-अजय दीवान की जोड़ी टूटने के बाद डॉ अजय ढौंडियाल का एक गीत 'रंगदार मुखड़ी' सामने आया है, जिसमें उनके गायक जोड़ीदार रणजीत सिंह हैं। 'रंगदार मुखड़ी' गीत कंपोज करने के अलावा गायक बतौर भी उन्होंने डॉ अजय ढौंडियाल के साथ योगदान किया है।
-नरेंद्र सिंह नेगी ने प्रतीकों का इस्तेमाल कर राजनीतिक व्यवस्था और नेताओं को कई बार आईना दिखाया है। अपने एक गीत में उन्होंने एनडी तिवारी और बीसी खंडूरी के राजकाज पर अपनी टिप्पणी की है । एक लाइन की इस टिप्पणी के गहरे अर्थ है।
-एक समय बॉलीवुड अभिनेता सचिन की आवाज कहे जाने वाले जसपाल सिंह की मखमली आवाज उत्तराखंडी गढ़वाली फिल्म रैबार में भी गूंजी है। उत्तराखंडी सिनेमा के लिए यह अनमोल उपहार सरीखा है।
-दीपिका कुमारी की अगुवाई में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने तीरंदाजी विश्व कप-2026 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। करीब डेढ़ वर्ष पहले उत्तराखंड में आयोजित 38 वें राष्ट्रीय खेेलों के दौरान दीपिका कुमारी से मुलाकात हुई थी। एक महान खिलाड़ी के सारे लक्षण तब दीपिका कुमारी में दिखाई दिए।
-उत्तराखंड की सबसे बड़ी हिट फिल्म घरजवै का गाना छम घुंघरू बजला . . . एक तरह का आइटम सांग था, जो जबरदस्त कामयाब रहा । इस गाने को मुंबई के स्टूडियो में शूट किया गया और भीड़ में पहाड़ी चेहरे दिखाने के लिए बकायदा उत्तराखंड से लोगों को वहां ले जाया गया।
-चैत्र मास के साथ शुभता का गहरा संबंध है। पहाड़ में इस मास के साथ चैती गीतों और भिटोली जैसी समृद्ध लोक परंपराओं का भी मजबूत संबंध है। महान लोक गायिका कबूतरी देवी की बेटी हेमंती देवी जब चैती भिटोली गीत प्रस्तुत करती है, तो रिश्तों का भावनात्मक पक्ष झंकृत हो जाता है।
अलविदा ! दीवान कनवाल
अपने लोक में, अपने लोक के गीतों के जरिये आप हमेशा मौजूद रहोगे। मेरे धुन पहाड़ की यू ट्यूब चैनल के लिए आपने कितनी तन्मयता से गीत गाए थे। हमेशा याद रहेगा आपका स्नेह, आपकी आत्मीयता ।