NFS लगाकर और ओवर लैपिंग समाप्त करके दलितों पिछड़ों के हक हिस्सेदारी को ख़त्म करने वाली तानाशाही सरकारों को माननीय सर्वोच्च न्यायालय के इस फ़ैसले का सम्मान करना चाहिए
आज दिल्ली में महर्षि वाल्मीकि मंदिर जाकर दर्शन किया।
दर्शन के बाद पास की बस्ती में NDMC कर्मचारियों से मुलाक़ात की। उन्होंने बताया कि BJP की केंद्र सरकार और AAP की दिल्ली सरकार की प्राइवेटाइजेशन और कॉन्ट्रैक्ट जॉब की नीति के कारण हज़ारों लोग बेरोज़गार हैं और हज़ारों को उचित वेतन नहीं मिल रहा है।
हम लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं - प्राइवेटाइजेशन और कॉन्ट्रैक्ट जॉब ग़रीबों और बहुजनों के हक़ छीनने के हथियार हैं। हम सबसे पहले इन्हें नियंत्रित करेंगे।
प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर्व पर संगम पर भारी भगदड़ मच गई, जिसमें 50 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। एंबुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल भेजा गया, और मेले के केंद्रीय हॉस्पिटल में इलाज जारी है।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से संयम बरतने की अपील की है। अफरातफरी का माहौल है।
असली मृतकों की संख्या बताए सरकार ?
क्योंकि गोपीगंज में पोस्टमार्टम का खेल ना खेले सरकार ?
कितने शव मेडिकल कॉलेज में रखे हैं और कितने शव इधर उधर किए गए हैं ये प्रशासन बताए क्योंकि शवों को लगातार छिपाया जा रहा है ऐसी सूचना है ?
बिछड़ों को एक दूसरे से मिलवाना जरूरी है और सभी शवों को सम्मान उनके परिजनों तक भिजवाना जरूरी है
सही सूचना दे सरकार और सभी मृतकों एवं घायलों एवं भर्तियों की सही सूचना प्रकाशित हो
महाकुंभ में मची भगदड़ के लिए जिम्मेदार कौन? अब जाकर PM का शौक संदेश आया है. CM उत्तर प्रदेश मृतकों के बारे मे चुप! पूरी तफ्तीश: देखें:
https://t.co/RN0zxmg2wH
महाकुंभ में हुई यह दुर्घटना पूरी तरीके से सरकार और प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है...
यह खबर बहुत ही दुखद है लगातार एंबुलेंस का सायरन और लोगों की चिक पुकार सुनाई दे रही है...
#MahakumbhStampede
पत्रकारों को पैसा दे सकते हैं, लेकिन परेशान जनता को नहीं!
गुजरात से आई लता शर्मा हाथ जोड़कर कह रही हैं—
"अब कभी महाकुंभ नहीं आऊंगी! 20 किलोमीटर पैदल चली, फिर भी स्नान नहीं कर पाई। कोई व्यवस्था नहीं है!"
योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की नाक कटा दी है!
राहुल ब्रिगेड और केजरीवाल ब्रिगेड के बीच आज ज़बरदस्त गोलीबारी चल रही है . दोनों तरफ़ से एक दूसरे पर गोल दागे जा रहे हैं . दोनों ख़ेमों के गोलंदाज और तीरंदाज़ मैदान में उतरते जा रहे हैं .
