@NitishKumar महोदय,
आपके द्वारा जीविका कैडर का मानदेय दोगुना किया वो बहुत ही सराहनीय कार्य है । लेकिन जीविका में कार्यरत कर्मी (ब्लॉक स्तर पर) कार्यालय सहायक, सामुदायिक समन्वयक जो अपने घर से 200-400 किलो मीटर की दूरी पर मात्र 13600 पर अभी भी कार्य कर रहे है, उनके ऊपर भी अपनी कृपा बनाएं। आभार
मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि बिहार राज्य के वरिष्ठ एवं आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों को मासिक पेंशन प्रदान किए जाने हेतु मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना को कैबिनेट से मंजूरी प्रदान कर राशि स्वीकृत कर दी गई है। राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत संरक्षित रखने में निरंतर योगदान देने वाले वरिष्ठ एवं आजीविका संकट से जूझ रहे उत्कृष्ट कलाकारों को प्रतिमाह 3 हजार रू॰ की पेंशन राशि प्रदान की जाएगी। इससे कलाकारों का उत्साहवर्द्धन होगा और उनका मान-सम्मान बढ़ेगा। हमलोग राज्य की कला एवं संस्कृति को जीवंत रखने वाले कलाकारों के सम्मान एवं सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं।