मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में, राज्य सरकार कार्मिक कल्याण के लिए, प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। इसी क्रम में, मुख्यमंत्री ने बजट घोषणा 2026-27 के अनुसार, कार्मिकों को पदोन्नति में दो वर्ष की छूट देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। निर्णयानुसार, पदोन्नति हेतु वांछित अनुभव या सेवा अवधि में, दो वर्ष की छूट के लिए, विभिन्न सेवा नियमों में संशोधन किए जाएँगे। जिन कार्मिकों ने विभागीय पदोन्नति समिति वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 में छूट ले ली है, उन्हें इससे बाहर रखा जाएगा।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा-पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने ठेकेदारी प्रथा को खत्म करते हुए 65,000 कच्चे और आउटसोर्स कर्मचारी पक्के करने का निर्णय किया है। ये फैसला ऐतिहासिक है और देश में पहली बार लिया गया है।
ये सिर्फ एक फैसला नहीं बल्कि इन सभी परिवारों की नई ज़िंदगी की शुरुआत है, जहां इन्हें पूरा हक और सम्मान मिलेगा।
मैं सभी कर्मचारियों को बहुत बहुत बधाई देता हूँ। भगवंत मान साहिब को भी ये ऐतिहासिक निर्णय लेने के लिए बधाई देता हूँ।
#AamAadmiParty #ArvindKejriwal #PunjabGovernment
देश की इकलौती सरकार जिसने रखा कच्चे कर्मचारियों का ख्याल।
👨💼पंजाब के 65 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को ठेकेदारी सिस्टम के शोषण से मुक्ति मिलेगी और उन्हें सरकारी कर्मचारियों की तरह सभी सुविधाएं सीधे सरकार से मिलेंगी।
— @BhagwantMann जी, मुख्यमंत्री, पंजाब
AAP नेता Manish Sisodia ने पंजाब सरकार के 65,000 कच्चे और आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने के फैसले का स्वागत किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने कहा कि यह निर्णय लाखों लोगों के जीवन में नई उम्मीद लेकर आया है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए CM Bhagwant Mann को इस ऐतिहासिक फैसले के लिए शुभकामनाएं दीं।
#ManishSisodia