महाकुंभ में सरकारी अव्यवस्था ,VIP गुंडागर्दी ,पुलिसिया एवं सरकारी भ्रष्टाचार ,भाजपा नेताओं द्वारा अपने रिश्तेदारों एवं खासमखासों को VIP तरीके से संगम स्नान करवाने के कारण आम आदमी सिर्फ और सिर्फ भीड़ बनकर रह गया एवं भगदड़ के कारण/पुलिसिया गुंडई के कारण दर्जनों मौतें हुईं हैं एवं सैकड़ो घायल हैं
मृतकों को श्रद्धांजलि एवं उनके परिजनों के प्रति संवेदना है तथा घायलों का समुचित इलाज हो एवं मृतक परिजनों को 1-1 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए तथा शवों को उनके घर पहुंचाया जाए एवं घायलों को एवं मृतक परिजनों की सुधि सरकार तत्काल ले ना कि उन्हें यूं लावारिस छोड़े
दरअसल मौतें योगी/भाजपा सरकार द्वारा की गई जनता की हत्या है और इसके जिम्मेदार सीएम योगी/भाजपा सरकार एवं इनका झूठा विश्वस्तरीय प्रचार प्रसार है ,बड़े-बड़े दावे करने वाले सीएम योगी एवं भाजपा नेता छिपाने के बजाय जनता को बताएं की मौतों का असली आधिकारिक आंकड़ा क्या है एवं यह मौतें इस नकारी/भ्रष्टाचारी/बेईमान भाजपा/योगी सरकार के माथे का कलंक हैं
इन भाजपाइयों ने पहले तो साल स्लीपर के पुल बनाने में भ्रष्टाचार किया और 30 पुलों का दावा किया पर तमाम पुल जनता के लिए बंद कर दिए क्योंकि उन पुलों में हुए भ्रष्टाचार की सच्चाई सामने आ जाती ,इस कारण सच्चे श्रद्धालुओं/बूढों/महिलाओं/अशक्तों को डाइवर्ट करके कई कई किलोमीटर लंबा पैदल चलवाया गया जिसके कारण थककर परेशान होकर यह भगदड़ जैसी स्थिति बनी और यह मौतें उसी का परिणाम हैं👇
लगातार विडियोज के माध्यम से सच्चाई सामने आ रही थी ,और अब यह दुखद घटना सामने आई है ,कल बागपत में हुई मौतें एवं आज महाकुंभ में हुई यह मौतें सीएम योगी/भाजपा सरकार के माथे का महा कलंक हैं और सरकार/भाजपा/योगी द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के पाप का परिणाम हैं
इसके जिम्मेदार सीएम योगी आदित्यनाथ और निकम्मी/नकारी/बेईमान/महाभ्रष्ट भाजपा सरकार हैं और आज की यह घटना बेहद दर्दनाक है
#नहीं_चाहिए_भाजपा
मीडिया यही चला रहा के बात हो गई है. मोदी जी ने फोन पर बात की! CM ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की! मगर इतने रिसोर्सेज के होते हुए आपने ज़मीन पर बदइंतजामी पर रिपोर्टिंग की होती, तो क्या पता आज ये नौबत नहीं आती
"राम मंदिर के उद्घाटन में किसी गरीब आदमी को आपको नहीं देखा होगा"
◆ कांग्रेस नेता और नेता विपक्ष राहुल गाँधी ने कहा
@RahulGandhi | Rahul Gandhi Rally in Delhi #RahulGandhi
महाकुंभ में अव्यवस्थाजन्य हादसे में श्रद्धालुओं के हताहत होने का समाचार बेहद दुखद है। श्रद्धांजलि!
हमारी सरकार से अपील है कि:
- गंभीर रूप से घायलों को एअर एंबुलेंस की मदद से निकटतम सर्वश्रेष्ठ हॉस्पिटलों तक पहुंचाकर तुरंत चिकित्सा व्यवस्था की जाए।
- मृतकों के शवों को चिन्हित करके उनके परिजनों को सौंपने और उन्हें उनके निवास स्थान तक भेजने का प्रबंध किया जाए।
- जो लोग बिछड़ गये हैं, उन्हें मिलाने के लिए त्वरित प्रयास किये जाएं।
- हैलीकाप्टर का सदुपयोग करते हुए निगरानी बढ़ाई जाए।
- सतयुग से चली आ रही ‘शाही स्नान’ की अखण्ड-अमृत परंपरा को निरंतर रखते हुए, राहत कार्यों के समानांतर सुरक्षित प्रबंधन के बीच ‘मौनी अमावस्या के शाही स्नान’ को संपन्न कराने की व्यवस्था की जाए।
श्रद्धालुओं से भी हमारी अपील है कि वो इस कठिन समय में संयम और धैर्य से काम लें और शांतिपूर्वक अपनी तीर्थयात्रा संपन्न करें। सरकार आज की घटना से सबक लेते हुए श्रद्धालुओं के रुकने, ठहरने, भोजन-पानी व अन्य सुविधाओं के लिए अतिरिक्त प्रबंध करे।
हादसे में आहत हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना।