर समस्या उत्पन्न कर दिया। भारत सहित पूरी दुनियां को इस पर पहल करते हुए युद्ध विराम करवाना चाहिए। इस मसले पर यूनाइटेड नेशन को अपनी चुप्पी तोड़कर तुरंत हस्तक्षेप करनी चाहिए।
@PMOIndia@UNHumanRights
रमजान के पाक महीने में पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में एक अस्पताल पर हवाई हमला कर 400 से अधिक लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना की मैं कड़ी निंदा करता हूं। इस नरसंहार की जांच कर यूनाइटेड नेशन कार्रवाई सुनिश्चित करें।
@UNHumanRights@PMOIndia@AmitShah
दूरदर्शन की मशहूर एंकर सरला माहेश्वरी जी के निधन की दु:खद सूचना मिली। उस वक्त दूरदर्शन पर परोसे जाने वाली खबरों के प्रति विश्वसनीयता हुआ करती थी। सरला जी की सादगी उनकी संदरता असली का गहना था।
सादर नमन, विनम्र श्रद्धांजलि...