अकादमी द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत 4.8.26 को अकादमी परिसर में समस्त प्रशिक्षक, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अन्तर्गत नशा मुक्ति के पक्ष में स्लोगन लिखा तथा नशा मुक्ति के लिए सामूहिक प्रतिज्ञा ली
उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ
(संस्कृति विभाग, उ0प्र0)
द्वारा
नशा मुक्त भारत अभियान
दिनांक 04 अगस्त, 2026
एवं
एक दिवसीय स्वच्छता अभियान
दिनांक- 07 अगस्त, 2026
सशक्त युवा, सुरक्षित भारत
स्थानः अकादमी परिसर, विपिन खण्ड, गोमती नगर, लखनऊ
उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ द्वारा दिनांक 19 जुलाई, 2026 को अकादमी अभिलेखागार के अंतर्गत "सितार वादन की परम्परा (मैहर–सेनिया घराने के संदर्भ में)" विषय पर साक्षात्कार एवं स्टूडियो रिकॉर्डिंग का आयोजन अकादमी स्टूडियो, विपिन खण्ड, गोमती नगर, लखनऊ में किया गया।
उ0प्र0संगीत नाटक अकादमी के कथक केन्द्र में नियमित कथक नृत्य प्रशिक्षण हेतु इच्छुक आवेदकों से ऑनलाइन माध्यम से निम्न पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु आवेदन-पत्र आमन्त्रित किए जाते हैंः-
अकादमी द्वारा सीता इण्टर कॉलेज, महमूदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘नाद प्रवाह’’ के अन्तर्गत ग्रीष्मकालीन नाट्य कार्यशाला के समापन अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों द्वारा ‘मैं कृष्ण हूँ’’ की प्रस्तुति दी गई।
उ0प्र0संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ के कथक केन्द्र में नियमित कथक नृत्य प्रशिक्षण हेतु इच्छुक आवेदकों से ऑनलाइन माध्यम से निम्न पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु आवेदन-पत्र आमन्त्रित किए जाते हैः-
आवेदन-पत्र ऑनलाइन माध्यम से निम्न लिंक में भरना होगा। आवेदन हेतु लिंक https://t.co/lWlVCsTW30
उ0प्र0 संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उ0प्र0) द्वारा ‘‘नाद प्रवाह’’ के अन्तर्गत ग्रीष्मकालीन नाट्य कार्यशाला का आयोजन दिनांक 20 जून, 2026 से 04 जुलाई, 2026 तक मोहल्ला कानून गोयान, कन्नौज में श्री जगवीर सिंह द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उ0प्र0 संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उ0प्र0) द्वारा ब्रज संस्कृति केन्द्र, हाथरस के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘नाद प्रवाह’’ के अन्तर्गत ग्रीष्मकालीन नाट्य कार्यशाला का आयोजन दिनांक 20 जून, 2026 से 04 जुलाई, 2026 तक सेन्ट आर.एच.कॉन्वेन्ट स्कूल, हाथरस में किया जा रहा है।
उ0प्र0 संगीत नाटक अकादमी द्वारा भारतोदय एवं सीता इण्टर कॉलेज, महमूदाबाद, सीतापुर के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘नाद प्रवाह’’ के अन्तर्गत ग्रीष्मकालीन नाट्य कार्यशाला का आयोजन सीतापुर इण्टर कॉलेज, महमूदाबाद में किया जा रहा है।
अकादमी द्वारा रंग प्रशिक्षु थिएटर, कल्चरल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी, बरेली के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘नाद प्रवाह’’ के अन्तर्गत ग्रीष्मकालीन लोकनाट्य कार्यशाला का आयोजन दिनांक 23 जून, 2026 से 07 जुलाई, 2026 तक श्याम सुन्दर कन्या विद्यालय, फरीदपुर, बरेली में किया जा रहा है ।
अकादमी द्वारा विजय बेला एक कदम खुशियों की ओर के संयुक्त तत्वावधान में ‘नाद प्रवाह’ के अन्तर्गत ग्रीष्मकालीन नाट्य कार्यशाला का आयोजन दिनांक 10 जून से 24 जून, 2026 तक बहार सुगम संगीत प्रभाग, पीरबटावन, बाराबंकी में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया।
उ0प्र0संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ द्वारा सहयोग वेलफेयर सोसाइटी, गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘नाद प्रवाह’’ के अन्तर्गत ग्रीष्मकालीन नाट्य कार्यशाला का आयोजन दिनांक 05 जून से 19 जून, 2026 तक प्रशिक्षक श्री चन्द्रप्रकाश भट्ट द्वारा गोण्डा में प्रशिक्षण दिया गया।
उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ एवं बाबा श्याम दास सोशल एजुकेशनल सोसाइटी, गाजीुपर के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘नाद प्रवाह’’ के अन्तर्गत 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन नाट्य कार्यशाला का आयोजन दिनांक 05 जून से 19 जून, 2026 तक बी.एस.डी. पब्लिक स्कूल, रेवतीपुर, गाजीपुर में किया गया।
अकादमी एवं मानसी अभिनय गुरूकुल के संयुक्त तत्वावधान में ‘नाद प्रवाह’ के अन्तर्गत 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन नाट्र्य कार्यशाला का आयोजन 15 जून से 29 जून,26 तक ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसाइटी, मुजफ्फर नगर में प्रशिक्षक श्री योगेश पंवार द्वारा बच्चों को नाट्य प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
अकादमी एवं इण्डियन फोक एण्ड मॉर्डन आर्ट अकादमी, प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में ‘नाद प्रवाह’’ के अन्तर्गत ग्रीष्मकालीन नौटंकी कार्यशाला का आयोजन दि 1 जून से 20 जून, 26 तक किया गया। जिसमें प्रशिक्षक श्री रमेश कुमार द्वारा लुप्त हो रही कला नौटंकी गायन का प्रशिक्षण दिया गया।
संगीत नाटक अकादमी एवं सुहृद संस्था परिवार, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में ‘नाद प्रवाह’ के अन्तर्गत 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन नाट्य कार्यशाला का आयोजन दिनांक 1 जून से 15 जून, 26 तक किया गया। जिसमें प्रशिक्षक श्री कुशाग्र सक्सेना द्वारा बाल सदन के बच्चों को नाटक का प्रशिक्षण दिया गया।
अकादमी एवं अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान, चित्रकूट के संयुक्त तत्वावधान में ‘नाद प्रवाह’ के अन्तर्गत 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन नाट्य कार्यशाला का आयोजन दि. 29 मई से 12 जून,26 तक किया गया। जिसमें प्रशिक्षिका सुश्री रोजी मिश्रा द्वारा आदिवासी बालिकाओं को नाटक का प्रशिक्षण दिया गया।
अकादमी एवं लॉर्ड कृष्णा पब्लिक हाई स्कूल, उल्दन, झांसी के संयुक्त तत्वावधान में ‘नाद प्रवाह’ के अन्तर्गत 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन नाट्य कार्यशाला का आयोजन दिनांक 25 मई से 8 जून, 2026 तक किया गया। जिसमें प्रशिक्षक श्री जयपाल द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को स्कूल में प्रशिक्षण दिया गया।
अकादमी एवं ड्रीम ड्रामा आर्ट्स वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘नाद प्रवाह’’ के अन्तर्गत ग्रीष्मकालीन नाट्य कार्यशाला का आयोजन 25 मई से 8 जून, 26 तक पीलीभीत में किया गया। जिसमें प्रशिक्षक श्री शशांक शंखधर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।