भोजपुरी अभिनेत्री सह गायिका सुश्री @AKSHARASINGH1 जी ने मेरे कार्यालय में आकर स्नेहिल मुलाकात की…
इस दौरान उन्होंने छठ पूजा के दिन कंकड़बाग स्थित उनके आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।
दीपों की आभा, मंत्रों की पवित्रता और आराधना के भाव के साथ सपरिवार #दीपावली पर विधिवत पूजन-अर्चन किया।
दीपों का यह पावन पर्व सबके जीवन को खुशियों और सकारात्मकता से आलोकित करे।
#दीपोत्सव#Diwali2026
आप सभी को सपरिवार #दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🪔
मेरी मंगलकामना है कि यह #दीपोत्सव आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का उजाला लेकर आए। प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद, माँ लक्ष्मी की कृपा और छठी मैया का स्नेह आप सभी पर सदैव बना रहे।
आपका परिवार स्वस्थ, सुखी और खुशहाल रहे तथा जीवन में नई आशाओं और उमंगों का संचार हो।
#दिवाली #Diwali2026
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सशक्त भविष्य की आधारशिला!
आज बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के सदौवा स्थित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का जिला पदाधिकारी, गोपालगंज एवं जिला प्रशासन के अन्य वरीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
इस दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षण गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति, उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं एवं आवश्यक सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया।
बेहतर विद्यालय, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उज्ज्वल विद्यार्थी — विकसित बिहार का यही संकल्प है।
#MithileshTiwari #BiharEducation #ModelSchool #QualityEducation #ViksitBihar
जय माता दी! 🚩
आदरणीय श्री @nityanandraibjp जी, माननीय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, भारत सरकार से उनके दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें माँ वैष्णो देवी का पावन प्रसाद भेंट किया।
माता रानी की कृपा एवं आशीर्वाद सदैव सभी पर बना रहे। 🙏
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री @ShahnawazBJP जी के पुत्र-पुत्रवधू के वर-वधू स्वागत समारोह में सम्मिलित होकर नव दंपत्ति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की।
ईश्वर से वर-वधू के सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना करता हूँ।
कांग्रेस की देशविरोधी मानसिकता एक बार फिर उजागर हुई है। देश की सुरक्षा और सेना के सम्मान से जुड़े विषयों पर कांग्रेस को जिम्मेदारी दिखानी चाहिए।
फेक वीडियो के जरिए भ्रम फैलाकर भारतीय सेना की छवि धूमिल करने का प्रयास बेहद निंदनीय और शर्मनाक है। देश की सेना के सम्मान और प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।
देश की जनता ऐसे कुकृत्यों का जवाब जरूर देगी।
#ShameOnCongress
जय माँ विंध्यवासिनी! 🚩
#महानवमी के पावन अवसर पर माँ #विंध्यवासिनी देवी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर समस्त बिहारवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। 🙏
माता रानी की कृपा से बिहार निरंतर प्रगति करे और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित हों।
जय माँ महागौरी! जय माता दी! 🙏🏻🚩
#नवरात्रि का आठवां दिन माँ #महागौरी को समर्पित है, जो शुद्धता, शांति और करुणा की प्रतीक हैं।
माँ का आशीर्वाद आप सब पर बना रहे और उनकी कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार हो।
मोतिहारी के पावन माँ दुर्गा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया।
माँ दुर्गा की कृपा समस्त बिहारवासियों पर बनी रहे और हमारा प्रदेश निरंतर उन्नति एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे। 🚩🙏🏻
हर हर महादेव! 🙏🔱
#काशी की पावन धरती पर बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी के दिव्य दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
महादेव से समस्त बिहारवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। बाबा भोलेनाथ की कृपा से बिहार विकास, शिक्षा और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करता रहे।🙏🏻🚩
आज दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से NDA समर्थित प्रत्याशी श्री सर्वेश कुमार जी एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA समर्थित प्रत्याशी डॉ. अनिल राय जी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
शिक्षा, शिक्षक सम्मान और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए NDA की जीत का संकल्प! 🚩🙏
#bihar
आज #समस्तीपुर जिला भाजपा कार्यालय में बिहार भाजपा के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @sanjay_saraogi जी एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में NDA की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने हेतु आयोजित समीक्षा बैठक में सम्मिलित हुआ।
#MLCElections#bihar
आज बिहार विधान परिषद, पटना के सभागार में क्रीड़ा भारती, पटना महानगर द्वारा आयोजित ‘क्रीड़ा भारती खेल संवाद’ में खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह जी के साथ सहभागिता का अवसर मिला।
आइए ! हम सब मिलकर स्वस्थ, अनुशासित और समर्थ युवा शक्ति का निर्माण करें।
#Sports#mithileshtiwari
भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख के रूप में नियुक्त एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
उनका अनुभव एवं कुशल नेतृत्व भारतीय वायुसेना की सामरिक क्षमताओं को और सुदृढ़ करते हुए राष्ट्र की सुरक्षा को नई मजबूती प्रदान करेगा।
वंदे मातरम्! 🇮🇳
आज माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के पटना आगमन के अवसर पर उनसे शिष्टाचार भेंट हुई। इस दौरान संगठनात्मक विषयों, जनसेवा तथा विकसित बिहार के निर्माण को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।
इस अवसर पर अपनी पुस्तक ‘वंदे मातरम्’ उन्हें सादर भेंट की।
महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी दुर्गावती देवी ‘दुर्गा भाभी’ जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए उनका अदम्य साहस, त्याग और संघर्ष राष्ट्र के इतिहास की अमिट गाथा है। उनका जीवन हमें सदैव राष्ट्रहित में समर्पित रहने की प्रेरणा देता रहेगा।
#DurgaBhabhi