किसी भी जाति, मत-मजहब अथवा संप्रदाय से जुड़े ईष्ट, देवी-देवताओं, महापुरुषों और साधु-संतों के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य है, किंतु विरोध के नाम पर अराजकता भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कोई भी व्यक्ति अगर आस्था के साथ खिलवाड़ करेगा, तो उसे कानून के दायरे में लाकर कठोरता पूर्वक सजा दिलवाई जाएगी।
प्रदेश में सभी की सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। @UPGovt पर्व एवं त्योहारों को सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है।
'विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत' के स्वप्नदृष्टा, 140 करोड़ देश वासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए अविराम साधनारत आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के माँ भारती की सेवा और लोक-कल्याण को समर्पित गौरवशाली 23 वर्ष आज पूर्ण हो गए हैं।
मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में बिना थके, बिना रुके, बिना डिगे आपकी 23 वर्षों की लोक साधना में आस्था, अस्मिता, आधुनिकता, अंत्योदय और अर्थव्यवस्था को संरक्षण और संवर्धन मिलने के साथ ही हर स्तर पर वंचित को वरीयता प्राप्त हुई है।
उनकी प्रत्येक नीति और हर योजना ने वंचितों और गरीबों के समग्र उत्थान को नए आयाम प्रदान किए हैं।
स्वामी समर्थ रामदास की 'उपभोग शून्य स्वामी' की संकल्पना और चाणक्य नीति सूत्र के 'राजा प्रथमोसेवक' की परिभाषा को साकार कर रहे प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में 'नया भारत' आज वैश्विक महाशक्ति बनने के मार्ग पर सतत अग्रसर है।
वे सच्चे अर्थों में आधुनिक भारत में 'सांस्कृतिक राष्ट्रवाद' के वास्तुकार हैं। उनका जीवन लोकतंत्र की जीवंत पाठशाला है।
सेवा, सुशासन और सुरक्षा को समर्पित प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायक 23 वर्ष हर जनप्रतिनिधि के लिए उत्कृष्ट मार्गदर्शक और पाथेय हैं।
माँ भारती को परम वैभव तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त करते 23 वर्षों की यशस्वी यात्रा के लिए प्रधानमंत्री जी को हार्दिक बधाई!
#23YearsOfSeva
हिंदू आस्था का महापर्व महाकुम्भ को योगी सरकार भव्य और दिव्य बनाने की तैयारी क��� चुकी है, सीएम योगी ने महाकुंभ 2025 के प्रतीक चिह्न (Logo) का अनावरण किया। #ChaloKumbhChale #MahaKumbh2025 #चलो_कुंभ_चलें
प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ-2025 में आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम देखने को मिल���गा। दुनियाभर से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए संगमनगरी की दीवारों को धर्म, अध्यात्म और संस्कृति की थीम पर सजायहै।#ChaloKumbhChale #MahaKumbh2025 #चलो_कुंभ_चलें
महाकुंभ, भारत का सबसे बड़ा धार्मिक समागम है। यह हर 144 साल यानी 12 पूर्ण कुंभ मेलों के बाद आयोजित होता है। साल 2025 में महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज में होगा। सीएम योगी ने महाकुंभ का प्रतीक चिह्न (Logo) ��्रयागराज #ChaloKumbhChale #MahaKumbh2025 #चलो_कुंभ_चलें