जिन सांविधानिक संस्थाओं से देश के लोकतंत्र को आशा है अगर वही निराशा को जन्म देंगे तो उनसे हम उनकी अपनी भूमिका के लिए श्वेतपत्र नहीं माँगेंगे बल्कि उन्हें श्वेतवस्त्र भेंट करेंगे।
समाजवादी पार्टी हरदोई के द्वारा आयोजित पीडीए महापंचायत मे मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल जी, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप जी, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी जी, और प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा जी और समर्थकों और साथियों का सहृदय आभार।
'पद्म विभूषण' श्री रतन टाटा का निधन भारत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका नेतृत्व और योगदान आने वाले समय के लिए भारत की औद्योगिक और आर्थिक यात्रा का मार्गदर्शन करता रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें । ॐ शांति
समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय लखनऊ पर चुनावी परिणाम की समीक्षा बैठक में माननीय अध्यक्ष जी ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का आदेश किया। यह बैठक पार्टी की आगामी नीतियों और रणनीतियों को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
"आपकी राज में ना नौकरी की उम्मीद है ना रोजगार की। जो कुछ पद निकलते भी है उन पर लैटरल एंट्री से पिछले दरवाजे से कुछ खास संगी साथियों को रख लिया जाता है। आरक्षण का हक नॉट फाउंड सूटेबल के नाम पर हड़पा जा रहा है।"
- श्री अखिलेश यादव जी, सांसद, कन्नौज लोकसभा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उ० प्र० के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
@yadavakhilesh
‘टेक्नॉलजी’ समस्याओं को दूर करने के लिए होती है, अगर वही मुश्किलों की वजह बन जाए, तो उसका इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए।
आज जब विश्व के कई चुनावों में EVM को लेकर गड़बड़ी की आशंका ज़ाहिर की जा रही है और दुनिया के जाने-माने टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स EVM में हेराफेरी के ख़तरे की ओर खुलेआम लिख रहे हैं, तो फिर EVM के इस्तेमाल की ज़िद के पीछे की वजह क्या है, ये बात भाजपाई साफ़ करें।
आगामी सभी चुनाव बैलेट पेपर (मतपत्र) से कराने की अपनी माँग को हम फिर दोहराते हैं।
विभिन्न परीक्षाओं का पेपर लीक होना, परीक्षा में सेंटर से लेकर सॉल्वर तक की धांधली होना, परीक्षा करानेवाली एजेंसी का काम शक़ के घेरे में आना, रिज़ल्ट में ग्रेस मॉर्क्स की हेराफेरी होना, मनचाहे सेंटर मिलना, एक ही सेंटर से कई कैंडिडेट का सेलेक्ट होना और 100% आना केवल एग्ज़ाम मैनेजमेंट की समस्या नहीं है। इन सबसे बढ़कर ये एक मानसिक त्रासदी है जिससे न केवल परीक्षा देनेवाले युवा बल्कि उनके माता-पिता भी ग्रसित हो रहे हैं। अगर पुलिस भर्ती, एआरओ, नीट जैसी धांधली की शिकार अन्य परीक्षाएं रद्द होकर दुबारा होती भी हैं तो इस बात की गारंटी कौन लेगा कि अगली बार परीक्षा आयोजित किये जाने पर ऐसा कुछ भी घपला-घोटाला नहीं होगा। जब सरकार वही है और उसकी व्यवस्था भी वही है तो ये सब धाँधलियाँ कहीं फिर से सरकार संरक्षित ‘परीक्षा माफ़ियाओं’ के लिए पैसा कमाने का ज़रिया न बन जाएं।
युवा मानस वैसे ही बहुत नाज़ुक होता है, ऐसे में उनको सँभालना माता-पिता के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती होता है। ऐसी घटनाओं से हताश-निराश होकर, जब माता-पिता ख़ुद व्यवस्था पर भरोसा खो देते हैं और उन्हें अपने बच्चों का भविष्य अंधकारमय दिखने लगता है तो भला वो क्या अपने बच्चों का सहारा बनेंगे। इसीलिए सरकार इस संकट को एक मनोवैज्ञानिक दृष्टि से भी देखे और कम-से-कम युवाओं के मामलों को अपने चौतरफ़ा भ्रष्टाचार से मुक्त रखे। ये देश के भविष्य का सवाल है।
#NEET
#RENEET
#neetscam
#neetscam2024
#NEETfraud
#neet2024
#NEET_reconduct
#medical
#mbbs
#justiceforneet
#NEETपेपररद्दकरो
#NEET_पेपर_रद्द_करो
#NEET_परीक्षा_परिणाम
#JusticeForNEETAspirants
पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।
राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप॥
ज्येष्ठ माह के चतुर्थ बड़े मंगल की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। संकटमोचन श्री हनुमान जी कृपा हम सभी पर निरंतर बनी रहे।
जय जय बजरंगबली !!
श्री गुरु चरण सरोज रज, निज मन मुकुरु सुधारि।
बरनऊं रघुवर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि।
ज्येष्ठ माह के द्वितीय बड़े मंगल की समस्त हनुमान भक्त जनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
संविधान को बचाने के लिए शक्ति जुटाइए, हर हाल में वोट डाल कर आइए।
जिस तरह स्वतंत्रता आंदोलन में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की परवाह न करके संघर्ष किया था, आज फिर वैसा ही समय आ गया है जब स्वतंत्रता और संविधान के लिए कुछ कर गुजरने की ज़रूरत है।
‘संविधान सेनानी’ की तरह घर से निकलिए और अपने भविष्य के लिए वोट डालकर अपने वोट की ताक़त दिखाइए। जो रूकावट रास्ते में आए, उसको एकता की ताक़त से पार करके, वोट डालकर आइए।
जय स्वतंत्रता, जय संविधान!
हिंसा हार की निशानी होती है। भाजपा की रायबरेली की एक रैली में पैसे देकर लाए गये लोगों के बारे में जब दिल्ली के एक पत्रकार ने सच सबके सामने लाना चाहा तो भाजपाइयों ने उसके ऊपर हमला कर दिया।
यही है उप्र में क़ानून-व्यवस्था का सच। जब देश के गृहमंत्री की रैली में ये हाल है, जिनके अधीन पुलिस होती है तो फिर बाक़ी देश का कितना बुरा हाल होगा, कहने की ज़रूरत नहीं।
भाजपा हिंसक माहौल बनाकर चुनाव जीतना चाहती है।
#कभी_नहीं_चाहिए_भाजपा
करने में सहयोग करें 🙏🙏
आप सभी से मेरी हाथ जोड़कर विनम्र अपील है कि कल होने वाले चुनाव में चुनाव चिन्ह साईकिल का बटन दबाकर श्री मती ऊषा वर्मा जी को भारी बहुमत देकर विजई बनाने में सहयोग करें 🙏🙏
"मैं सिर्फ प्रत्याशी के तौर पर चुनावी रण में नही उतरी थी.. आपकी बेटी, आपकी बहू बनकर हरदोई के उत्थान के लिए आगे आई हूं। मैंने हरदोई को विकास पथ पर अग्रसर करने का प्रण भी किया है, हरदोई की जनता की आवाज़ बनने का संकल्प भी लिया है। आप हरदोई की जनता जनार्दन ही मेरे लिए सबकुछ हो।"